होम / ब्रैंड स्पीक्स / E4m ऑटो मार्केटिंग समिट & अवॉर्ड्स 2025: 19 फरवरी को इनोवेशन व ग्रोथ पर होगी चर्चा
e4m ऑटो मार्केटिंग समिट & अवॉर्ड्स 2025: 19 फरवरी को इनोवेशन व ग्रोथ पर होगी चर्चा
एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप ने गर्व के साथ e4m ऑटो मार्केटिंग समिट & अवॉर्ड्स के पहले संस्करण की घोषणा की है। यह अनूठा सम्मेलन 19 फरवरी 2025 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप ने गर्व के साथ e4m ऑटो मार्केटिंग समिट & अवॉर्ड्स के पहले संस्करण की घोषणा की है। यह अनूठा सम्मेलन 19 फरवरी 2025 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा और इसमें ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के दिग्गज, विशेषज्ञ और बिजनेस लीडर्स एक साथ मंच साझा करेंगे।
इस समिट में लीडर्स ऑटोमोबाइल मार्केटिंग के विकास और भविष्य को समझने के लिए अपनी विशेषज्ञ राय साझा करेंगे। प्रेरणादायक मुख्य भाषणों से लेकर बेहतरीन और प्रभावशाली कैंपेन को पहचान देने तक, यह समिट और अवॉर्ड समारोह इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ पहलुओं को उजागर करेगा और भविष्य के मोबिलिटी मार्केटिंग के लिए एक रोडमैप प्रस्तुत करेगा।
‘ऑटोमोटिव मार्केटिंग में इनोवेशन, ट्रेंड्स, स्ट्रेटेजी और ग्रोथ’ थीम के तहत, यह समिट ऑटोमोबाइल मार्केटिंग के भविष्य, क्रिएटिविटी, टेक्नोलॉजी और उपभोक्ता रुझानों के जुड़ाव पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। इस समिट में मारुति सुजुकी, महिंद्रा, टाटा मोटर्स, हुंडई, एमजी मोटर्स, बजाज ऑटो और टीवीएस जैसी शीर्ष ऑटोमोबाइल कंपनियों के इंडस्ट्री विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो ऑटो मार्केटिंग से जुड़े महत्वपूर्ण ट्रेंड्स, तकनीकी विकास और मोबिलिटी के भविष्य को लेकर अपनी राय साझा करेंगे। यह आयोजन इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के उत्साही लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।
इस कॉन्फ्रेंस का एजेंडा कई प्रतिष्ठित वक्ताओं से सुसज्जित रहेगा। उपस्थित लोग ईवी शिफ्ट की दिशा, ऑटो मोबिलिटी मार्केटिंग का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ऑटो मार्केटिंग में क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजी के मेल, भारत में ऑटो और मोबिलिटी मार्केटिंग के भविष्य जैसे विषयों पर होने वाली चर्चाओं का हिस्सा बन सकेंगे।
इस समिट की शुरुआत टाटा ईवी के विवेक श्रीवास्तव के उद्घाटन भाषण से होगी, जो विचारशील चर्चाओं का आधार तैयार करेगा। इसके अलावा, हुंडई के विराट खुल्लर और ग्रुपएम के प्रशांत कुमार जैसे इंडस्ट्री लीडर्स के साथ फायरसाइड चैट्स भी आयोजित की जाएंगी। वहीं, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पार्थो बनर्जी समिट के समापन भाषण में अपने दूरदर्शी विचार साझा करेंगे, जो कि e4m ऑटो मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2025 के जूरी प्रेसिडेंट भी हैं।
दिनभर चलने वाले इस समिट के बाद, e4m ऑटो मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2025 के विजेताओं को एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इन अवॉर्ड्स में डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग, इंटीग्रेटेड मार्केटिंग समेत कई श्रेणियों में सबसे प्रभावशाली और इनोवेटिव कैंपेन को मान्यता दी जाएगी। e4m ऑटो मार्केटिंग अवॉर्ड्स भारत में ऑटोमोबाइल मार्केटिंग को आगे बढ़ाने वाले इनोवेशन, रणनीति और क्रिएटिविटी को सम्मानित करता है और उन मार्केटिंग स्टोरीज़ को पहचान देता है, जिन्होंने इंडस्ट्री में नई ऊंचाइयां स्थापित की हैं।
e4m ऑटो मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2025 की ग्रैंड जूरी मीट 30 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित हुई थी। इस वर्ष के जूरी चेयर महिंद्रा ग्रुप के ऑटो और फार्म सेक्टर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ, राजेश जेजुरीकर थे, जबकि जूरी प्रेसिडेंट मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग & सेल्स, पार्थो बनर्जी थे। अन्य जूरी सदस्य ऑटोमोबाइल, एडवरटाइजिंग और मीडिया इंडस्ट्री के प्रमुख नामों में से थे।
टैग्स