पिच सीएमओ अवॉर्ड्स 2024: विजेताओं की लिस्ट में शामिल रहे ये नाम

एक्सचेंज4मीडिया समूह की मैगजीन ‘पिच’ (Pitch) द्वारा 21 मार्च 2024 को आयोजित ‘पिच सीएमओ समिट’ के मुंबई एडिशन में मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े दिग्गजों को कई श्रेणियों में अवॉर्ड्स दिए गए

Last Modified:
Friday, 22 March, 2024
Pitch CMO Awards


‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) समूह की टेक्नोलॉजी और मार्केटिंग की दुनिया से जुड़ी प्रमुख प्रापर्टी ‘पिच सीएमओ समिट’ (Pitch CMO Summit) 2024 का आयोजन 21 मार्च 2024 को मुंबई के ताज सांताक्रूज होटल में किया गया।

‘पिच सीएमओ समिट मुंबई 2024’ के तहत देश के प्रतिष्ठित ब्रैंड्स और उनके टॉप मैनेजमेंट एक छत के नीचे जुटे, जहां लोगों को उनसे बात करने का और उनकी सफलता की कहानियों के बारे में जानने का मौका मिला। समिट के इस एडिशन की थीम 'Leveraging Technology To Drive Customer-Centricity' रखी गई थी।

इस कॉन्फ्रेंस के बाद लक्ष्य पिच सीएमओ अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। इसके तहत मार्केटिंग की दुनिया से जुड़े लोगों को वर्ष 2023 में उनके उत्कृष्ट कार्य, रचनात्मकता और नवीनता के लिए 16 विभिन्न श्रेणियों में अवॉर्ड्स दिए गए। कार्यक्रम में इंडस्ट्री के दिग्गजों, लीडर्स समेत मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया।

‘The CMO Rising Star Award’ कैटेगरी में आकृति ठाकुर, एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट-ब्रैंड एंड मार्केटिंग(Healthians) और अजय मौर्या, हेड ऑफ मार्केटिंग एंड प्रॉडक्ट-फास्टट्रैक (Titan Company Limited) विजेता रहे।

‘The CMO Social Responsibility Award’ कैटेगरी में गुंजित जैन, वाइस प्रेजिडेंट-मार्केटिंग (Colgate-Palmolive India Limited);  रसिका प्रशांत, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Tata Consumer Soulfull Private Limited); सौरभ जैन, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Zydus Wellness) विजेता चुने गए।

‘CMO Creator Ecosystem Award’ वांडा फेराओ, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (WOW Skin Care) को मिला, जबकि ‘CMO Content Engagement Award’ राहुल तलवार, एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट व चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Max Life Insurance) और प्रशांत जैन, सीनियर डायरेक्टर-मार्केटिंग (HP India)-श्रीलंका और बांग्लादेश को दिया गया।

‘Innovation In Use Of Technology For Customer Experience’ अवॉर्ड राजेंद्रन एस, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Orra Fine Jewellery) और डॉ. आशीष बजाज, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Narayana Health) को दिया गया।

‘CMO Customer Experience Award’ अभिजीत शाह, हेड-मार्केटिंग, डिजिटल और कस्टमर एक्सपीरिएंस (ICICI Prudential Asset Management Company Ltd); संजीव चेमनी, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Kalyan Jewellers India Limited) और श्वेता बसु, चीफ ऑफ मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन (Shoppers Stop) को दिया गया।

‘CMO Digital Excellence Award’ कैटेगरी में गौरव मेहता, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Noise); कुणाल दुबे, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Cleartrip); कुमार गौरव, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Poonawalla Fincorp Ltd), नेहा आनंद, वाइस प्रेजिडेंट-ग्लोबल ब्रैंड एंड कम्युनिकेशन (Mahindra Automotive) और सूरज बालकृष्णन, हेड ऑफ मार्केटिंग (Acer) को विजेता का खिताब मिला।

‘Excellence In Data Driven Marketing’ कैटेगरी में जतिन छिकारा, ग्लोबल हेड एंड डिजिटल सीआरएम (Royal Enfield); रंजीत अहलूवालिया, वाइस प्रेजिडेंट, मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस (PVR INOX Limited) और संतोष वुप्पला, एनालिटिक्स और इनसाइट्स हेड (Titan Company Limited) को अवॉर्ड दिया गया।

‘The CMO Transformation Award’ कैटेगरी में अपर्णा भवाल, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (KFC India and Partner Countries); अजमत हबीबुल्ला, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (South Indian Bank); अनिर्बान बनर्जी, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और एसबीयू हेड, बैटरीज और फ्लैशलाइट्स (Eveready India Ltd) और प्राणेश उर्स, वाइस प्रेजिडेंट और हेड ऑफ मार्केटिंग (Ather) को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

‘CMO Innovation Award’ के तहत अर्नब रॉय, वाइस प्रेजिडेंट-मार्केटिंग (Coca-Cola India and South West Asia); अरिंदम पॉल, फाउंडिंग मेंबर और चीफ बिजनेस ऑफिसर(Atomberg Technologies) और प्रेरणा टीक, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (MTR) को यह अवॉर्ड दिया गया।

‘CMO Change Through Technology Award’ कैटेगरी में आनंद दुबे, मार्केटिंग हेड (Mahindra & Mahindra Financial Services); मोहन मेनन, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Metropolis); रौनक सेठ, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (360 One) और सार्थक सेठ, सीनियर वाइस प्रेजिडेंट व चीफ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर (Tata Realty & Infrastructure Limited) विजेता रहे।

‘CMO Experiential Marketing Award’ कैटेगरी में लक्ष्मी नारायणन बी, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CEAT Limited); पॉलोमी रॉय, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Joy Personal Care) और सुंदर बालसुब्रमण्यम, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Myntra) को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

‘The CMO Growth Award’ कैटेगरी में अमित गुजराल, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (JK Tyre); देबा घोषाल, वाइस प्रेजिडेंट और हेड ऑफ मार्केटिंग (Voltas Limited) और योगेश माथुर, डायरेक्टर, सेल्स एंड मार्केटिंग (Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd) विजेताओं की लिस्ट में शामिल रहे।

‘The CMO Leadership Award’ कैटेगरी में नितिन सैनी, वाइस प्रेजिडेंट-मार्केटिंग (Mondelez India); शुभ्रांशु सिंह, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Tata Motors Commercial Vehicles); सुनील सुरेश, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, ग्लोबल हेड ऑफ मार्केटिंग, कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस, लॉयल्टी और ई-कॉर्मस (Air India) और विराल ओजा, विरल ओझा, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (Mahindra Lifespaces) को यह अवॉर्ड दिया गया।  

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Waymo के मीडिया कारोबार की जिम्मेदारी अब WPP के पास

वेमो (Waymo) ने WPP Media को उत्तरी अमेरिका और EMEA क्षेत्र के लिए मीडिया एजेंसी नियुक्त किया है। एजेंसी मीडिया रणनीति, प्लानिंग और खरीद संभालेगी।

Samachar4media Bureau by
Published - Friday, 14 August, 2026
Last Modified:
Friday, 14 August, 2026
wpp media

डब्ल्यूपीपी (WPP) को अल्फाबेट (Alphabet) की ऑटोनॉमस ड्राइविंग कंपनी वेमो (Waymo) का बड़ा मीडिया कारोबार मिला है। वेमो ने उत्तरी अमेरिका और यूरोप, मिडिल ईस्ट एवं अफ्रीका (EMEA) क्षेत्र के लिए WPP Media को अपनी मीडिया एजेंसी नियुक्त किया है।

ग्लोबल रिपोर्ट्स के मुताबिक, WPP Media अब इन दोनों क्षेत्रों में वेमो की मीडिया रणनीति, प्लानिंग और मीडिया खरीद (Media Buying) का काम संभालेगी। एजेंसी कंपनी के उन शुरुआती अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार में भी मदद करेगी, जहां वेमो अपनी सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रही है।

यह साझेदारी ऐसे समय हुई है जब वेमो अपने ग्लोबल मार्केटिंग प्रयासों को तेज कर रही है। कंपनी अमेरिका से बाहर नए बाजारों में विस्तार की तैयारी कर रही है और ऑटोनॉमस ड्राइविंग को आम लोगों के बीच ज्यादा पहचान दिलाने पर भी जोर दे रही है।

सुपर बाउल विज्ञापन की भी तैयारी

वेमो अपने पहले सुपर बाउल (Super Bowl) विज्ञापन अभियान के लिए क्रिएटिव एजेंसी की समीक्षा भी कर रही है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी सिर्फ अंतरराष्ट्रीय विस्तार ही नहीं, बल्कि आम उपभोक्ताओं के बीच अपनी ब्रांड पहचान मजबूत करने की दिशा में भी बड़ा कदम उठा रही है।

वेमो की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सुजैन फिलियन (Suzanne Philion) ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य ऑटोनॉमस ट्रांसपोर्टेशन को लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का परिचित हिस्सा बनाना है। नए बाजारों में विस्तार के साथ कंपनी स्थानीय समुदायों के साथ अपने जुड़ाव को भी मजबूत करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि WPP की वैश्विक क्षमता वेमो को अलग-अलग बाजारों में स्थानीय लोगों से बेहतर तरीके से जुड़ने में मदद करेगी। कंपनी का लक्ष्य दुनिया की सबसे भरोसेमंद ऑटोनॉमस ड्राइविंग सेवा बनना है।

WPP के लिए यह साझेदारी इसलिए भी अहम है क्योंकि वेमो तेजी से बढ़ते ऑटोनॉमस मोबिलिटी बाजार की प्रमुख कंपनियों में शामिल है। नए बाजारों में विस्तार के साथ उसके मीडिया और मार्केटिंग निवेश बढ़ने की उम्मीद है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

WPP से मिहिर संगानी की विदाई, 10 साल बाद हुए अलग

मिहिर संगानी (Mihir Sangani) ने WPP (WPP) से 10 साल बाद अलग होने का फैसला किया है। वह मई 2025 से एसेंसमीडियाकॉम इंडिया में बिजनेस डायरेक्टर थे।

Samachar4media Bureau by
Published - Thursday, 13 August, 2026
Last Modified:
Thursday, 13 August, 2026
wpp media

मिहिर संगानी (Mihir Sangani) ने डब्ल्यूपीपी (WPP) से करीब 10 साल के सफर के बाद अलग होने का फैसला किया है। वह मई 2025 से एसेंसमीडियाकॉम इंडिया (EssenceMediacom India) में बिजनेस डायरेक्टर (Business Director) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इससे पहले मिहिर संगानी ने मीडिया कॉम (Mediacom) के साथ करीब आठ साल काम किया था। यहां वह ग्रुप हेड (Group Head) के पद पर थे और ब्रांड्स के लिए मीडिया प्लानिंग और रणनीति तैयार करने से जुड़े काम संभालते थे।

मिहिर संगानी को मीडिया प्लानिंग (Media Planning) और ब्रांड्स के लिए प्रभावी मीडिया रणनीति तैयार करने का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। WPP में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने अलग-अलग ब्रांड्स के साथ काम करते हुए मीडिया से जुड़ी रणनीतियों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई।

एसेंसमीडियाकॉम में बिजनेस डायरेक्टर के तौर पर उनका कार्यकाल मई 2025 से शुरू हुआ था। अब करीब एक साल से ज्यादा समय बाद उन्होंने WPP से अलग होने का फैसला किया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

12.5 अरब डॉलर में बिक सकती है लॉस एंजिलिस लेकर्स

जोशुआ कुशनर (Joshua Kushner) और बॉब आइगर (Bob Iger) 12.5 अरब डॉलर की डील में लॉस एंजिलिस लेकर्स (Los Angeles Lakers) खरीद सकते हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Thursday, 13 August, 2026
Last Modified:
Thursday, 13 August, 2026
nba

अमेरिकी बास्केटबॉल की मशहूर टीम लॉस एंजिलिस लेकर्स (Los Angeles Lakers) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेंचर कैपिटलिस्ट जोशुआ कुशनर (Joshua Kushner) और डिज्नी (Disney) के पूर्व सीईओ बॉब आइगर (Bob Iger) इस NBA फ्रेंचाइजी को खरीदने की तैयारी में हैं। प्रस्तावित सौदे में टीम की कीमत करीब 12.5 अरब डॉलर आंकी गई है।

बॉब आइगर के पास NBA के साथ काम करने का लंबा अनुभव रहा है। डिज्नी के सीईओ रहते हुए उन्होंने ईएसपीएन (ESPN) का नेतृत्व किया और NBA के साथ मजबूत कारोबारी संबंध बनाए। उनके कार्यकाल में डिज्नी ने NBA मैचों के प्रसारण से जुड़े अरबों डॉलर के समझौते भी किए थे।

आइगर ने मार्च में डिज्नी के सीईओ पद से रिटायरमेंट लिया था। इससे पहले वह नेशनल विमेन्स सॉकर लीग (National Women's Soccer League) की टीम एंजल सिटी एफसी (Angel City FC) में भी बड़ी हिस्सेदारी ले चुके हैं।

वहीं, जोशुआ कुशनर वेंचर कैपिटल की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं। लेकर्स को खरीदने की प्रस्तावित डील ऐसे समय सामने आई है, जब कुछ ही हफ्ते पहले कुशनर फीफा (FIFA) से जुड़े एक विवादित प्राइवेट इक्विटी प्रस्ताव को लेकर चर्चा में आए थे।

अगर यह सौदा पूरा होता है, तो 12.5 अरब डॉलर की कीमत के साथ यह खेल जगत की सबसे बड़ी टीम बिक्री में से एक होगी। हालांकि, प्रस्तावित अधिग्रहण को लेकर अभी अंतिम मंजूरी और सौदे की अन्य शर्तों की जानकारी सामने नहीं आई है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से हटने का फैसला किया

एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन पद से हटने जा रहे हैं। वह फरवरी 2027 में मौजूदा कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा नियुक्ति नहीं मांगेंगे।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 12 August, 2026
Last Modified:
Wednesday, 12 August, 2026
tatagroup

टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने पद से हटने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे, लेकिन इसके बाद दोबारा चेयरमैन पद के लिए नियुक्ति नहीं मांगेंगे। उनका कार्यकाल फरवरी 2027 में खत्म होना है।

पिछले साल अक्टूबर में टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) ने एन चंद्रशेखरन के लिए चेयरमैन के तौर पर तीसरे पांच साल के कार्यकाल को मंजूरी दी थी। यह फैसला टाटा ग्रुप (Tata Group) की रिटायरमेंट पॉलिसी से अलग था।

एन चंद्रशेखरन अक्टूबर 2016 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए थे। इसके कुछ महीनों बाद जनवरी 2017 में उन्हें टाटा संस का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। तब से वह टाटा समूह के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अब उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 में पूरा होगा। इसके बाद वह टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं मांगेंगे। टाटा संस के बोर्ड की अगली बैठक 18 अगस्त को होने वाली है। ऐसे में इस बैठक को कंपनी के नेतृत्व और आगे की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा समूह ने कई क्षेत्रों में अपने कारोबार का विस्तार किया है। उनके पद छोड़ने के फैसले के बाद अब टाटा संस के अगले चेयरमैन को लेकर भी चर्चा तेज होने की उम्मीद है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Vecton AI को मिली ₹ 6 करोड़ की फंडिंग, BFSI सेक्टर में AI ट्रांसफॉर्मेशन पर बढ़ाएगी फोकस

इसके साथ ही Vecton AI अपने Forward Deployed Engineer (FDE) मॉडल को भी मजबूत करेगी।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 11 August, 2026
Last Modified:
Tuesday, 11 August, 2026
Vecton

वित्तीय संस्थानों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ट्रांसफॉर्मेशन पर काम करने वाली कंपनी Vecton AI ने प्री-सीड फंडिंग राउंड में 6 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस फंडिंग राउंड की अगुवाई Zeropearl VC ने की। राउंड में कई प्रमुख स्टार्टअप संस्थापकों और ऑपरेटर्स ने भी हिस्सा लिया।

कंपनी के मुताबिक, इस फंडिंग का इस्तेमाल एंटरप्राइज के लिए तैयार AI सॉल्यूशंस के विकास में तेजी लाने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही Vecton AI अपने Forward Deployed Engineer (FDE) मॉडल को भी मजबूत करेगी। इस मॉडल के तहत कंपनी के इंजीनियर्स वित्तीय संस्थानों की टीमों के साथ मिलकर काम करते हैं और वास्तविक कारोबारी चुनौतियों को समझने, AI सॉल्यूशंस तैयार करने और उन्हें वास्तविक वातावरण में लागू करने पर फोकस करते हैं।

Vecton AI की योजना बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा यानी BFSI सेक्टर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की भी है। कंपनी के अनुसार, वित्तीय संस्थानों में ऐसी AI तकनीकों की मांग बढ़ रही है, जिन्हें नियमों और अनुपालन की जरूरतों के अनुरूप इस्तेमाल किया जा सके। संस्थान अपने ऑपरेशंस को बेहतर बनाने, ग्राहक अनुभव में सुधार और निर्णय लेने की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए AI का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं।

BITS Pilani के पूर्व छात्रों हिमांशु गोयल और गौरव मंडलेचा ने Vecton AI की स्थापना की है। कंपनी का फोकस एंटरप्राइज AI को प्रयोग के स्तर से निकालकर वास्तविक कारोबारी इस्तेमाल तक पहुंचाने पर है। कंपनी के मुताबिक, कई संस्थानों ने AI से जुड़ी पहलों में निवेश किया है, लेकिन इंटीग्रेशन, स्केलेबिलिटी, गवर्नेंस और अनुपालन जैसी चुनौतियों के कारण कई प्रोजेक्ट पायलट चरण से आगे नहीं बढ़ पाते।

Vecton AI ऐसे कारोबारी मामलों की पहचान करती है, उनके लिए कस्टम AI सॉल्यूशंस तैयार करती है और उन्हें लाइव प्रोडक्शन वातावरण में लागू करती है। कंपनी का Forward Deployed Engineer मॉडल AI इंजीनियर्स को ग्राहक टीमों के साथ पूरी प्रक्रिया के दौरान काम करने में सक्षम बनाता है, ताकि तैयार किया गया समाधान कारोबारी प्राथमिकताओं और ऑपरेशनल जरूरतों के अनुरूप हो।

फंडिंग पर Vecton AI के को-फाउंडर गौरव मंडलेचा ने कहा, "हमारी शुरुआत तकनीक से नहीं, बल्कि कारोबारी समस्या से होती है। हमारे इंजीनियर्स ग्राहक की टीम के साथ उनकी वास्तविक समस्याओं पर काम करते हैं और ऐसे AI सॉल्यूशंस तैयार करते हैं, जो अनुपालन की जरूरतों को पूरा करते हों और प्रोडक्शन में भी प्रभावी तरीके से काम कर सकें। यही वित्तीय संस्थानों के लिए वास्तविक बदलाव लाता है और यह फंडिंग हमें अधिक ग्राहकों के साथ काम करने में सक्षम बनाएगी।"

Zeropearl VC के मैनेजिंग पार्टनर बिपिन शाह ने कहा कि वित्तीय संस्थान अब ऐसे AI सॉल्यूशंस की तलाश में हैं, जो सिर्फ संभावनाएं न दिखाएं, बल्कि मापने योग्य कारोबारी परिणाम भी दें। उनके मुताबिक, Vecton AI का व्यावहारिक और क्रियान्वयन पर केंद्रित तरीका तथा BFSI इकोसिस्टम की संस्थापकों की गहरी समझ इसे अलग बनाती है।

कंपनी के अनुसार, Vecton AI फिलहाल सिर्फ मिड-मार्केट और एंटरप्राइज वित्तीय संस्थानों के साथ काम करती है और उसके साथ 10 ग्राहक जुड़े हुए हैं, जिनमें कई सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनियां भी शामिल हैं। कंपनी के AI सॉल्यूशंस पहले से ही लाइव प्रोडक्शन वातावरण में चल रहे हैं और संस्थानों को ऑपरेशनल दक्षता बढ़ाने तथा मापने योग्य कारोबारी परिणाम हासिल करने में मदद कर रहे हैं।

AI के प्रयोग से आगे बढ़कर एंटरप्राइज स्तर पर इसके इस्तेमाल की दिशा में बढ़ रहे संस्थानों के बीच Vecton AI वित्तीय संस्थानों के लिए एक भरोसेमंद AI ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनर के रूप में काम करने पर फोकस कर रही है। कंपनी का लक्ष्य जिम्मेदार, स्केलेबल और बिजनेस-फोकस्ड AI सॉल्यूशंस के जरिए प्रोडक्शन वातावरण में मापने योग्य कारोबारी मूल्य तैयार करना है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

वोडाफोन आइडिया में राज हेडा की बढ़ी जिम्मेदारी

राज हेडा (Raj Heda) को वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) में जनरल मैनेजर–ब्रांड एंड कम्युनिकेशंस (General Manager – Brand & Communications) बनाया गया है।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 11 August, 2026
Last Modified:
Tuesday, 11 August, 2026
rajheada

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea-Vi) ने राज हेडा (Raj Heda) को प्रमोट कर जनरल मैनेजर–ब्रांड एंड कम्युनिकेशंस, मार्केटिंग (General Manager – Brand & Communications, Marketing) बनाया है। राज हेडा ने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपने प्रमोशन की जानकारी साझा की।

इससे पहले राज हेडा वोडाफोन आइडिया में असिस्टेंट जनरल मैनेजर–ब्रांड एंड कम्युनिकेशंस (Assistant General Manager – Brand & Communications) के पद पर काम कर रहे थे। वह पुणे में तैनात थे। नई जिम्मेदारी के बाद अब वह मुंबई से काम करेंगे।

वोडाफोन आइडिया से पहले राज हेडा ने करीब चार साल एक्सिस बैंक (Axis Bank) में काम किया। इससे पहले वह इनक्रेड फाइनेंशियल सर्विसेज (InCred Financial Services), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), टी.आई.एम.ई. (T.I.M.E.) और जेनोमटेक बायो (Genomtech Bio) जैसी संस्थाओं में भी अलग-अलग भूमिकाएं निभा चुके हैं।

नई भूमिका में राज हेडा वोडाफोन आइडिया के ब्रांड और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस से जुड़े कामों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

जियोस्टार से अनू सिक्का ने दिया इस्तीफा, करीब 2 साल बाद छोड़ी कंपनी

अनू सिक्का (Anu Sikka) ने जियोस्टार (JioStar) में Executive Vice President के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह करीब दो साल से कंपनी से जुड़ी थीं।

Samachar4media Bureau by
Published - Monday, 10 August, 2026
Last Modified:
Monday, 10 August, 2026
anusikka

अनू सिक्का (Anu Sikka) ने जियोस्टार (JioStar) में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (Executive Vice President) के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह करीब दो साल से जियोस्टार से जुड़ी हुई थीं।

जियोस्टार से पहले अनू सिक्का ने वायकॉम18 (Viacom18) में करीब 16 साल तक काम किया। वायकॉम18 में उनकी आखिरी जिम्मेदारी किड्स क्लस्टर की बिजनेस यूनिट हेड (Business Unit Head – Kids Cluster) के तौर पर थी।

अपने लंबे कार्यकाल के दौरान अनू सिक्का ने बच्चों के लिए कई लोकप्रिय शो तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। इनमें ‘मोटू पतलू’ (Motu Patlu), ‘शिवा’ (Shiva), ‘गोलमाल जूनियर’ (Golmaal Jr), ‘चीकू और बंटी’ (Chikoo aur Bunty) और ‘भूत बंधूस’ (Bhoot Badhus) जैसे शो शामिल हैं।

वायकॉम18 में करीब 16 साल और जियोस्टार में लगभग दो साल बिताने के बाद अनू सिक्का के अलग होने से उनके लंबे मीडिया करियर में एक नया अध्याय शुरू हुआ है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

गजल माहेश्वरी बनीं मैडिसन वर्ल्ड की वाइस प्रेसिडेंट

गजल माहेश्वरी (Gazal Maheshwari) ने मैडिसन वर्ल्ड (Madison World) में वाइस प्रेसिडेंट (Vice President) के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है।

Samachar4media Bureau by
Published - Monday, 10 August, 2026
Last Modified:
Monday, 10 August, 2026
gazal

गजल माहेश्वरी (Gazal Maheshwari) ने मैडिसन वर्ल्ड (Madison World) में वाइस प्रेसिडेंट (Vice President) के रूप में नई पारी शुरू की है। इससे पहले वह जियोस्टार (JioStar) में सीनियर डायरेक्टर–एलसीएस डिजिटल सेल्स (Senior Director – LCS Digital Sales) की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

जियोस्टार से पहले गजल माहेश्वरी स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) में एसोसिएट डायरेक्टर (Associate Director) के पद पर काम कर चुकी हैं। उन्होंने इस ब्रॉडकास्टर के साथ 15 साल से ज्यादा समय बिताया है और मीडिया इंडस्ट्री में उनका कुल अनुभव 17 वर्षों से अधिक है।

गजल की विशेषज्ञता टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म (TV and Digital) पर क्लाइंट्स के लिए रेवेन्यू बढ़ाने और ब्रांड वैल्यू मजबूत करने में है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए कारोबार बढ़ाने और उनकी बाजार में पहचान मजबूत करने से जुड़े काम किए हैं। मैडिसन वर्ल्ड में अपनी नई भूमिका में गजल अपने लंबे मीडिया और विज्ञापन अनुभव का इस्तेमाल करते हुए क्लाइंट्स के लिए बेहतर बिजनेस और रेवेन्यू अवसर तैयार करने पर फोकस करेंगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

सिद्धेश केरकर बने WPP Media में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट–क्लाइंट सॉल्यूशंस

WPP Media से पहले सिद्धेश केरकर आदित्य बिड़ला फाइनेंस उद्योग प्लस (Aditya Birla Finance Udyog Plus) में हेड ऑफ मार्केटिंग (Head of Marketing) के पद पर कार्यरत थे।

Samachar4media Bureau by
Published - Saturday, 08 August, 2026
Last Modified:
Saturday, 08 August, 2026
wpp media

डब्ल्यूपीपी मीडिया (WPP Media) ने सिद्धेश केरकर (Siddesh Kerkar) को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट–क्लाइंट सॉल्यूशंस (Senior Vice President – Client Solutions) नियुक्त किया है। इससे पहले वह कंपनी में प्रिंसिपल पार्टनर–डिजिटल (Principal Partner – Digital) के पद पर कार्यरत थे।

सिद्धेश केरकर ब्रांड्स के साथ काम करते हुए रणनीति और ब्रांड बिल्डिंग के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर फोकस करते हैं। वह जेएसडब्ल्यू मोटर्स (JSW Motors), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), कैस्ट्रोल (Castrol), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (ICICI Prudential Mutual Fund) और इंद्रिया ज्वेल्स (Indriya Jewels) जैसे प्रमुख ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं।

WPP Media से पहले सिद्धेश केरकर आदित्य बिड़ला फाइनेंस उद्योग प्लस (Aditya Birla Finance Udyog Plus) में हेड ऑफ मार्केटिंग (Head of Marketing) के पद पर कार्यरत थे।

मार्केटिंग, ब्रांड स्ट्रैटेजी और परफॉर्मेंस मार्केटिंग के क्षेत्र में उन्हें 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपनी नई भूमिका में वह क्लाइंट सॉल्यूशंस को मजबूत करने और ब्रांड्स के लिए प्रभावी मार्केटिंग एवं बिजनेस रणनीतियों को आगे बढ़ाने पर फोकस करेंगे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

शशि सिन्हा का 'Qoruz' में निवेश : क्रिएटर-टेक प्लेटफॉर्म को मिलेगा बढ़ावा

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया (Omnicom Media India) के पूर्व स्ट्रैटेजिक एडवाइजर शशि सिन्हा (Shashi Sinha) ने अपने फैमिली ऑफिस के जरिए क्रिएटर-टेक प्लेटफॉर्म कोरुज (Qoruz) में निवेश किया है।

Samachar4media Bureau by
Published - Saturday, 08 August, 2026
Last Modified:
Saturday, 08 August, 2026
shashisinha

ओम्निकॉम मीडिया इंडिया (Omnicom Media India) के पूर्व स्ट्रैटेजिक एडवाइजर (Strategic Adviser) शशि सिन्हा (Shashi Sinha) ने अपने फैमिली ऑफिस के जरिए क्रिएटर-टेक प्लेटफॉर्म कोरुज (Qoruz) में निवेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस निवेश की वित्तीय जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

यह निवेश ऐसे समय हुआ है जब शशि सिन्हा ने पिछले महीने Omnicom Media India से अपनी विदाई की थी। Qoruz में निवेश के साथ वह अब क्रिएटर इकॉनमी (Creator Economy) में तकनीक आधारित बदलाव की संभावनाओं पर दांव लगा रहे हैं।

शशि सिन्हा के मुताबिक, क्रिएटर इकॉनमी अब एक नए चरण में प्रवेश कर रही है, जहां ब्रांड्स केवल इन्फ्लुएंसर कैंपेन तक सीमित रहने के बजाय टेक्नोलॉजी आधारित प्लेटफॉर्म्स की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्फ्लुएंसर इकोसिस्टम का एक बड़ा हिस्सा अभी भी मैनुअल प्रक्रियाओं पर निर्भर है।

उन्होंने Qoruz के प्लेटफॉर्म आधारित मॉडल को निवेश के प्रमुख कारणों में से एक बताया। शशि सिन्हा ने इस निवेश को लंबी अवधि का दांव बताते हुए कहा कि वह कंपनी के विस्तार के दौरान Qoruz की टीम के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए