होम / ब्रैंड स्पीक्स / E4m समूह ने जारी की टॉप 50 पार्टी प्रवक्ताओं की लिस्ट, शीर्ष पर रहे डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

e4m समूह ने जारी की टॉप 50 पार्टी प्रवक्ताओं की लिस्ट, शीर्ष पर रहे डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

इस लिस्ट में जिन अन्य राजनीतिक पार्टियों के प्रवक्ताओं का टॉप-10 में नाम है, उनमें कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत और आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा व संजय सिंह शामिल हैं।  

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने एक बार फिर देश के प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रवक्ताओं की लिस्ट तैयार की है। नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित ‘द पार्क' होटल में 01 अक्टूबर 2023 को आयोजित एक कार्यक्रम में इस लिस्ट में शामिल हुए पार्टी प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा की गई और उन्हें सम्मानित भी किया गया। यह इस कार्यक्रम का दूसरा एडिशन था।

इस लिस्ट में टॉप 10 में पांच भारतीय जनता पार्टी के व पांच अन्य पार्टियों के प्रवक्ताओं ने अपनी जगह बनाई है। लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने अपनी जगह बनाई है। वहीं, बीजेपी के गौरव भाटिया, डॉ. संबित पात्रा, सैयद जफर इस्लाम और शाजिया इल्मी के नाम भी इस लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हैं।

बीजेपी के प्रवक्ताओं के अलावा इस लिस्ट में जिन अन्य राजनीतिक पार्टियों के प्रवक्ताओं का टॉप-10 में नाम है, उनमें कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा और संजय सिंह शामिल हैं।  

बता दें कि एक्सचेंज4मीडिया के एडिटोरियल बोर्ड द्वारा लंबी स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद विजेताओं का चयन किया गया। तर्क की गुणवत्ता, प्रस्तुति शैली और विश्वसनीयता जैसे मापदंडों के आधार पर यह चयन प्रक्रिया पूरी की गई।

देश के टॉप 50 पार्टी प्रवक्ताओं की लिस्ट तैयार करने के लिए तमाम चरणों में प्रक्रिया पूरी की गई। सबसे पहले एडिटोरियल बोर्ड से मंजूरी ली गई। फिर तमाम विश्वसनीय स्रोतों से इससे संबंधित आंकड़े एकत्रित किए गए और उन्हें फिर एडिटोरियल बोर्ड के सामने रखा गया। इसके बाद स्टेकहोल्डर्स से भी राय मशविरा किया गया। फिर इस लिस्ट को अंतिम रूप देने का काम किया गय।  

पुरस्कार वितरण से पहले परिचर्चाओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें देश में राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ तमाम ऐसे विषयों को शामिल किया गया था, जो कि राजनीतिक प्रवक्ता अक्सर सार्वजनिक क्षेत्र में अपने काम के दौरान देखते और व्यवहार में लाते हैं।

इस कार्यक्रम के बारे में ‘BW बिजनेसवर्ल्ड’ के चेयरमैन और एडिटर-इन चीफ व  ‘एक्सचेंज4मीडिया’ के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा का कहना था, ’50 पार्टी प्रवक्ताओं की ये महज एक लिस्ट नहीं है, बल्कि आज हमने उन लोगों को सम्मानित किया है, जिन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से हमें लोकतंत्र को व्यापक रूप से समझाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। इन प्रवक्ताओं के शब्द राजनीतिक गलियारों में, सत्ता के दरबारों में, नीतियों और लोगों की विचारधाराओं को प्रभावित करते हैं।’

विजेताओं की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं-


टैग्स एक्सचेंज4मीडिया पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

3 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

1 week ago

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago