होम / ब्रैंड स्पीक्स / E4m सम्मेलन: मीडिया के प्रमुख निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी पर 9 मार्च को होगी चर्चा
e4m सम्मेलन: मीडिया के प्रमुख निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी पर 9 मार्च को होगी चर्चा
e4m Women in Media, Digital & Creative Economy Summit के 9 मार्च को टेक, मीडिया व ऐडवरटाइजिंग में महिलाओं की भागीदारी व निर्णय की भूमिका पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
e4m Women in Media, Digital & Creative Economy Summit के 9 मार्च को टेक, मीडिया व ऐडवरटाइजिंग में महिलाओं की भागीदारी व निर्णय की भूमिका पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। इन क्षेत्रों में नवाचार, प्रामाणिकता और विविध दृष्टिकोणों की बढ़ती आवश्यकता के बावजूद, नेतृत्व में महिलाओं की कमी एक गंभीर चुनौती बनी हुई है, जिस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। यह पैनल इस बात पर रोशनी डालेगा कि इन तेजी से विकसित होते इंडस्ट्रीज का भविष्य महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णायक रणनीतियों को आकार देने की शक्ति देने पर निर्भर करता है।
एंटरटेनमेंट और विज्ञापन रणनीति का नेतृत्व करने से लेकर संपादकीय और वैश्विक मार्केटिंग तक, यह पैनल प्रभावशाली हस्तियों को एक साथ लाएगा। इनमें JioStar Network की एंटरटेनमेंट व ऐड स्ट्रैटेजी की हेड शुभ्रा सेठी, NDTV की एग्जिक्यूटिव एडिटर मारिया शकील, Truecaller Business की बिजनेस मार्केटिंग हेड तमन्ना चनाना और ABP Live में ब्रैंडेड कंटेंट की अकाउंट डायरेक्टर विधि माहेश्वरी शामिल हैं।
ये सभी इंडस्ट्री की अग्रणी हस्तियां अपने अनुभव साझा करेंगी कि कैसे उन्होंने रुकावटों को पार कर सफलता हासिल की, समावेशी बोर्डरूम बनाए और यह सुनिश्चित किया कि इंडस्ट्रीज के प्रमुख निर्णयों में महिलाओं को समान भागीदारी है।
टैग्स