होम / ब्रैंड स्पीक्स / इस बड़े पद पर ‘SG Sports And Entertainment’ से जुड़े टेनिस स्टार महेश भूपति

इस बड़े पद पर ‘SG Sports and Entertainment’ से जुड़े टेनिस स्टार महेश भूपति

अपनी इस भूमिका में महेश भूपति बिजनेस की व्यापक रणनीतिक दिशा और विकास की पहलों (initiatives) को संभालने के लिए जिम्मेदार होंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘APL Apollo Tubes Ltd’ की स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट शाखा ‘एसजी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट’ (SGSE) ने टेनिस स्टार महेश भूपति को कंपनी का चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की है। अपनी इस भूमिका में महेश भूपति बिजनेस की व्यापक रणनीतिक दिशा और विकास की पहलों (initiatives) को संभालने के लिए जिम्मेदार होंगे।

वर्ष 2001 में पद्मश्री से सम्मानित महेश भूपति देश के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस खिलाड़ियों में से एक हैं। अपने दो दशकों से ज्यादा के करियर में उन्होंने स्पोर्ट्स और बिजनेस दोनों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

महेश भूपति की नियुक्ति के बारे में ‘एसजी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट’ के फाउंडर रोहन गुप्ता का कहना है, ‘हमें गर्व है कि महेश जैसे क्षमतावान व्यक्ति ने कंपनी के सीईओ के रूप में जॉइन किया है, जो देश के अग्रणी खेल आइकनों में से एक है और जिन्होंने अपने खेल के दिनों में वैश्विक मंच पर भारतीय टेनिस की प्रतिष्ठा बढ़ाने में काफी योगदान दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि महेश के नेतृत्व में कंपनी जल्द ही आने वाले वर्षों में गेम चेंजर बन जाएगी।'

बता दें कि  अपने करियर में महेश भूपति ने एटीपी टूर पर प्रभावशाली 52 खिताब हासिल किए हैं, जिसमें कई ग्रैंड स्लैम जीत भी शामिल हैं। उन्होंने फ्रेंच ओपन और विंबलडन जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में युगल खिताब जीतकर टेनिस में ऐतिहासिक उपलब्धियां भी हासिल की हैं। टेनिस में करियर के अलावा वह वर्ष 2002 में देश की पहली टैलेंट मैनेजमेंट फर्म ‘ग्लोबोस्पोर्ट’ (Globosport) की स्थापना करके सक्रिय रूप से एंटरप्रिन्योरशिप की अपनी भावना को आगे बढ़ा रहे हैं।

‘एसजी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट’ में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर अपनी नई पारी के बारे में महेश भूपति का कहना है, ‘एक व्यापक और टिकाऊ स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट ईकोसिस्टम के निर्माण पर मेरा हमेशा स्पष्ट दृष्टिकोण रहा है। अब एपीएल अपोलो समूह के सपोर्ट से मुझे लगता है कि ऐसा करने का यह सही अवसर है। मैं इस नई भूमिका को लेकर उत्साहित हूं और इसे साकार करने के लिए मैंने जो नेटवर्क तैयार किया है, उसे सामने लाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।’


टैग्स सीईओ चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर महेश भूपति एसजी स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट टेनिस स्टार
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

5 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

5 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

5 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

6 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

17 hours ago