होम / ब्रैंड स्पीक्स / Viacom18 व वार्नर ब्रदर्स के बीच डील, Jio Cinema पर देखने को मिलेगा अब इस तरह का भी कंटेंट

Viacom18 व वार्नर ब्रदर्स के बीच डील, Jio Cinema पर देखने को मिलेगा अब इस तरह का भी कंटेंट

रिलायंस की सब्सिडरी वायकॉम18 (Viacom18) और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) के बीच बहुवर्षीय करार की घोषणा की गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस की सब्सिडरी वायकॉम18 (Viacom18) और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) के बीच बहुवर्षीय करार की घोषणा की गई है। इस घोषणा के तहत  जियो सिनेमा (Jio Cinema) ऐप पर वार्नर ब्रदर्स के साथ-साथ HBO का कंटेंट भी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा। यह कंटेंट अगले महीने से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। यह पहली बार है कि HBO कंटेंट को वायकॉम18 के ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema पर स्ट्रीम किया जाएगा।

इस साझेदारी के तहत एक्सक्लूसिव कंटेंट के डिजिटल राइट्स भारत में वायकॉम18 को दिये गये हैं, जिसके जरिए ओटीटी ग्राहकों को हजारों घंटों का कंटेंट जियो सिनेमा पर मिलेगा। प्लेटफॉर्म पर सारा कंटेंट उसी दिन स्ट्रीम किया जा सकेगा, जिस दिन अमेरिका में रिलीज होगा। 

इस डील के तहत सभी तरह के नए व पुराने कंटेंट को जियो सिनेमा पर उपलब्ध होंगे। यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म के यूजर्स अब उन शोज को भी देख सकेंगे, जिनके अगले सीजन आने वाले हैं। इनमें 'हाउस ऑफ द ड्रैगन', 'द लास्ट ऑफ अस', 'सक्सेशन' और 'व्हाइट लोटस' शामिल हैं। इनके अलावा 'ट्रू डिटेक्टिव- नाइट काउंटी', 'यूफोरिया', 'विनिंग टाइम- द राइज ऑफ द लेकर्स डायनास्टी' और 'पैरी मेसन' भी शामिल हैं। बता दें, यह हाउस ऑफ द ड्रैगन, गेम ऑफ थ्रोंस का सीक्वल है और अब इसके दूसरे सीजन का इंतजार किया जा रहा है।

एचबीओ ओरिजिनल सीरीज 'द आइडल', 'व्हाइट हाउस प्लम्बर्स', 'द सिम्पैथाइजर' और 'द रेजिमे' जैसे शो के मौजूदा और भविष्य में आने वाले नए सीजन जियो सिनेमा पर उपलब्ध होंगे। इनके अलावा एचबीओ के कुछ फ्लैगशिप शोज 'गेम ऑफ थ्रोंस', 'सेक्स एंड द सिटी', 'बिग लिटिल लाइज', 'चरनोबिल' और 'वीप' जियो सिनेमा पर देखे जा सकेंगे। 

मैक्स ओरिजिनल्स के 'एंड जस्ट लाइट दैट', 'पीसमेकर', 'द फ्लाइट एटेंडेंट ड्यून- द सिस्टरहुड', 'द बैटमैन स्पिनऑफ द पेंगुइन', 'डस्टर, वार्नर ब्रदर्स की टीवी सीरीज 'ईस्ट न्यूयॉर्क' और 'गोथम नाइट्स' जियो सिनेमा पर उपलब्ध होंगी।

हैरी पॉटर फिल्म सीरीज, लॉर्ड ऑफ द रिंग्स और डीसी यूनिवर्स की फिल्में, बच्चों की एनिमेशन फिल्म और सीरीज भी इस डील का हिस्सा हैं और जियो सिनेमा पर देखने को मिलेंगी। 

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी की ओर से दिए गए बयान में कहा गया, 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के ब्रैंड भारत में काफी लोकप्रिय हैं। वायकॉम18 के साथ साझेदारी से हमें खुशी है। इस साझेदारी से हम HBO, मैक्स ऑरिजिनल और वार्नर ब्रदर्स के कंटेंट क्षेत्रीय प्रशंसकों के साथ साझा कर सकते हैं।

वहीं 'वायकॉम18' की ओर से बयान में कहा गया है कि जियो सिनेमा भारत में लाइव स्पोर्ट्स का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। अब हमारा लक्ष्य मनोरंजन जगत में बढ़ना है।


टैग्स वायकॉम18 कंटेंट वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago