होम / ब्रैंड स्पीक्स / ZEEL-SONY के मर्जर को मंजूरी मिलने के बाद एनपी सिंह ने एम्प्लॉयीज का यूं जताया आभार

ZEEL-SONY के मर्जर को मंजूरी मिलने के बाद एनपी सिंह ने एम्प्लॉयीज का यूं जताया आभार

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SPNI) और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने SPNI के साथ ZEEL के मर्जर को लेकर एग्रीमेंट पर साइन कर दिए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SPNI) और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने SPNI के साथ ZEEL के मर्जर को लेकर एग्रीमेंट पर साइन कर दिए हैं। अब इस डील से दोनों कंपनी के टीवी कारोबार, डिजिटल एसेट्स, प्रोडक्शन ऑपरेशंस और प्रोग्राम लाइब्रेरी का भी मर्जर होगा।

निश्चित समझौतों की शर्तों के तहत, एसपीएनआई के पास समापन पर 1.5 बिलियन डॉलर का नकद शेष होगा, जिसमें एसपीएनआई के मौजूदा शेयरधारकों और जीईएल के प्रमोटरों (संस्थापकों) द्वारा सम्मिलित किया जाएगा, ताकि संयुक्त कंपनी को प्लेटफॉर्म पर तेज कंटेंट क्रिएशन को चलाने में सक्षम बनाया जा सके।

इस विलय की शर्तों में ये भी शामिल है कि सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ZEEL के प्रवर्तकों को एक गैर प्रतिद्वंद्विता फीस (non-compete fee) का भुगतान करेगी, जिसका इस्तेमाल जी कंपनी सोनी के शेयर खरीदने में करेगी। ये शेयर संयुक्त कंपनी के करीब 2.11 फीसदी होंगे और विलय की सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट की नई कंपनी में निर्णायक भागीदारी 50.86 फीसदी की होगी। जी के संस्थापक प्रवर्तकों के पास 3.99 फीसदी और जी के दूसरे शेयरधारकों के पास नई कंपनी की 45.15 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी। ZEEL के संस्थापक प्रवर्तक नई कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए स्वतंत्र होंगे। लेकिन, ये हिस्सेदारी किसी भी सूरत में 20 फीसदी से अधिक नहीं हो पाएगी और इसके लिए उन्हें दूसरे शेयरधारकों से शेयरों की खरीद बाजार के नियमों के अनुसार और पूरी पारदर्शिता के साथ करनी होगी।

‘SPNI’ के एमडी और सीईओ एनपी सिंह ने अपने एम्प्लॉयीज को भेजे एक आंतरिक ई-मेल में उन्होंने भारत में SPE के लिए ग्रोथ के नए अवसरों को देखकर और विलय की गई इकाई के बोर्ड में शामिल होने पर खुशी जतायी है। उन्होंने कहा कि रवि पहले ही आपको अपने एक ई-मेल में, SPE के डिवीजन, ‘सोनी पिक्चर्स इंडिया’ के चेयरमैन के तौर पर मेरी आगामी भूमिका के बारे में बात कर चुके हैं। मुझे मर्ज की गई कंपनी के बोर्ड में शामिल होने की खुशी है, जो अपने विजन को पाने के लिए ऑपरेटिंग टीम को रणनीतिक मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, मैं भारत में SPE द्वारा किए गए सभी निवेशों की जिम्मेदारी संभालूंगा, साथ ही भारत में सोनी को और आगे ले जाने के लिए विकास के नए अवसरों की तलाश भी करूंगा।’

उन्होंने यह भी कहा कि SPNI एक प्रॉफिटेबल कंपनी (profitable company) है, जो ZEEL के साथ विलय के बाद बड़ी और मजबूत होगी। 31 मार्च 2021 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए, SPNI ने 582.2 करोड़ रुपए के शुद्ध लाभ के साथ 5721.6 करोड़ रुपए के कंसोलाइडेटेड रेवेन्यू की जानकारी दी थी’

उन्होंने आगे कहा, ‘आपके समर्पण और मेहनत की वजह से ही SPNI एक बहुत ही प्रॉफिटेबल बिजनेस है और एक बार मर्ज होने के बाद यह एक नया आयाम लेगी और बहुत बड़ी कंपनी हो जाएगी, साथ ही आपके लिए कई अवसर भी खोलेगी। आपका योगदान, आपकी निरंतर प्रतिबद्धता और सहयोग ही एक ऐसा मंत्र है जिसके जरिए हम इसे और आगे जा सकेंगे। मैं आपके निरंतर समर्थन पर ही भरोसा कर रहा हूं।’    

सिंह ने अपने ई-मेल में यह भी कहा कि मर्जर की डील होने तक SPNI में काम यथास्थिति पूरे जोर-शोर से जारी रहेगा। उन्होंने कहा, ‘नई यात्रा के दौरान जैसे ही हम मील के पत्थर को छुएंगे, तो यह जानकारी आपके साथ साझा करने में मुझे बेहद खुशी होगी। अंत में कहना चाहूंगा कि यदि आपका कोई सवाल है, तो कृपया सीधे मुझसे संपर्क करें।’


टैग्स पुनीत गोयनका एनपी सिंह सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया विलय जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ब्रॉडकास्ट न्यूज जी-सोनी मर्जर
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

17 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago