होम / ब्रैंड स्पीक्स / फिर धूम मचाने आया 'इम्पैक्ट डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड', कल होगा आयोजन
फिर धूम मचाने आया 'इम्पैक्ट डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड', कल होगा आयोजन
एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप 11 मार्च को मुंबई में इस बहुप्रतीक्षित अवॉर्ड का चौथा संस्करण आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप 11 मार्च को मुंबई में इस बहुप्रतीक्षित अवॉर्ड का चौथा संस्करण आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इम्पैक्ट डिजिटल इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड (Impact Digital Influencer Awards) का उद्देश्य उन कंपनियों, संगठनों और व्यक्तियों को सम्मानित करना है जो क्रिएटिव, इनोवेटिव और प्रभावशाली इन्फ्लुएंसर संचालित कंटेंट बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
आज के दौर में इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग ब्रैंड नैरेटिव और कंज्यूमर एंगेजमेंट को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह अवॉर्ड सेरेमनी उन लोगों को पहचान दिलाने के लिए आयोजित की जाती है जिन्होंने नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं और यूजर्स से जुड़ने के लिए रचनात्मक और प्रभावी तरीके अपनाए हैं।
इस समारोह का केंद्र वे ब्रैंड्स, संगठन और क्रिएटर्स हैं जिन्होंने इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से अपने दर्शकों से मजबूत जुड़ाव बनाया है। इस वर्ष के अवॉर्ड्स में 22 कैटेगरी और 33 सब-कैटेगरी हैं, जो डिजिटल इन्फ्लुएंस की ताकत को प्रदर्शित करने के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करते हैं।
इस साल, ग्रैंड जूरी की अध्यक्षता गीतिका मेहता, मैनेजिंग डायरेक्टर, Nivea India ने की। अन्य जूरी में विज्ञापन और मार्केटिंग इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित लीडर्स शामिल थे। जूरी ने नामांकित कैपेंस का मूल्यांकन उनकी मौलिकता, ऑडियंस एंगेजमेंट, कैंपेन की प्रभावशीलता और डिजिटल मार्केटिंग में उनके समग्र योगदान के आधार पर किया।
Impact Digital Influencer Awards न केवल एजेंसीज, ब्रैंड्स और इन्फ्लुएंसर्स के योगदान को मान्यता देता है, बल्कि डिजिटल इकोसिस्टम की गहरी समझ भी प्रदान करता है। सबसे प्रभावी इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग कैपेंस में ब्रैंड प्रमोशन और ऑडियंस एंगेजमेंट के बीच सही संतुलन होता है। ये कैंपेन केवल प्रोडक्ट प्रमोट करने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे प्रेरित करते हैं, मनोरंजन देते हैं और प्रामाणिक तरीके से दर्शकों को शिक्षित करते हैं।
Impact Digital Influencer Awards 2024 न केवल एक सम्मान समारोह है, बल्कि यह इंडस्ट्री लीडर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और मार्केटिंग प्रोफेशनल्स के लिए नेटवर्किंग का एक महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करता है। यह इवेंट विचारशील लीडर्स को एक मंच पर लाकर इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग के भविष्य, उपभोक्ता व्यवहार में हो रहे बदलाव और नए ट्रेंड्स पर चर्चा करने का अवसर देगा।
Impact Digital Influencer Awards 2024 का प्रेजेंटिंग पार्टनर YAAP और को-पार्टनर Sminco है।
टैग्स