होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘इंडियन ब्रैंड एंड लीडरशिप कांक्लेव’ में ITV नेटवर्क का फिर दिखा 'दम', जीते छह अवॉर्ड्स

‘इंडियन ब्रैंड एंड लीडरशिप कांक्लेव’ में iTV नेटवर्क का फिर दिखा 'दम', जीते छह अवॉर्ड्स

ग्लोबल लीडर के तौर पर भारत में हो रहे आर्थिक विकास की सेंट्रल थीम पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई सत्रों में मीडिया और देश से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर खुली चर्चा भी की गई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Netowrk) ने ‘इंडियन ब्रैंड एंड लीडरशिप कांक्लेव’ (Indian Brand and Leadership Conclave) 2023 में छह अवॉर्ड्स जीतकर अपना परचम लहराया है। दिल्ली स्थित एक होटल में ‘The Brand Story’ ने ‘BRICS CCI Chambers of Commerce and Industry’ के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

ग्लोबल लीडर के तौर पर भारत में हो रहे आर्थिक विकास की सेंट्रल थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कई सत्रों में मीडिया और देश से जुड़े मुद्दों पर खुली चर्चा भी की गई। आईटीवी नेटवर्क के चैनल्स ‘इंडिया न्यूज’ (India News) और ‘न्यूजएक्स’ (NewsX) ने विभिन्न श्रेणियों में ये अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

1. आईटीवी फाउंडेशन की चेयरपर्सन ऐश्वर्या पंडित शर्मा को मोस्ट इंफ्लूएंशियल लीडर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया।.

2. आईटीवी नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज को इंडिया के लीडिंग ब्रैंड का अवॉर्ड दिया गया।

3. आईटीवी नेटवर्क के अंग्रेजी चैनल न्यूजएक्स को भी इंडिया के लीडिंग ब्रैंड का अवॉर्ड हासिल हुआ है।

4. इंडिया न्यूज के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत को चेंज मेकर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया है।

5. न्यूजएक्स के मैनेजिंग एडिटर ऋषभ गुलाटी को भी चेंज मेकर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया है।

6. आईटीवी नेटवर्क की वाइस प्रेजिडेंट (ब्रैंड और कंटेंट मार्केटिंग) पूजा गुप्ता को वुमन चेंज मेकर कैटेगरी में सम्मानित किया गया।

आईटीवी फाउंडेशन की चेयरपर्सन ऐश्वर्या पंडित शर्मा ने इस सम्मान पर खुशी जाहिर की है। उनका कहना था कि आईटीवी नेटवर्क हमेशा साहसिक और निष्पक्ष पत्रकारिता में यकीन रखता है। यह सम्मान आम जनता के भरोसे का प्रतीक है।


टैग्स आईटीवी नेटवर्क इंडियन ब्रैंड एंड लीडरशिप कॉन्क्लेव
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago