होम / ब्रैंड स्पीक्स / E4m Golden Mikes Conference & Awards 2025: मुंबई में 28 मई को होगा आयोजन

e4m Golden Mikes Conference & Awards 2025: मुंबई में 28 मई को होगा आयोजन

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप 28 मई को मुंबई में e4m Golden Mikes Conference and Awards 2025 का आयोजन करने जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप 28 मई को मुंबई में e4m Golden Mikes Conference and Awards 2025 का आयोजन करने जा रहा है। यह कॉन्फ्रेंस और अवॉर्ड समारोह ऑडियो और रेडियो इंडस्ट्री की नई दिशा, डिजिटल दौर में उसकी भूमिका और भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा।

कॉन्फ्रेंस का थीम है — ‘Tune into the Future: Audio in a Digital World’, जिसमें रेडियो और ऑडियो इंडस्ट्री के दिग्गज, थॉट लीडर्स और कंटेंट क्रिएटर्स शामिल होंगे। इस मंच पर डिजिटल इनोवेशन के जरिए बदलते ऑडियो अनुभव, ब्रैंड स्टोरीटेलिंग के बदलते तरीके और श्रोताओं से जुड़ाव के नए ट्रेंड्स पर विस्तार से चर्चा होगी।

सम्मेलन के दौरान फायरसाइड चैट्स, पैनल डिस्कशंस और कीनोट सेशंस जैसी कई महत्वपूर्ण प्रस्तुतियां होंगी। ऑडियो जगत में काम कर रहे प्रोफेशनल्स के लिए यह एक ऐसा अवसर होगा जहां वे नए विचारों से प्रेरणा लेकर ऑडियो स्पेस में बेहतर रणनीति बना सकेंगे।

कॉन्फ्रेंस के बाद, 13वें e4m Golden Mikes Awards के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। यह अवॉर्ड्स ऑडियो और रेडियो इंडस्ट्री के बेहतरीन कैंपेंस को सम्मानित करते हैं- जहां क्रिएटिविटी, प्रभावशीलता और इमोशनल अपील को परखा जाता है।

इस बार अवॉर्ड्स में कुल चार प्रमुख कैटेगरीज होंगी, जिनमें कई सब-कैटेगरीज भी शामिल हैं। अवॉर्ड्सों के लिए इस बार जूरी चेयर रहे ब्लू स्टार लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. त्यागराजन और उनके साथ ऐडवर्टाइजिंग, मार्केटिंग और मीडिया क्षेत्र के कई दिग्गज नाम शामिल रहे।

यह आयोजन उन ब्रैंड्स, एजेंसीड, रेडियो स्टेशंस और इंडिविजुअल्स को पहचान देगा जिन्होंने ऑडियो माध्यम में कुछ असाधारण और प्रेरणादायक कार्य किया है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago