होम / ब्रैंड स्पीक्स / जानिए, ब्रैंड्स और एडवर्टाइजर्स के लिहाज से कैसा रहा IPL का यह सीजन
जानिए, ब्रैंड्स और एडवर्टाइजर्स के लिहाज से कैसा रहा IPL का यह सीजन
आईपीएल-13 के दौरान स्पोर्ट्स जॉनर के ऐड वॉल्यूम में भी टूर्नामेंट के पहले की तुलना में तीन गुना से अधिक का इजाफा हुआ है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (IPL) के 13वें सीजन ने 92 कैटेगरीज, 115 एडवर्टाइजर्स और 249 ब्रैंड्स के साथ ऐड रेवेन्यू और व्युअरशिप दोनों ही मामलों में अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘टैम एडेक्स’ (TAM AdEx) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सीजन की तुलना में आईपीएल-13 में एडवर्टाइजर्स और ब्रैंड्स की संख्या में क्रमश: सात प्रतिशत और तीन प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
हालांकि, कैटेगरीज की बात करें तो आईपीएल-12 में यह संख्या 93 थी, जबकि आईपीएल-13 में 92 है। आईपीएल-13 में टॉप-5 कैटेगरीज में से चार ई-कॉमर्स सेक्टर की हैं और इनका ऐड वॉल्यूम शेयर 29 प्रतिशत रहा है। आईपीएल-12 में टॉप-5 कैटेगरीज का ऐड वॉल्यूम शेयर बढ़कर 39 प्रतिशत हो गया जो आईपीएल-12 के दौरान 36 प्रतिशत था।
एडवर्टाइजर्स की बात करें तो आईपीएल-13 और आईपीएल-12 के दौरान टॉप-5 में ऐड वॉल्यूम में इनका शेयर 24 प्रतिशत रहा। आईपीएल-12 में ओप्पो इंडिया जहां चौथे स्थान पर था, वह आईपीएल-13 के दौरान टॉप पर रहा। यही नहीं, आईपीएल-12 के मुकाबले आईपीएल-13 के दौरान 37 नई कैटेगरीज ने भी विज्ञापन दिया। नई कैटेगरीज की लिस्ट में 12वें सीजन की तुलना में आईपीएल-13 में बैंकिंग-सर्विसेज और प्रॉडक्ट्स शीर्ष पर रहे। इसके बाद इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स ने अपनी जगह बनाई।
आईपीएल-13 के दौरान स्पोर्ट्स जॉनर के ऐड वॉल्यूम में भी टूर्नामेंट के पहले की तुलना में तीन गुना से अधिक का इजाफा हुआ। इसी तरह से न्यूज और जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (GEC) में भी इजाफा देखा गया।
आंकड़ों के अनुसार, आईपीएल-13 में 53 दिनों के दौरान टूर्नामेंट से पहले के मुकाबले न्यूज और जनरल एंटरटेनमेंट कैटेगरी जॉनर के ऐड वैल्यूम में क्रमश: 14 और 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
टैग्स एडवर्टाइजर्स आईपीएल इंडियन प्रीमियर लीग टैम एडेक्स