होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘YuktaMedia’ से जुड़े संजय त्रेहन, निभाएंगे यह अहम भूमिका
‘YuktaMedia’ से जुड़े संजय त्रेहन, निभाएंगे यह अहम भूमिका
संजय त्रेहन नए मीडिया बिजनेस में प्रमुख सीएक्सओ (CXO) कंसल्टेंट हैं और इससे पहले ‘एनडीटीवी’, ‘एचटी मीडिया’ और ‘टाइम्स इंटरनेट’ जैसी प्रतिष्ठित मीडिया कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
सीनियर मीडिया प्रोफेशनल संजय त्रेहन ने ‘युक्तामीडिया’ (YuktaMedia) में बतौर एडवाइजर जॉइन किया है। संजय त्रेहन नए मीडिया बिजनेस में प्रमुख सीएक्सओ (CXO) कंसल्टेंट हैं और इससे पहले ‘एनडीटीवी’ (NDTV), ‘एचटी मीडिया’ (HT Media) और ‘टाइम्स इंटरनेट’ (Times Internet) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं।
इस बारे में ‘युक्तामीडिया’ के फाउंडर और सीईओ आदित्य भेलेंडे का कहना है, ‘युक्तामीडिया विकास के रोमांचक चरण में है। हम भारत के तमाम बड़े मीडिया घरानों के साथ जुड़े हुए हैं, जो अपने महत्वपूर्ण विज्ञापन बिजनेस के विभिन्न कार्यों के लिए, लीड जनरेशन से लेकर बिलिंग और समाधान तक, हमारे युक्तावन मीडिया ईआरपी पर भरोसा करते हैं।‘
इसके साथ ही उनका यह भी कहना है, ‘हम डिजिटल पर अपने फोकस को लेकर तेजी से विकसित हुए हैं और इसे ब्रॉडकास्टिंग/टीवी, प्रिंट, ओटीटी और ओओएच तक विस्तारित किया है। आज युक्तावन मीडिया ईआरपी को मीडिया हाउसों के लिए वर्तमान चुनौतीपूर्ण दौर से निपटने और बड़े व मजबूत होने के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।’
बता दें कि एक डिजिटल दूरदर्शी (visionary) के रूप में टेक्नोलॉजी में संजय त्रेहन की गहरी रुचि है और वह डिजिटल मीडिया, मार्केटिंग और विज्ञापन में शीर्ष ब्रैंड्स के साथ सलाहकार की भूमिका में काम कर रहे हैं। वह एडटेक फर्म, एडपुशअप, एसेंशियलीस्पोर्ट्स सहित नए जमाने की कंपनियों से जुड़े हुए हैं और पीडब्ल्यूसी इंडिया की टीएमटी प्रैक्टिस के सलाहकार भी हैं। वह नई कंपनियों को उनके बिजनेस को बढ़ाने, ऑडियंस को जोड़ने और रेवेन्यू के नए अवसरों का पता लगाने में मदद करने के लिए उन्हें सलाह देते हैं।
उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में एमएसएन का नेतृत्व भी किया है। मीडिया इंडस्ट्री में डिजिटल क्रांति के दौर में उन्होंने तमाम कंपनियों के लिए डिजिटल और नई मीडिया पहलों का नेतृत्व भी किया है।
इस बारे में संजय त्रेहन का कहना है, ‘पब्लिशिंग ईआरपी क्षेत्र में बड़े नाम युक्तामीडिया के साथ जुड़कर मुझे काफी खुशी हो रही है। आदित्य से मिलना और कंपनी के प्रभाव व योजनाओं के बारे में जानना सुखद था। मैं कंपनी की वैश्विक विकास रणनीति (global growth strategy) में अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।’
टैग्स सलाहकार एडवाइजर संजय त्रेहन युक्तामीडिया