'नेटफ्लिक्स इंडिया' ने राघव राज कोडेसिया को 'Original Films & Licensing' टीम में नियुक्त किया है। वह कंटेंट रणनीति और साझेदारियों को मजबूत करने पर फोकस करेंगे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
'नेटफ्लिक्स इंडिया' ने राघव राज कोडेसिया को अपनी Original Films & Licensing टीम में शामिल किया है। यह नियुक्ति भारत में कंटेंट पाइपलाइन और रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करने की दिशा में कंपनी के प्रयासों का हिस्सा मानी जा रही है। राघव राज कोडेसिया इससे पहले सारेगामा इंडिया में Head of Artists & Repertoire (A&R) के पद पर कार्यरत थे।
वहां उन्होंने म्यूजिक, डिजिटल, लाइव इवेंट्स और फिल्मों के लिए मल्टी-प्लेटफॉर्म आर्टिस्ट इकोसिस्टम तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने LinkedIn पोस्ट के जरिए अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा की। सारेगामा से पहले वह Team India Champions में Chief Operating Officer के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ऑपरेशंस, ब्रांड पार्टनरशिप और डिजिटल एक्टिवेशन का नेतृत्व किया।
इसके अलावा उन्होंने Arré में scripted content development का काम संभाला, जहां OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए ओरिजिनल IP और कंटेंट पार्टनरशिप पर फोकस किया गया। वहीं ZEE5 में Vice President – Content Development के रूप में उन्होंने ओरिजिनल प्रोग्रामिंग, कंटेंट रणनीति और टैलेंट पार्टनरशिप्स को आगे बढ़ाया।
शब्दों, सुरों और विचारों के इस महाकुंभ में तीन भव्य मंचों पर जुटेंगे साहित्य, राजनीति, सिनेमा और संगीत जगत के दिग्गज
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
साहित्य, कला, संगीत और भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित उत्सव ‘साहित्य आजतक’ का भव्य आयोजन आगामी 27, 28 और 29 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में होने जा रहा है। नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में तीन दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ में तीन प्रमुख मंचों ‘हल्ला बोल चौपाल’, ‘दस्तक दरबार’ और ‘साहित्य तक’ पर विचारों, कविता, संगीत, नाटक और संवाद की अविरल धारा बहेगी। इसके साथ ही युवाओं और नई प्रतिभाओं के लिए माइक के लाल का मंच भी सजेगा।
महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ 27 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी के स्वागत संबोधन से होगा। इस वर्ष के आयोजन में आध्यात्म और पौराणिक गाथाओं से लेकर समकालीन राजनीति, सिनेमा, युवा कविता, सूफी संगीत और एआई की चुनौतियों जैसे विषयों पर गहन चर्चा और शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।
दिग्गजों का महाजुटान: राजनीति, साहित्य और कला का संगम
साहित्य आजतक 2026 के मंच पर इस बार देश की कई नामचीन हस्तियां शिरकत कर रही हैं। ‘आजतक साहित्य जागृति सम्मान’ समारोह में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राजनीति और कूटनीति के गलियारों से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व केंद्रीय मंत्री व लेखिका स्मृति इरानी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सांसद मनोज कुमार झा, सांसद व शायर इमरान प्रतापगढ़ी तथा पूर्व राजनयिक पवन के. वर्मा, लक्ष्मी पुरी और नवतेज सरना विभिन्न सत्रों में अपने विचार रखेंगे।
साहित्य और लेखन जगत से साहित्य अकादेमी पुरस्कार विजेता उदय प्रकाश, नमिता गोखले, अनामिका, बद्री नारायण तिवारी, लोकप्रिय लेखक चेतन भगत, माइथोलॉजिस्ट देवदत्त पटनायक, दिव्य प्रकाश दुबे, आनंद नीलकंठन, अमी गणात्रा, यतींद्र मिश्र, साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक, आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, देवेंद्र मेवाड़ी और सूर्यनाथ सिंह सहित कई प्रतिष्ठित रचनाकार पाठकों से रूबरू होंगे. इसके साथ ही पत्रकारिता और विश्लेषण जगत से रशीद किदवई, स्वाति चतुर्वेदी, नेहा दीक्षित, शाहिद सिद्दीकी, प्रदीप भंडारी भी चर्चाओं का हिस्सा बनेंगे. इस वर्ष प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी- डॉ. सुमिता मिश्रा, आशुतोष अग्निहोत्री, नीतीश्वर कुमार, पवन कुमार, यतीश कुमार और मुकुल कुमार भी अपनी साहित्यिक रचनाओं के साथ मंच साझा करेंगे।
सिनेमा, रंगमंच और सुरों की सजेगी शाम
सिनेमा और कला जगत से दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी (निर्माता मृदुला त्रिपाठी के साथ), पद्म विभूषण शास्त्रीय नृत्यांगना सोनल मानसिंह, अभिनेता यशपाल शर्मा और वरिष्ठ रंगकर्मी राजेंद्र गुप्ता इस उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। तीन दिनों के दौरान दर्शकों को कई यादगार सांस्कृतिक और संगीतमय प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी:
आध्यात्म एवं भक्ति: डॉ. कुमार विश्वास तीनों दिन दोपहर के सत्र में अपनी विशेष संगीतमय प्रस्तुति ‘अपने-अपने राम’ पेश करेंगे. इसके अलावा 27 नवंबर की रात लोकप्रिय गायक हंसराज रघुवंशी ‘भजन क्लबिंग’ के जरिए समां बांधेंगे, वहीं 29 नवंबर को कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ‘द शिवा वे’ सत्र में मन की शांति पर संवाद करेंगे।
संगीत और सूफी महफिल: 28 नवंबर की शाम मशहूर पार्श्व गायक जावेद अली की लाइव परफॉरमेंस होगी. 29 नवंबर की रात उत्सव का समापन पंकज त्रिपाठी और मृदुला त्रिपाठी द्वारा निर्मित विशेष संगीतमय शो ‘तत्सत - मोको कहां ढूंढे रे बंदे’ से होगा, जिसमें कबीर और सूफी संगीत की झलक मिलेगी. इसके अतिरिक्त सोनम कालरा की ‘सूफी महफिल’, मुनाफ लुहार का ‘बुल्ले शाह प्रोजेक्ट’, ऑल-फीमेल बैंड ‘रंग-ए-महफिल’ की ओर से आशा भोसले को संगीतमय श्रद्धांजलि और नीरू सोनी की ग़ज़ल प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रहेंगी।
रंगमंच और नाटक: मंच पर धूमिल की रचना पर आधारित और आर. एस. विकल द्वारा निर्देशित एकल नाटक ‘पटकथा - संसद से सड़क तक’ में राजेंद्र गुप्ता अभिनय करते नजर आएंगे। वहीं, एम. सईद आलम के निर्देशन में ‘चलते-चलते विद मीना कुमारी’, विशाखा श्रीवास्तव का सोलो एक्ट ‘कैकेयी: एक अनसुनी कहानी’ और अंजना चांडक का मोनोड्रामा ‘द्रौपदी की अंतर्कथा’ भी मंचित किए जाएंगे।
मुशायरा और कवि सम्मेलन: तीनों दिन शाम के सत्रों में भव्य कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन होगा, जिसमें नवाज देवबंदी, मंजर भोपाली, शकील आजमी, इकबाल अशहर, अजहर इकबाल, आलोक यादव, अरुण आनंद, स्वयं श्रीवास्तव और निधि नरवाल सहित देश के नामचीन व युवा शायर और कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
समारोह का एक विशेष आकर्षण 7 श्रेणियों में 'आजतक साहित्य जागृति सम्मान' समारोह भी है, जिसमें आजतक साहित्य जागृति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड विजेता के साथ ही सात श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। साहित्य, संगीत और कला के इस त्रिदिवसीय उत्सव में प्रवेश के लिए इच्छुक दर्शक इंडिया टुडे ग्रुप के आधिकारिक माध्यम (aajtak.in/sahitya) से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
निखत शेख को द मैग्नम आइसक्रीम कंपनी में मीडिया मैनेजर पद पर प्रमोट किया गया है। वह अक्टूबर से नई भूमिका संभाल रही हैं और इससे पहले सीनियर ब्रांड एग्जीक्यूटिव थीं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
निखत शेख (Nikhat Shaikh) को द मैग्नम आइसक्रीम कंपनी (The Magnum Ice Cream Company) में मीडिया मैनेजर (Media Manager) के पद पर प्रमोट किया गया है। वह अक्टूबर से इस भूमिका में काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपने प्रमोशन की जानकारी साझा की।
इससे पहले निखत कंपनी में सीनियर ब्रांड एग्जीक्यूटिव (Senior Brand Executive) के पद पर कार्यरत थीं। उन्हें पेड मीडिया एडवरटाइजिंग, सोशल मीडिया, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग और ब्रांड मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में काम करने का अनुभव है।
मैग्नम आइसक्रीम कंपनी से पहले वह यूनिलीवर (Unilever) से जुड़ी रही हैं। उनके शुरुआती करियर में बरगंडी (Burgundy), केए हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड (KA Hospitality Pvt. Ltd.) और मैकरोनी मीडिया कंपनी (Macaroni Media Co.) में भी विभिन्न भूमिकाएं शामिल रही हैं।
ऑर्बिट8 मीडिया ने प्रिया तिमोरी को डायरेक्टर ग्रोथ एंड पार्टनरशिप्स नियुक्त किया है। वह स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, बिजनेस डेवलपमेंट, क्लाइंट रिलेशनशिप और ग्रोथ के नए अवसरों पर काम करेंगी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इंटीग्रेटेड मार्केटिंग एजेंसी ऑर्बिट8 मीडिया (Orbit8 Media) ने प्रिया तिमोरी (Priya Timori) को डायरेक्टर – ग्रोथ एंड पार्टनरशिप्स (Director of Growth & Partnerships) नियुक्त किया है।
नई भूमिका में वह कंपनी की लीडरशिप टीम के साथ मिलकर स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने, बिजनेस डेवलपमेंट बढ़ाने, क्लाइंट रिलेशनशिप का विस्तार करने और ग्रोथ के नए अवसरों की पहचान करने पर काम करेंगी।
उनकी जिम्मेदारी नए कारोबारी संबंध विकसित करने, स्ट्रैटेजिक अवसर तलाशने और एजेंसी की इंटीग्रेटेड मार्केटिंग सेवाओं को ब्रांड्स की बदलती कारोबारी व कम्युनिकेशन जरूरतों के अनुरूप आगे बढ़ाने पर होगी।
प्रिया को एंटरप्राइज सेल्स, स्ट्रैटेजिक अकाउंट मैनेजमेंट, बिजनेस डेवलपमेंट, मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी आधारित सॉल्यूशंस के क्षेत्र में अनुभव है।
उनका काम बी2बी मार्केट, इंटरनेशनल बिजनेस डेवलपमेंट, क्लाइंट एक्विजिशन, एंटरप्राइज एंगेजमेंट और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों तक फैला रहा है। वह एपीएसी (APAC) और ईएमईए (EMEA) बाजारों में भी काम कर चुकी हैं।
अपने करियर में उन्होंने एंटरप्राइज ग्रोथ से जुड़ी पहल, स्ट्रैटेजिक क्लाइंट रिलेशनशिप, टेक्नोलॉजी आधारित बिजनेस सॉल्यूशंस, मार्केट डेवलपमेंट और डेटा आधारित आउटरीच पर काम किया है। ऑर्बिट8 मीडिया में उनकी नई भूमिका कंपनी की ग्रोथ रणनीति, पार्टनरशिप और क्लाइंट संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित होगी।
वैशाली वर्मा ने ओमनीकॉम मीडिया की इनिशिएटिव इंडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने एजेंसी की ग्रोथ, नए बिजनेस और टेक्नोलॉजी सेक्टर में विस्तार को आगे बढ़ाने में योगदान दिया।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वैशाली वर्मा (Vaishali Verma) ने ओमनीकॉम मीडिया (Omnicom Media) की मीडिया एजेंसी इनिशिएटिव इंडिया (Initiative India) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एजेंसी की ग्रोथ, नए बिजनेस हासिल करने और टेक्नोलॉजी व प्लेटफॉर्म सेक्टर में काम को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
वर्मा को मीडिया, विज्ञापन और मार्केटिंग क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव है। उनकी विशेषज्ञता कंज्यूमर बिहेवियर, मीडिया प्लानिंग और ब्रांड स्ट्रैटेजी में है। उन्होंने एफएमसीजी, ऑटोमोबाइल, ई-कॉमर्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कई इंडस्ट्री में काम किया है।
उन्होंने 1997 में यूनिवर्सल मैककैन (Universal McCann) में सीनियर मीडिया प्लानर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। 2002 में वह मीडिया डायरेक्टर बनीं। इस दौरान उन्होंने टीवीएस मोटर्स, इंटेल और मदुरा गारमेंट्स जैसे क्लाइंट्स के मीडिया बिजनेस को संभाला।
2006 में वह लोढ़ेस्टारयूएम (LodestarUM) से जुड़ीं और बेंगलुरु में एजेंसी की मौजूदगी बढ़ाने में योगदान दिया। 2013 में उन्हें दक्षिण भारत में लोढ़ेस्टारयूएम और इनिशिएटिव, दोनों एजेंसियों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस भूमिका में उन्होंने टेक्नोलॉजी, रिटेल, ऑटोमोबाइल और एफएमसीजी सेक्टर के बिजनेस का नेतृत्व किया।
पूर्णिमा बंगा को टाइम्स नेटवर्क में टाइम्स इन्फ्लुएंस का रीजनल हेड नॉर्थ और डिप्टी जनरल मैनेजर बनाया गया है। वह ब्रांड पार्टनरशिप और ब्रांडेड कंटेंट क्षेत्र में काम कर रही थीं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पूर्णिमा बंगा (Purnima Banga) को टाइम्स नेटवर्क (Times Network) में टाइम्स इन्फ्लुएंस (Times Influence) का रीजनल हेड – नॉर्थ (Regional Head – North) और डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) पद पर प्रमोट किया गया है।
इससे पहले वह टाइम्स इन्फ्लुएंस में डिप्टी जनरल मैनेजर (Deputy General Manager) के पद पर कार्यरत थीं। इस भूमिका में वह नेटवर्क की प्रमुख मीडिया प्रॉपर्टीज के लिए रणनीतिक ब्रांड पार्टनरशिप, ब्रांडेड कंटेंट और इंटीग्रेटेड मार्केटिंग सॉल्यूशंस को आगे बढ़ाने का काम कर रही थीं।
पूर्णिमा बंगा को मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक का अनुभव है। उनकी विशेषज्ञता मीडिया सेल्स, ब्रांडेड कंटेंट, मार्केटिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी और बिजनेस डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में है।
अपने करियर के दौरान वह नेटवर्क18 (Network18), जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) और टीवी9 (TV9) जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं।
अभिनव अग्रवाल ने अमेजन में 16 साल काम करने के बाद कंपनी छोड़ दी है। वह अमेजन प्राइम इंडिया में डायरेक्टर प्रोडक्ट एंड इंजीनियरिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अभिनव अग्रवाल (Abhinav Agarwal) ने अमेजन (Amazon) में 16 साल तक काम करने के बाद कंपनी छोड़ दी है। उनकी आखिरी जिम्मेदारी अमेजन प्राइम इंडिया (Amazon Prime India) में डायरेक्टर, प्रोडक्ट एंड इंजीनियरिंग (Director, Product and Engineering) की थी।
कंपनी से अलग होने की जानकारी साझा करते हुए अग्रवाल ने अमेजन में अपने लंबे सफर को याद किया। इस दौरान उन्होंने सप्लाई चेन, विज्ञापन और प्राइम सहित कंपनी के अलग-अलग बिजनेस क्षेत्रों में काम किया।
अमेजन प्राइम इंडिया में प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग का नेतृत्व करते हुए उन्होंने करीब पांच साल बिताए। इस भूमिका में वह प्रोडक्ट, मार्केटिंग और इंजीनियरिंग टीमों के साथ मिलकर प्राइम के विस्तार और विकास से जुड़े काम संभाल रहे थे।
प्राइम में नेतृत्वकारी जिम्मेदारी संभालने से पहले अग्रवाल अमेजन के विज्ञापन कारोबार में कई पदों पर काम कर चुके थे। इनमें डायरेक्टर, प्रोडक्ट-टेक – परफॉर्मेंस ऐड्स (Director, Product-Tech – Performance Ads) और सीनियर मैनेजर, प्रोडक्ट मैनेजमेंट – परफॉर्मेंस एडवरटाइजिंग (Senior Manager, Product Management – Performance Advertising) जैसे पद शामिल रहे।
इसके अलावा, उन्होंने अमेजन के सप्लाई चेन और ट्रांसपोर्टेशन ऑपरेशंस में भी कई साल काम किया। इस क्षेत्र में उनका अधिकांश अनुभव उत्तरी अमेरिका से जुड़ा रहा।
क्वालकॉम ने पूजा उप्रेती को प्रमोट कर सीनियर डायरेक्टर, टेक्नोलॉजी बनाया है। वह इससे पहले कंपनी में डायरेक्टर, इंजीनियरिंग थीं और ऑटोमोटिव SoC सॉल्यूशंस के डिजाइन का नेतृत्व कर चुकी हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पूजा उप्रेती (Pooja Upreti) को क्वालकॉम (Qualcomm) में प्रमोशन देकर सीनियर डायरेक्टर, टेक्नोलॉजी (Senior Director, Technology) बनाया गया है। इससे पहले वह करीब पांच साल तक कंपनी में डायरेक्टर, इंजीनियरिंग (Director, Engineering) के पद पर कार्यरत थीं।
अपनी पिछली भूमिका में पूजा ने ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए सिस्टम-ऑन-चिप (SoC) सॉल्यूशंस के डिजाइन का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने शुरुआती कॉन्सेप्ट से लेकर टेप-आउट और ग्राहकों तक समाधान पहुंचाने तक की पूरी डेवलपमेंट प्रक्रिया संभाली।
पूजा अप्रैल 2016 में सीनियर स्टाफ, इंजीनियरिंग मैनेजर (Senior Staff, Engineering Manager) के रूप में क्वालकॉम से जुड़ी थीं। कंपनी में 10 साल से अधिक के कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रिंसिपल/मैनेजर, इंजीनियरिंग (Principal/Manager, Engineering) की जिम्मेदारी भी संभाली। इसके बाद मार्च 2022 में उन्हें डायरेक्टर, इंजीनियरिंग बनाया गया था।
क्वालकॉम से पहले पूजा ने एनवीडिया (NVIDIA) में पांच साल से अधिक समय तक सीनियर एएसआईसी वेरिफिकेशन इंजीनियर (Senior ASIC Verification Engineer) के रूप में काम किया। यहां वह सिस्टम-ऑन-चिप प्लेटफॉर्म के लिए मेमोरी कंट्रोलर वेरिफिकेशन से जुड़ी थीं।
इससे पहले वह एसटीमाइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स (STMicroelectronics) में सात साल से अधिक समय तक टेक्निकल लीड (Technical Lead) के पद पर भी कार्यरत रहीं।
जी एंटरटेनमेंट के फ्लैगशिप हिंदी चैनल जी टीवी (Zee TV) ने विज्ञापन के क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति कायम रखी है। कंपनी के मुताबिक, उसके चैनल को हर महीने 180 से अधिक ऐडवर्टाइजर्स का साथ मिल रहा है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टेलीविजन की पहुंच और प्रभाव को रेखांकित करते हुए Zee Entertainment Enterprises Ltd. (Z) ने बताया है कि उसके प्रमुख हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल Zee TV के साथ हर महीने विभिन्न श्रेणियों के 180 से अधिक ऐडवर्टाइजर्स विज्ञापन साझेदारी कर रहे हैं। इनमें गूगल (Google) और चैटजीपीटी (ChatGPT) जैसे वैश्विक ब्रैंड्स भी शामिल हैं, जिन्होंने टेलीविजन के माध्यम से देशभर के उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने के लिए Zee के कंटेंट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है।
कंपनी के मुताबिक, Zee TV प्राइमटाइम प्रदर्शन के मामले में अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है। चैनल शाम 7:30 बजे से रात 10:30 बजे तक के टाइम बैंड में व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से सभी प्रमुख टाइम स्लॉट में नंबर-1 शहरी प्राइमटाइम चैनल है। इसके अलावा, पे हिंदी GEC श्रेणी के शीर्ष तीन शो भी Zee TV के हैं। इनमें 'तुम से तुम तक', 'गंगा माई की बेटियां' और 'वसुधा' शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि चैनल के लोकप्रिय मनोरंजन कार्यक्रम, मजबूत दर्शक जुड़ाव और घर-घर में उसकी मौजूदगी विज्ञापनदाताओं को अपने ब्रैंड की पहुंच बढ़ाने का प्रभावी मंच उपलब्ध करा रहे हैं।
Google और ChatGPT ने भी किया Zee के कंटेंट का इस्तेमाल: Zee Entertainment के फिक्शन कंटेंट के जरिए टेक्नोलॉजी से जुड़े ब्रैंड्स ने भी अपनी सेवाओं और उत्पादों को दर्शकों तक पहुंचाया है। Google ने Zee TV के कंटेंट के साथ विभिन्न संदर्भों में अपने AI आधारित समाधानों को प्रस्तुत किया। इसके तहत दर्शकों को रेसिपी खोजने, पारिवारिक आयोजनों की योजना बनाने, जानकारी हासिल करने और बेहतर निर्णय लेने जैसे रोजमर्रा के कामों में AI की उपयोगिता दिखाई गई। इसी तरह, OpenAI के ChatGPT ने Zee के विभिन्न भाषाओं के फिक्शन कार्यक्रमों के साथ जुड़कर रोजमर्रा की जिंदगी में AI के व्यावहारिक इस्तेमाल को प्रदर्शित किया।
यह अभियान Zee TV के 'वसुधा' और 'जगधात्री', Zee Kannada के 'अन्नय्या' और 'लक्ष्मी निवास', Zee Bangla के 'परिणीता' और 'ज्वार भाटा', Zee Telugu के 'जगधात्री' और 'जयम' तथा Zee Marathi के 'वीण दोघातला ही तुटेना' और 'कमली' जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में शामिल किया गया। इन कार्यक्रमों की कहानियों के माध्यम से दिखाया गया कि ChatGPT रोजमर्रा के फैसले लेने, घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने, आयोजनों की योजना बनाने और नए विचार तलाशने में किस तरह मददगार हो सकता है।
Citroën ने आठ फिक्शन कार्यक्रमों के साथ किया इंटीग्रेशन: कंपनी के मुताबिक, ऑटोमोबाइल ब्रैंड Citroën ने भी विभिन्न भाषाओं के आठ फिक्शन कार्यक्रमों के साथ एक विशेष इंटीग्रेशन किया। 'Citroën ka comfort hi alag hai' की ब्रैंड पोजिशनिंग को दर्शाने वाले इस अभियान में पारिवारिक कहानियों के जरिए कार खरीदने की प्रक्रिया को प्रस्तुत किया गया।
वहीं, Zee TV अपने नॉन-फिक्शन कार्यक्रमों की सूची का भी विस्तार कर रहा है। इस दिशा में 'सा रे गा मा पा' जैसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी और अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि उसके सभी भाषाई चैनलों के लिए कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ई-कॉमर्स, कंज्यूमर पैकेज्ड गुड्स, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों से विज्ञापनदाताओं की अच्छी दिलचस्पी मिल रही है।
'सा रे गा मा पा' के जरिए Sargam Detergent और Maruti Suzuki की ब्रैंडिंग: Zee TV के लोकप्रिय शो 'सा रे गा मा पा' के जरिए भी ब्रैंड्स दर्शकों से जुड़ रहे हैं। Sargam Detergent ने 'Naam Ka Nahi, Kaam Ka Detergent' की अपनी ब्रैंड पोजिशनिंग को शो के 'Perfect Gayaki of the Day' सेगमेंट के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके अलावा, 'Performer of the Day' के तहत विजेताओं को विशेष पुरस्कार देकर ब्रैंड के साथ उनकी भागीदारी को मजबूत किया गया। वहीं, शो के को-स्पॉन्सर Maruti Suzuki ने भी अपनी ब्रैंडिंग के लिए कार्यक्रम की लोकप्रियता और भावनात्मक जुड़ाव का इस्तेमाल किया। इसके तहत ब्रैंड को आकांक्षाओं, प्रतिभा और पारिवारिक मनोरंजन से जोड़कर प्रस्तुत किया गया।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी Zee के चैनलों का मजबूत प्रदर्शन: टेलीविजन के साथ-साथ Zee Entertainment के भाषाई चैनलों ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, Facebook, YouTube और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर हिंदी, कन्नड़, बांग्ला, मराठी, तेलुगु और तमिल भाषाओं के चैनलों को अच्छी भागीदारी मिली है। Konnect Insights के आंकड़ों के अनुसार, Zee TV, Zee Marathi, Zee Tamil, Zee Telugu और Zee Bangla अपने-अपने बाजारों में डिजिटल एंगेजमेंट के मामले में नंबर-1 रहे।
वहीं, Tubular के आंकड़ों के मुताबिक, वीडियो व्यूज के मामले में Zee TV, Zee Marathi और Zee Bangla ने अपने-अपने बाजारों में पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान Zee TV ने करीब 2.9 अरब वीडियो व्यूज दर्ज किए, जबकि Zee Kannada को 2.3 अरब से अधिक वीडियो व्यूज मिले।
कंपनी ने विज्ञापनदाताओं के भरोसे को बताया बड़ी उपलब्धि: Zee Entertainment Enterprises Ltd. के एक प्रवक्ता ने कहा कि मजबूत ब्रैंड उपभोक्ताओं के भरोसे और उनके साथ जुड़ाव के आधार पर बनते हैं। कंपनी का कंटेंट इकोसिस्टम विज्ञापनदाताओं को इसी भरोसे और जुड़ाव का लाभ उठाने का अवसर देता है।
प्रवक्ता के मुताबिक, हर महीने 180 से अधिक विज्ञापनदाताओं का कंपनी के साथ जुड़ना उसके लीनियर पोर्टफोलियो की प्रभावशीलता को दर्शाता है। कंपनी अपने कंटेंट और दर्शकों से जुड़ने के माध्यमों को लगातार मजबूत कर रही है, ताकि विज्ञापनदाताओं को बेहतर मूल्य मिल सके और दर्शकों का मनोरंजन अनुभव भी समृद्ध हो।
कंपनी का कहना है कि फिक्शन और नॉन-फिक्शन कार्यक्रमों के संतुलित पोर्टफोलियो तथा मल्टी-प्लेटफॉर्म मौजूदगी के जरिए वह दर्शकों के साथ लंबे समय तक जुड़ाव बनाने और विज्ञापनदाताओं के लिए नए अवसर तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी के अनुसार, प्राइमटाइम चैनल की रैंकिंग BARC के सप्ताह 24 के 15+ अर्बन HSM आंकड़ों पर आधारित है। डिजिटल एंगेजमेंट और वीडियो व्यूज के आंकड़े सितंबर 2026 के Konnect Insights और Tubular डेटा पर आधारित हैं।
Pitch BrandTalk अपने सातवें संस्करण के साथ एक बार फिर वापसी कर रहा है। इस साल यह कॉन्फ्रेंस 20 नवंबर को गुरुग्राम में आयोजित की जाएगी।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
Pitch BrandTalk अपने सातवें संस्करण के साथ एक बार फिर वापसी कर रहा है। इस साल यह कॉन्फ्रेंस 20 नवंबर को गुरुग्राम में आयोजित की जाएगी। इस बार इसकी थीम ‘The Brand Boardroom: Where Brand Meets Enterprise Value’ रखी गई है। इसमें देश की बड़ी कंपनियों के CEO, CFO, CMO और अन्य बिजनेस लीडर्स एक मंच पर जुटेंगे।
इस कॉन्फ्रेंस में इस बात पर चर्चा होगी कि कोई ब्रांड किस तरह कंपनी की कारोबारी वैल्यू बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही ब्रांड की कीमत तय करने की ताकत, ग्राहकों का भरोसा और वफादारी बनाए रखने, मुश्किल हालात में कारोबार को मजबूत रखने, अच्छी प्रतिभाओं को आकर्षित करने और कंपनी की साख बचाने में ब्रांड की भूमिका पर भी विचार किया जाएगा।
आज के दौर में ब्रांड को सिर्फ मार्केटिंग का हिस्सा नहीं माना जा रहा है, बल्कि यह कंपनी की कुल कारोबारी वैल्यू का भी अहम हिस्सा बन चुका है। अब किसी ब्रांड की सफलता सिर्फ इस बात से तय नहीं होती कि मार्केटिंग टीम उसके बारे में क्या कहती है, बल्कि यह भी देखा जाता है कि ब्रांड कंपनी के कारोबार और उसकी वैल्यू में कितना योगदान दे रहा है।
Pitch BrandTalk Conference के जरिए विज्ञापन, मीडिया, मार्केटिंग और मार्केटिंग टेक्नोलॉजी (MarTech) से जुड़ी कंपनियों के बड़े ब्रांड्स और अनुभवी इंडस्ट्री लीडर्स को एक मंच पर आने का मौका मिलेगा। यहां वे अपने मार्केटिंग के अनुभव, सफल रणनीतियों और ऐसे उदाहरण साझा करेंगे, जिन्होंने उनके कारोबार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।
कॉन्फ्रेंस का यह संस्करण खास तौर पर ब्रांड और बिजनेस के बीच के संबंधों को समझने पर केंद्रित होगा। इसमें कंपनियों के शीर्ष अधिकारी अपने वास्तविक कारोबारी अनुभव और केस स्टडीज के जरिए बताएंगे कि किस तरह ब्रांड की रणनीति कंपनी की ग्रोथ और बाजार में उसकी स्थिति को मजबूत कर सकती है।
कार्यक्रम में मार्केटिंग प्रोफेशनल्स और अनुभवी बिजनेस लीडर्स इंडस्ट्री में तेजी से बदलते ट्रेंड्स, नए आइडियाज और भविष्य के अवसरों पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा, बदलते कंज्यूमर एक्सपीरियंस और आने वाले समय में ब्रांड्स के सामने मौजूद चुनौतियों पर भी बात होगी।
इस दौरान कीनोट सेशन, पैनल डिस्कशन और फायरसाइड चैट्स आयोजित किए जाएंगे। इन सेशंस में इंडस्ट्री के बड़े लीडर्स अपने विचार और अनुभव साझा करेंगे। कुल मिलाकर, Pitch BrandTalk का सातवां संस्करण ब्रांड को सिर्फ मार्केटिंग तक सीमित रखने के बजाय उसे कंपनी की कारोबारी वैल्यू और ग्रोथ से जोड़ने पर फोकस करेगा।
ये अवॉर्ड्स डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट के क्षेत्र में शानदार काम को पहचान देने के लिए आयोजित किए जाते हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
e4m DigiOne Awards के तीसरे संस्करण के लिए आज जूरी की बैठक वर्चुअल तरीके से आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मीडिया और डिजिटल इंडस्ट्री के कई जाने-माने एक्सपर्ट शामिल होंगे, जो डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वालों का चयन करेंगे।
ये अवॉर्ड्स डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट के क्षेत्र में शानदार काम को पहचान देने के लिए आयोजित किए जाते हैं। इनके तहत वेबसाइट्स, वीडियो, मोबाइल साइट्स और ऐप्स, न्यूजलेटर्स, पॉडकास्ट और सोशल मीडिया से जुड़े बेहतरीन काम को सम्मानित किया जाता है।
इन अवॉर्ड्स में मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनियों, टेक्नोलॉजी कंपनियों, डिजाइनर्स, स्टार्टअप्स, कॉरपोरेट्स, पब्लिशर्स, प्रिंटिंग पार्टनर्स और व्यक्तिगत स्तर पर किए गए डिजिटल प्रयासों को शामिल किया गया है।
जूरी के सदस्य अलग-अलग कैटेगरी में मिली एंट्रीज का मूल्यांकन करेंगे। इस दौरान क्रिएटिविटी, कंटेंट की क्वालिटी, नए प्रयोग, ऑडियंस की भागीदारी और डिजिटल पब्लिशिंग से जुड़े काम के प्रभाव जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा।
इन अवॉर्ड्स का मकसद डिजिटल मीडिया के तेजी से बदलते दौर में नए प्रयोग करने और बेहतर काम करने वाले पब्लिशर्स व डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल्स को पहचान देना है। साथ ही, यह उन लोगों और संस्थाओं को सम्मानित करने का मंच भी है, जो डिजिटल पब्लिशिंग में नए मानक स्थापित कर रहे हैं।
यहां, देखिए e4m DigiOne Awards के तीसरे संस्करण की जूरी में शामिल दिग्गज-
