होम / ब्रैंड स्पीक्स / E4m Golden Mikes Awards में 'रेडियो मिर्ची' का बजा डंका, अन्य विजेताओं की देखें लिस्ट

e4m Golden Mikes Awards में 'रेडियो मिर्ची' का बजा डंका, अन्य विजेताओं की देखें लिस्ट

मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में e4m Golden Mikes Awards के 13वें संस्करण का आयोजन हुआ, जहां रेडियो, मीडिया और विज्ञापन जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में e4m Golden Mikes Awards के 13वें संस्करण का आयोजन हुआ, जहां रेडियो, मीडिया और विज्ञापन जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की। रेडियो और ऑडियो क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में गिने जाने वाले इन अवॉर्ड्स में उत्कृष्ट कार्य, रचनात्मक प्रतिभा, डिजाइन और नवाचार के लिए चुनिंदा ब्रैंड्स, एजेंसीज और रेडियो स्टेशंस को सम्मानित किया गया। ये वे विजेता रहे जिन्होंने पारंपरिक ऑडियो कंटेंट की सीमाओं को लांघते हुए अपनी दमदार कहानियों से असर डाला।

इस भव्य कार्यक्रम का सबसे बड़ा अवॉर्ड 'रेडियो स्टेशन ऑफ द ईयर' एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड (रेडियो मिर्ची) को उसके उत्कृष्ट काम, रचनात्मकता और नवाचार के लिए प्रदान किया गया। रेडियो मिर्ची ने इस वर्ष 48 अवॉर्ड्स अपने नाम किए, जिनमें 13 गोल्ड, 20 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। यादगार जिंगल्स से लेकर प्रभावशाली कहानी कहने तक, इस अवॉर्ड नाइट में ऐसे कई अभियानों को मंच मिला जिन्होंने इंडस्ट्री में गहरी छाप छोड़ी है।

e4m Golden Mikes Awards 2025 के अन्य प्रमुख विजेताओं में Big FM ने 45 मेडल, HT – Fever FM ने 23, Radio City ने 16, Club FM और The Muthoot Group ने 6-6, Ultratech Cement ने 4, Dabur India और Gulf Oil ने 3-3, ITC, Kia Motors और Pernod Ricard ने 2-2 तथा Lupin Pharma ने 1 मेडल जीता।

यह रंगारंग कार्यक्रम रेडियो की दुनिया से जुड़ी हस्तियों, ब्रैंड प्रतिनिधियों और रचनात्मक बुद्धजीवियों की उपस्थिति से गुलजार रहा। इन अवॉर्ड्स का उद्देश्य ऑडियो और रेडियो विज्ञापन में असाधारण रचनात्मकता, नवाचार और प्रभावशीलता को मान्यता देना है। समारोह ने यह भी रेखांकित किया कि डिजिटल युग में भी रेडियो एक सशक्त और निजी संवाद माध्यम बना हुआ है।

Blue Star Ltd के मैनेजिंग डायरेक्टर बी. त्यागराजन इस 13वें संस्करण के जूरी चेयर रहे। उनके साथ कई अग्रणी विशेषज्ञों और ब्रैंड लीडर्स की जूरी ने विभिन्न श्रेणियों में प्रविष्टियों का बारीकी से मूल्यांकन किया, ताकि ऐसे कामों को सामने लाया जा सके जिन्होंने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि श्रोताओं पर गहरा प्रभाव भी छोड़ा।

एक्सीलेंस कैटेगरी में:

  • RJ ऑफ द ईयर (हिंदी/अंग्रेजी) कैटेगरी में Big FM के RJ ब्रजेश हीरजी को गोल्ड मिला, जबकि Big FM के RJ खुराफाती नितिन और Radio City 91.1 की RJ गिन्नी महाजन को सिल्वर मेडल से नवाजा गया।

  • RJ ऑफ द ईयर (अन्य भाषाएं) कैटेगरी में Big FM के RJ संग्राम और 98.3 रेडियो मिर्ची के RJ सिद्धांत शर्मा ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि Radio Mirchi के RJ कृतार्थ जानी को सिल्वर और Music Broadcast Limited की RJ शोनाली को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

  • New Aspiring RJ of the Year कैटेगरी में Big FM के RJ साहिल ने गोल्ड मेडल जीता, वहीं Fever FM के RJ कांबी और RadioOne के RJ भारत को सिल्वर मेडल मिला।

  • Celebrity RJ of the Year कैटेगरी में Big FM के अन्नू कपूर को गोल्ड मेडल से नवाजा गया।

  • Influencer RJ of the Year में Fever FM की रोहिणी रामनाथन को गोल्ड, MY FM के RJ कार्तिक को सिल्वर और 98.3 मिर्ची हैदराबाद की स्वाति रायबरपु को ब्रॉन्ज मिला।

  • Best Show Produced कैटेगरी में Mirchi/Gaana को गोल्ड मेडल मिला, जबकि Big FM के दो पॉडकास्ट — Bank of Baroda - BIG अंताक्षरी सीजन 2 विद अन्नू कपूर और Bank of Baroda - धुन बदल के तो देखो सीजन 3 विद पंकज त्रिपाठी — को क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिला।

  • Best Show Host (Podcast) कैटेगरी में Bhopuwala Creative Solutions के अभिषेक शर्मा को गोल्ड, Mirchi Recharge Mantra और RJ रानी को क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिला।

  • Best Podcast of the Year कैटेगरी में YouTube पर Flamcast और Entertainment Network India Limited पर Sunday Suspense Bangla को सिल्वर मेडल मिले।

यह रही सभी विजेताओं की पूरी सूची: 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

7 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

7 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

8 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

20 hours ago