होम / ब्रैंड स्पीक्स / वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय लेकर आ रहे हैं 'भारत एक्सप्रेस', इस मायने में होगा खास

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय लेकर आ रहे हैं 'भारत एक्सप्रेस', इस मायने में होगा खास

‘सहारा इंडिया मीडिया’, ‘तहलका मैगजीन’, ‘स्टार न्यूज’ एवं ‘सीएनबीसी-आवाज’ को अपनी सेवाओं से ऊंचाई देने वाले वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय खुद का न्यूज वेंचर शुरू कर रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘सहारा इंडिया मीडिया’, ‘तहलका मैगजीन’, ‘स्टार न्यूज’ एवं ‘सीएनबीसी-आवाज’ को अपनी सेवाओं और नेतृत्व से ऊंचाई देने वाले वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय अपना खुद का न्यूज वेंचर शुरू करने जा रहे हैं। दरअसल, उपेंद्र राय जल्द ही ‘भारत एक्सप्रेस’ नाम से मीडिया समूह लॉन्च करने जा रहे हैं। बताया जाता है कि अपने 25 साल लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों को अब वह अपने निजी मीडिया समूह को ताकतवर बनाने में इस्तेमाल करेंगे। ताकि समाज में पत्रकारिता की दशा, दिशा और सामाजिक चेतना का मूल्य बरकरार रखा जाए।

‘भारत एक्सप्रेस’ मीडिया समूह हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषाओं में टीवी, डिजिटल और अखबार तीनों प्लेटफॉर्म पर जनता को अपनी सेवाएं देगा। उपेन्द्र राय का यह वेंचर टीवी के साथ-साथ अखबार और डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर देगा।

अपना मीडिया समूह लॉन्च करने से पहले उपेंद्र राय ने बताया कि उनकी कोशिश पत्रकारिता के आदर्शों को कायम रखते हुए जनसरोकार और राष्ट्रहित के मुद्दों को उठाना है। एक सतर्क और निर्भीक पत्रकारिता की नजीर पेश करना है। लिहाजा, ‘भारत एक्सप्रेस’ के सभी प्लेटफॉर्म का मूल मंत्र ही सत्य, साहस और समर्पण पर टिका है।

उपेंद्र राय ने अपने इस नए वेंचर की शुरुआत से पहले सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा का विशेष धन्यवाद किया। उपेंद्र राय ने कहा कि सहारा इंडिया मीडिया में सेवा के दौरान सहाराश्री जी का विशेष स्नेह एवं आशीर्वाद उन्हें मिलता रहा। उनके विश्वास और अपनेपन ने संस्थान के साथ उन्हें लंबे वक्त तक जोड़े रखा। साथ ही नया वेंचर शुरू करने की प्रेरणा भी उन्हें सहाराश्री से ही मिली।


टैग्स मीडिया प्रिंट चैनल डिजिटल वरिष्ठ पत्रकार मीडिया वेंचर उपेन्द्र राय भारत एक्सप्रेस
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

7 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

8 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

8 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

20 hours ago