होम / ब्रैंड स्पीक्स / Sony पिक्चर्स के साथ ZEEL के विलय को BSE और NSE से मिली मंजूरी

Sony पिक्चर्स के साथ ZEEL के विलय को BSE और NSE से मिली मंजूरी

ZEEL को कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) के साथ प्रस्तावित विलय के लिए BSE और NSE से मंजूरी मिल गई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEE Entertainment Enterprises Ltd.) को कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) के साथ प्रस्तावित विलय के लिए बंबई शेयर बाजार (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) से मंजूरी मिल गई है।

कंपनी ने कहा कि स्टॉक एक्सचेंजों से विलय के लिए यह मंजूरी अनुमोदन प्रक्रिया में एक मजबूत और सकारात्मक कदम है। कंपनी को प्राप्त हुयी मंजूरी के बाद वह समग्र विलय प्रक्रिया में आगे कदम बढ़ा सकती है। विलय की समग्र योजना लागू नियामक और अन्य अनुमोदनों के अधीन होती है।

बता दें कि, ZEEL और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट ने ZEEL को SPNI के साथ मर्ज करने के लिए दिसंबर 2021 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें इस करार के तहत दोनों कंपनियां आपस में अपने नेटवर्क के साथ ही डिजिटल एसेट्स, प्रॉडक्शन परिचालन और प्रोग्राम लाइब्रेरी (digital assets, production operations and program libraries) का विलय करने की बात कही गई थी।  

निश्चित समझौते के तहत कहा गया था कि इसके तहत 'सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट' (SPE) की सहायक कंपनी 'सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स' (SPNI) के पास 1.5 बिलियन डॉलर की नकदी होगी, जिसमें सोनी पिक्चर्स के वर्तमान प्रवर्तकों और जी के संस्थापक प्रवर्तकों द्वारा किये जाने वाला निवेश भी शामिल है। विलय के बाद बनने वाली कंपनी में नियंत्रक हिस्सेदारी सोनी पिक्चर्स की मूल कंपनी सोनी पिक्चर्स एंटरटेंमेंट इंक (SPE) की होगी। इस कंपनी की हिस्सेदारी 50.86 प्रतिशत होगी, जबकि ‘जी’ के प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 3.99 प्रतिशत होगी। शेष 45.15 प्रतिशत हिस्सेदारी जी के शेयरधारकों की होगी।

बता दें कि विलय सौदे को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की मंजूरी का भी इंतजार है। कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट, बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (BEPL), ZEEL और एस्सेल ग्रुप के प्रतिभागियों ने 29 अप्रैल 2022 को विलय के बारे में सीसीआई के समक्ष एक आवेदन दायर किया हुआ है।


टैग्स जी एंटरटेनमेंट स्टॉक एक्सचेंज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

36 seconds ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago