होम / ब्रैंड स्पीक्स / रिपब्लिक व परिमल भारतवासी अगरबत्ती करेंगे श्रीराम की महिमा का गुणगान, तैयार किया गीत

रिपब्लिक व परिमल भारतवासी अगरबत्ती करेंगे श्रीराम की महिमा का गुणगान, तैयार किया गीत

यह गीत आधिकारिक तौर पर 20 जनवरी, 2024 को लॉन्च किया जाएगा और दर्शकों को संगीत के माध्यम से दिव्य यात्रा का अनुभव कराने के लिए रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के विभिन्न प्लेटफार्म्स पर उपलब्ध होगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या में विशाल और भव्य राममंदिर में 22 जनवरी 2024 को होने वाली श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) और ‘परिमल भारतवासी अगरबत्ती’ (Parimal Bharat Vasi Agarbatti) ने आपस में मिलकर एक गीत तैयार किया है।

नेटवर्क के अनुसार, बेहतरीन संगीत और सुरों से तैयार यह गीत एकता, भक्ति और राम मंदिर द्वारा सन्निहित सांस्कृतिक विरासत की भावना को दर्शाता है। परिमल भारतवासी अगरबत्ती और रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के बीच यह सहयोग देश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए साझा प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

इस बारे में ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के सीईओ हर्ष भंडारी का कहना है, ‘यह काफी गौरव की बात है कि इस गीत को विशेष रूप से पूरे रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क (रिपब्लिक टीवी, रिपब्लिक भारत, आर.बांग्ला और आर.कन्नड़) पर जारी किया जाएगा।’

वहीं, ‘परिमल भारतवासी अगरबत्ती’ के डायरेक्टर विजय एस.जी का कहना है, ‘इस प्रोजेक्ट के लिए रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के साथ पार्टनरशिप करके हम काफी रोमांचित हैं। हमने ऐसा गीत तैयार किया है, जो न केवल भगवान राम के दिव्य निवास की भव्यता के बारे में है, बल्कि दुनिया भर में लाखों भक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।’

बता दें कि यह गीत आधिकारिक तौर पर 20 जनवरी, 2024 को लॉन्च किया जाएगा और दर्शकों को संगीत के माध्यम से दिव्य यात्रा का अनुभव कराने के लिए रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के विभिन्न प्लेटफार्म्स पर उपलब्ध होगा। आध्यात्मिकता, एकता और सांस्कृतिक समृद्धि के इस उत्सव में शामिल होने के लिए परिमल भारतवासी अगरबत्ती और रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने सभी को निमंत्रित किया है।


टैग्स राम मंदिर रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क प्राण प्रतिष्ठा गीत परिमल भारतवासी अगरबत्ती
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

10 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

10 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

11 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago