होम / ब्रैंड स्पीक्स / रोहित जावा होंगे HUL के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर
रोहित जावा होंगे HUL के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर
वह संजीव मेहता की जगह लेंगे। कंपनी के बोर्ड ने 10 मार्च को रोहित जावा की नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति 27 जून 2023 से प्रभावी होगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
बहुराष्ट्रीय कंपनी ‘हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड’ (HUL) में अगले मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) रोहित जावा होंगे। कंपनी ने इस बारे में स्टॉक एक्सचेंज को सूचित कर दिया है।
स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना के अनुसार, कंपनी के बोर्ड ने 10 मार्च को एमडी और सीईओ के पद पर रोहित जावा की नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है। वह संजीव मेहता की जगह लेंगे, जो वर्ष 2013 से इस कंपनी की कमान संभाल रहे हैं।
इन पदों पर रोहित जावा की नियुक्ति पांच साल के लिए होगी और यह 27 जून 2023 से प्रभावी होगी। रोहित जावा वर्तमान में कंपनी में चीफ ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
टैग्स एचयूएल हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड संजीव मेहता प्रिया नायर रोहित जावा