होम / ब्रैंड स्पीक्स / कुछ यूं नई पहचान बनाने को तैयार OTT प्लेटफॉर्म SonyLIV

कुछ यूं नई पहचान बनाने को तैयार OTT प्लेटफॉर्म SonyLIV

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने अपने ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म ‘सोनी लिव’ (SonyLIV) की नई ब्रैंड आइडेंटिटी जारी करने का फैसला किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने अपने ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म ‘सोनी लिव’ (SonyLIV) की नई ब्रैंड आइडेंटिटी ‘सोनी लिव 2.0’ (SonyLIV 2.0) जारी करने का फैसला किया है। इस नई ब्रैंड आइडेंटिटी के तहत उसका फोकस यूजर के एक्सपीरियंस को बढ़ाना और उन्हें कुछ नया कंटेंट प्रदान करना है। ‘सोनी लिव 2.0’ (SonyLIV 2.0) की योजना चरणबद्ध तरीके से 3 सप्ताह की अनुमानित अवधि में पूरी होगी।

अगले महीने जून से प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल अपनाने जा रहे ‘सोनी लिव’ ने इसके लिए कुछ नए शोज का ऐलान किया है। ऑरिजनल कंटेंट का कैटलॉग भी तभी जारी किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अश्विनी अय्यर तिवारी, नितीश तिवारी, निखिल आडवाणी और तिग्मांशु धूलिया सहित कई फेमस निर्देशक जल्द ही इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए कई तरह के कंटेंट का निर्माण करेंगे।  

इसके अलावा सोनी लिव ने लेखक अजय मोंगा, स्टैंड अप कॉमेडियन-होस्ट कपिल शर्मा, निर्देशक-निर्माता रोहन सिप्पी, निर्देशक भरत कुकरेती, अभिनेता-निर्देशक सचिन पाठक और निर्देशक समर खान, लेखक सौम्या जोशी, लेखक सौरभ तिवारी और निर्देशक सुब्रमण्यन एस. अय्यरके साथ निर्देशक सुभाष कपूर, निर्देशक विकास बहल और निर्माता विपुल शाह को भी अपनी टीम में शामिल किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने एपलॉज एंटरटेनमेंट (Applause Entertainment) के साथ एक कंटेंट लाइसेंसिंग सौदा भी किया है, जिसके तहत इसकी चार ड्रामा सीरीज यहां पर स्ट्रीम होंगी। सोनी लिव की अपनी भी चार ओरिजनल ड्रामा सीरीज हैं। इनके नाम हैं, ‘योर ऑनर’, ‘अवरोध’, ‘अनदेखी’और ‘स्कैम 1992’।

इजरायली सीरीज ‘क्वोडो’ से एडाप्टेड, ‘योर ऑनर’ एक डार्क और मौरलली जटिल थ्रिलर है। इसमें मीता वशिष्ठ, वरुण बडोला, यशपाल शर्मा, पारुल गुलाटी, सुहासिनी मुले, ऋचा पलोड, कुंज आनंद, पुलकित माकोल, महबूब भुल्लर के साथ जिमी शेरगिल काम कर रहे हैं और ई. निवास ने इसका निर्देशन किया है।

‘अवरोध’ सितंबर 2016 के उरी हमलों से इन्सपायरड और शिव अरूर और राहुल सिंह की पुस्तक ‘इंडियाज मोस्ट फीयरलेस’ के एक चैप्टर पर बेस्ड है। इस सीरीज में अमित साध, नीरज काबी, दर्शन कुमार, विक्रम गोखले, अनंत महादेवन और मधुरिमा तुली नजर आएंगे और इसके डायरेक्टर राज आचार्य द्वारा किया गया है। वहीं ‘अनदेखी’ में दिब्येंदु भट्टाचार्य, सूर्या शर्मा, हर्ष छाया, अभिषेक चौहान, अय्यन जोया, अंकुर राठी, आकृति पोरवाल और आंचल सिंह जैसे कलाकारों के साथ क्राइम स्टोरी सुनाई जाएगी। इसका का निर्देशन आशीष आर. शुक्ला ने किया है, जबकि हंसल मेहता डायरेक्टेड और प्रतीक गांधी और श्रेया धन्वतरी के लीड रोल वाली सीरीज, ‘स्कैम 1992’ एक फाइनेंशियल क्राइम थ्रिलर है, जो देबाशीष बसु और सुचेता दलाल की बुक ‘द स्कैम’ से अडैप्टेड है। यह हर्षद मेहता की रियल लाइफ पर बेस्ड है। इस शो में सतीश कौशिक, अनंत महादेवन, रजत कपूर, निखिल द्विवेदी, केके रैना और ललित परिमू भी काम कर हैं।

इसके अलावा बताया जा रहा है कि पाइपलाइन में एक और ओरिजनल ‘S.O.T: सर्जिकल ऑपरेशंस टीम’ भी है। यह सब कुछ सोनी लिव के लेटेस्ट 2.0 की योजना का एक हिस्सा है। साथ ही इस स्ट्रीमिंग कंपनी ने वादा किया है कि वे ऑन-डिमांड अमेरिकी टीवी शो का भी इंडिया में प्रीमियर करेगी, जिसमें कर्स्टन डंस्ट के लीड रोल वाला ‘ऑन बीइंग ए गॉड इन सेंट्रल फ्लोरिडा’, लीगल ड्रामा ‘फॉर लाइफ’, जिसमें निकोलस पिनॉक और इंदिरा वर्मा ने अभिनय किया है, क्राइम प्ले ‘लिंकन राइम: हंट फॉर द बोन कलेक्टर’ और यंग अडल्ट स्पाई सीरीज ‘एलेक्स राइडर’ शामिल हैं।

देखिए, 'सोनी लिव' का नया प्रोमो-


टैग्स सोनी लिव सोनी लिव 2.0 योर ऑनर अवरोध अनदेखी और स्कैम 1992 जिंदगी जारी है
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

11 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago