होम / ब्रैंड स्पीक्स / Lecoanet & Hemant Sagar ने ‘ब्रैंकिला’ को बनाया अपनी एक्सक्लूसिव ब्रैंड एजेंसी

Lecoanet & Hemant Sagar ने ‘ब्रैंकिला’ को बनाया अपनी एक्सक्लूसिव ब्रैंड एजेंसी

इसके तहत एजेंसी इस ब्रैंड के लिए पब्लिक रिलेशंस, सोशल मीडिया, परफॉर्मेंस मार्केटिंग और रचनात्मक जनादेश का प्रबंधन करेगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

इंडो-जर्मन-फ्रेंच डिजायनर डिडियर लेकोनेट और हेमंत सागर के प्रीमियम रेडी-टू-वियर डिजायनर लेबल ‘Genes Lecoanet Hemant’ ने ‘ब्रैंकिला ब्रैंड वेंचर्स’ (Branquila Brand Ventures) को अपनी विशेष ब्रैंड एजेंसी के रूप में नियुक्त किया है। इसके तहत यह एजेंसी ‘Genes Lecoanet Hemant’ के लिए पब्लिक रिलेशंस, सोशल मीडिया, परफॉर्मेंस मार्केटिंग और रचनात्मक जनादेश का प्रबंधन करेगी

‘Genes Lecoanet Hemant’ के को-फाउंडर हेमंत सागर ने ब्रैंड के गुणों को बढ़ाने और नए दर्शकों से जुड़ने की ब्रैंकिला की क्षमता पर भरोसा जताया है। ब्रैंकिला ब्रैंड वेंचर्स के फाउंडर और सीईओ संदीप दहिया ‘Genes Lecoanet Hemant’ के विकास के अगले अध्याय को खोलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

‘Genes Lecoanet Hemant’ की शुरुआत वर्ष 1981 में पेरिस से हुई थी। इसके बाद यह ब्रैंड रेडी-टू-वियर प्रीमियम कलेक्शंस पर फोकस करते हुए दिल्ली में स्थानांतरित हो गया।

बता दें कि देश के बड़े कंटेंट पावरहाउस में शामिल बनिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा ब्रैंकिला को अपनी ब्रैंड एजेंसी के रूप में नियुक्त करने के तुरंत बाद अब ‘Genes Lecoanet Hemant’ ने इसे अपनी ब्रैंड एजेंसी के रूप में नियुक्त किया है।

इस साल की शुरुआत में सुपरस्टार और उद्यमी सुनील शेट्टी ने भी अपने ब्रैंड और बिजनेस के मैनेजमेंट के लिए ब्रैंकिला को नियुक्त किया था।

संदीप दहिया द्वारा वर्ष 2022 में शुरू की गई ब्रैंकिला ब्रैंड वेंचर्स एजेंसी  ‘Genes Lecoanet Hemant’ समेत विभिन्न बिजनेस के लिए ब्रैंड और मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को संचालित करती है।


टैग्स संदीप दहिया डिडियर लेकोनेट हेमंत सागर ब्रैंकिला ब्रैंड वेंचर्स जीन्स लाइकोनेट हेमंत
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

12 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

12 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

12 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago