होम / ब्रैंड स्पीक्स / RPSG लाइफस्टाइल मीडिया लॉन्च करेगा 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' का भारतीय संस्करण

RPSG लाइफस्टाइल मीडिया लॉन्च करेगा 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' का भारतीय संस्करण

आरपीएसजी लाइफस्टाइल मीडिया (RPSG Lifestyle Media) ने द हॉलीवुड रिपोर्टर का भारतीय संस्करण लॉन्च करने की घोषणा की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

आरपीएसजी लाइफस्टाइल मीडिया (RPSG Lifestyle Media) ने पेंसके मीडिया कॉरपोरेशन के साथ एक लाइसेंसिंग एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' की इंडियन एडिशन लॉन्च करने की घोषणा की गई है।

आरपीएसजी लाइफस्टाइल मीडिया की चेयरपर्सन अवर्णा जैन ने 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' इंडिया द्वारा अपनाए जाने वाले अनूठे दृष्टिकोण की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया के सबसे पुराने घर में से एक है 'हॉलीवुड' और यह कई स्थानीय नामों की उत्पत्ति है, जिसका दुनिया भर में फिल्म बनाने वाली कम्युनिटी एन्जॉय करती है। हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया पहला भारतीय प्रकाशन होगा, जो समग्र रूप से इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को देखेगा। यह ओटीटी, डिजिटल और थिएटर सहित सभी भाषाओं, क्षेत्रों और प्लेटफॉर्म्स पर सिनेमाई रचनात्मकता का जश्न मनाएगा। हॉलीवुड सबसे पुराना हो सकता है, लेकिन भारत दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म मेकिंग इंडस्ट्री है और द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया इसका जश्न मनाएगा।

द हॉलीवुड रिपोर्टर की एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और को-पब्लिशर एलिजाबेथ रबीशा ने कहा कि यह साझेदारी वैश्विक संबंधों को बढ़ावा देने और भारत में संस्कृति, जीवंतता और मजबूत मनोरंजन व्यवसाय का जश्न मनाने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 

द हॉलीवुड रिपोर्टर की को-एडिटर-इन-चीफ नेकेसा मुंबी मूडी ने कहा कि हम द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया टीम के साथ इस यात्रा को शुरू करने और इस प्रक्रिया में अपनी एडिटोरियल वॉयस लाने के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि हम भारत के समृद्ध और सम्मोहक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित और विस्तारित करेंगे। वर्तमान में द हॉलीवुड रिपोर्टर का एडिशन अमेरिका, इटली और जापान में हैं।

भारत में इसके एडिटर-इन-चीफ व अन्य वरिष्ठ पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया अभी चल रही है। लॉन्च की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

 


टैग्स ​ आरपीएसजी लाइफस्टाइल मीडिया द हॉलीवुड रिपोर्टर लाइसेंसिंग एग्रीमेंट पेंसके मीडिया कॉर्पोरेशन
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

7 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

7 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

7 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

8 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

20 hours ago