होम / ब्रैंड स्पीक्स / फिर लौटा 'पिच सीएमओ समिट', 29 जून को होगा कॉन्क्लेव

फिर लौटा 'पिच सीएमओ समिट', 29 जून को होगा कॉन्क्लेव

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप की प्रमुख प्रॉपर्टी 'पिच सीएमओ समिट 2022' का दिल्ली एडिशन तीन साल बाद एक बार फिर वापस आ गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप की प्रमुख प्रॉपर्टी 'पिच सीएमओ समिट 2022' का दिल्ली एडिशन तीन साल बाद एक बार फिर वापस आ गया है। ऑन-ग्राउंड होने वाला यह कार्यक्रम 29 जून, 2022 को गुरुग्राम के ‘द लीला एंबियंस’ होटल में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के को-पावर्ड (co-powered) ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) और ‘फैनकोड’ (Fancode) हैं, वहीं ‘डबलवेरिफाई’ (DoubleVerify) और बोबल एआई (Bobble AI) इसके को-गोल्ड पार्टनर हैं। इसके अतिरिक्त सम्मेलन के इनोवेशन पार्टनर Xapads है। वहीं, Pixis और Kantar एसोसिएट पार्टनर हैं और ICFAI Group नॉलेज पार्टनर है। 

बता दें कि एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप की मार्केटिंग मैगजीन ‘पिच’ (Pitch) द्वारा इस समिट का आयोजन कराया जाता है। इसमें मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े दिग्गज शामिल होते हैं। हर साल इस समिट का एजेंडा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में मार्केटिंग पर रहता है और इस बात पर भी चर्चा की जाती है कि इस बदलते माहौल में भारतीय बाजार में बेस्ट मार्केटिंग किस प्रकार की जा सकती है।

‘पिच सीएमओ समिट दिल्ली 2022’ एक छत के नीचे ला रहा है देश के सबसे प्रतिष्ठित ब्रैंड्स और उनके टॉप मैनेजेमेंट को, ताकि उनकी सफलता की कहानी को जाना जा सके और उनका ज्ञान लोगों तक पहुंचाया जा सके। लिहाजा समिट के इस एडिशन की थीम 'मार्केटिंग इन ए डेटा-फर्स्ट वर्ल्ड' (Marketing in a data-first world) है।

कस्टमर डेटा एकत्र करने और उसके उपयोग करने की प्रक्रिया में जबरदस्त बदलाव आया है। इस महामारी ने ज्यादातर वर्टिकल के बिजनेस को तेजी से डिजिटल की ओर शिफ्ट कर दिया है। इस परिदृश्य में, डेटा-फर्स्ट की दुनिया में मार्केटिंग का तात्पर्य डेटा-फर्स्ट स्ट्रैटजी से है, जो ग्रोथ लाने के लाने के लिए मार्केटिंग और सेल्स की स्ट्रैटजी का समर्थन करती है। इसके अतिरिक्त, मार्केटर्स को भविष्य में कुकी रहित (cookieless advertising) के लिए तैयार रहना चाहिए और इसके बजाय सहमति आधारित विज्ञापन (consent-based advertising) पर ध्यान देना चाहिए।

पिच सीएमओ समिट दिल्ली 2022 के जरिए यह पता लगाना है कि क्या आज के डेटा-संचालित विश्व ब्रैंड्स को एक स्थायी और प्रभावी डेटा मार्केटिंग स्ट्रैटजी के जरिए कस्टमर्स के साथ एक मजबूत, विश्वास-आधारित संबंध बनाने की जरूरत है।   हमारा लक्ष्य उन चरणबद्ध प्रक्रियाओं को समझना है, कि कैसे मार्केटर्स आज बिजनेस को डेटा-फर्स्ट मार्केटिंग ऑर्गनाइजेशन में बदलने में मदद करने के लिए करते हैं।

पिच सीएमओ समिट 2022 का लाइन-अप और एजेंडा पावर-पैक है। जल्द ही इस कॉन्क्लेव में शामिल होने वाले स्पीकर का खुलासा किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन लिंक:

पिच सीएमओ समिट 2022 में भाग लेने के लिए क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें:

https://bit.ly/3GMsY0k

या फिर, रजिस्ट्रेशन के लिए आप यहां संपर्क कर सकते हैं:

prateek.goyal@exchange4media.com या nitin.dhadwal@exchange4media.com


टैग्स पिच सीएमओ समिट 2022
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago