होम / ब्रैंड स्पीक्स / टी-सीरीज का बड़ा ऐलान, OTT की दुनिया में यूं रखेगा कदम
टी-सीरीज का बड़ा ऐलान, OTT की दुनिया में यूं रखेगा कदम
भूषण कुमार (Bhusan Kumar) की टी-सीरीज अब ओटीटी पर वेब-सीरीज प्रड्यूस करने की दुनिया में कदम रख रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
भूषण कुमार (Bhusan Kumar) की टी-सीरीज अब ओटीटी पर वेब-सीरीज प्रड्यूस करने की दुनिया में कदम रख रहा है। टी-सीरीज का फोकस जबरदस्त कॉन्टेंट क्रिएट करना है, जो सभी सेक्टर्स के दर्शकों को अपील करेगा और साथ ही ये शानदार जॉनर वाले शो सभी के लिए आसानी से उपलब्ध होंगे।
इस घोषणा पर खुशी जताते हुए टी-सीरीज के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार कहते हैं, ‘टी-सीरीज हमेशा से दमदार कहानियों पर विश्वास करता आया है, चाहे वह संगीत के माध्यम से हो या फिल्म के माध्यम से। अपनी इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए, हम पॉवरहाउस कॉन्टेंट निर्माता आनंद एल राय, अनुभव सिन्हा, निखिल आडवाणी, हंसल मेहता, संजय गुप्ता, बिजॉय नांबियार, सुपर्ण एस वर्मा (द फैमिली मैन) मिखिल मुसाले (मेड इन चाइना), सौमेंद्र पाधी (जामतारा) जैसे कई और दिग्गजों के साथ वेब-शो का निर्माण करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हमारा अहम लक्ष्य यह है कि इस माध्यम से हम दर्शकों को फ्रेश, ओरिजनल और विशिष्ट स्टोरी पेश करें।’
वे आगे कहते हैं, ‘इस विस्तार के साथ, हमारा ऐसा कॉन्टेंट बनाने का लक्ष्य है, जो दर्शकों उससे जोड़े रखे। इसके अंतर्गत हम नए मार्केट्स को टैप करेंगे। हम म्यूजिक, फिल्म्स और वेब शो के निर्माण के साथ विविधता लाकर एक रचनात्मक केंद्र बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हालही में अपने वित्त मंत्री ने बजट की घोषणा की, जिसमें 5g स्पेक्ट्रम के एक्सपांशन में बढ़िया सुधार देखने को मिल रहा है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ग्रामीण भारत को वर्ष 2025 तक ऑप्टिक फाइबर के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इसका अनिवार्य रूप से मतलब है कि इंटरनेट आसानी से और लागत प्रभावी रूप से उपलब्ध होगा, जो निश्चित रूप से ओटीटी और कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया के लिए एक बड़ा बढ़ावा होगा।
भूषण कुमार की टी-सीरीज ने पिछले एक दशक में थिएटरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर निर्मित फिल्मों की विविध शैली और उनके यू-ट्यूब चैनल पर जारी किए गए चार्टबस्टर ट्रैक के कारण मुनाफा देखा है। टी-सीरीज 2022 में एक बार फिर डिजिटल जगत में एक्शन थ्रिलर, बायोपिक्स, मर्डर मिस्ट्री और जेलब्रेक ड्रामा जैसी विभिन्न जॉनर में फैली फिल्मों और वेब सीरीज की बड़ी रेंज के साथ डिजिटल जगत दुनिया को आकर्षित करेगी।
टैग्स टी-सीरीज ओटीटी भूषण कुमार वेब-सीरीज