होम / ब्रैंड स्पीक्स / Amazon और MX Player के बीच डील पर गहराए संकट के बादल!

Amazon और MX Player के बीच डील पर गहराए संकट के बादल!

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ड्यू डिलिजेंस (due diligence) से जुड़े कुछ मुद्दों के कारण यह डील रद हो सकती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘एमेजॉन प्राइम वीडियो’ (Amazon Prime Video) और देश के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘एमएक्स प्लेयर’ (MX Player) के बीच हाईप्रोफाइल डील पर संकट के बादल गहरा रहे हैं। इस मामले से जुड़े सूत्रों द्वारा हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) को दी गई जानकारी के अनुसार, ड्यू डिलिजेंस (due diligence) से जुड़े कुछ मुद्दों के कारण यह डील रद हो सकती है।   

अमेरिका की इस दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ने इस डील के संबंध में ड्यू डिलिजेंस के लिए एक प्रमुख कंसल्टिंग फर्म को नियुक्त किया था। बता दें कि ड्यू डिलिजेंस यानी उचित परिश्रम का अर्थ संभावित खरीदार द्वारा किए गए संभावित निवेश की जांच या ऑडिट है। इसका उद्देश्य विक्रेता की जानकारी की सटीकता की पुष्टि करना और उसके मूल्य का मूल्यांकन करना है।

प्राइम वीडियो की टीम और टाइम्स इंटरनेट (एमएक्स प्लेयर का स्वामित्व इसी के पास है) के बीच बातचीत हाल ही में बंद हो गई है, जबकि दोनों प्लेयर्स ने पिछले कुछ महीनों में कई दौर की चर्चा की है।

खबर लिखे जाने तक इस बारे में टाइम्स इंटरनेट और एमेजॉन को भेजे गए मेल पर कोई रिप्लाई नहीं मिला है। लेकिन, माना जाता है कि एमेजॉन ने इस ओटीटी प्लेयर के पिछले अधिग्रहण मूल्य की तुलना में काफी कम कीमत पर प्लेटफॉर्म का अधिग्रहण करना चाहा।

एमेजॉन ने इस डील के लिए कितनी राशि की पेशकश की, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन माना जाता है कि यह लगभग 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 400 करोड़ रुपये है। वहीं, टाइम्स इंटरनेट ने वर्ष 2018 में एमएक्स प्लेयर का अधिग्रहण लगभग 140 मिलियन डॉलर यानी करीब 1000 करोड़ रुपये में किया था।  

अगर यह डील हो जाती है तो प्राइम वीडियो उपभोक्ता अधिग्रहण (consumer acquisition) के मामले में भारत का सबसे बड़ा ओटीटी प्लेयर बन जाएगा।  भारत में प्राइम वीडियो के इस समय अनुमानित 28 मिलियन यूजर्स हैं, जबकि एमएक्स प्लेयर के करीब 78 मिलियन यूजर्स हैं।

इस हाई प्रोफाइल प्रस्तावित डील से भारत के ओटीटी मार्केट में चल रही प्रतिस्पर्धा में और तेजी आ सकती है। दरअसल, वायकॉम18 ने हाल ही में सभी टेलीकॉम नेटवर्क के यूजर्स के लिए जियोसिनेमा (JioCinema) पर मुफ्त में आईपीएल (IPL) की स्ट्रीमिंग करके बड़ा दांव खेला है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को प्राप्त किया जा सके। खासकर ऐसे समय में जब यह सेक्टर विकास की चुनौतियों का सामना कर रहा है।  

गौरतलब है कि एमएक्स प्लेयर को शुरुआत में करण बेदी ने वर्ष 2011 में एक वीडियो प्लेयर के रूप में विकसित किया था। बेदी कंपनी के सीईओ हैं। वर्ष 2018 में टाइम्स इंटरनेट ने लगभग 140 मिलियन डॉलर में एमएक्स प्लेयर का अधिग्रहण कर लिया था। ‘ट्रैक्सन’ (Tracxn) के अनुसार, अधिग्रहण के बाद एमएक्स प्लेयर ने अपने सीरीज ‘ए’ राउंड में ‘टेनसेंट’ (Tencent) से 500 मिलियन डॉलर से अधिक के मूल्यांकन पर 110 मिलियन डॉलर जुटाए। ‘टेनसेंट’ एक चीनी एंटरटेनमेंट समूह और होल्डिंग कंपनी है।

Data.ai की स्टेट ऑफ मोबाइल 2023 रिपोर्ट में एमएक्स प्लेयर को वर्ष 2022 में विश्व स्तर पर तीसरे सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले ओटीटी ऐप के रूप में स्थान दिया गया था। इस रिपोर्ट के अनुसार, उस दौरान भारत में भी एमएक्स प्लेयर सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला ऐप था।


टैग्स डिजिटल एमएक्स प्लेयर ओटीटी डील एमेजॉन
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 days ago

e4m-Hybrid राउंडटेबल 11 फरवरी को: जानेंगे, कैसे स्मार्ट ब्रैंड्स खीच रहे लोगों का ध्यान

11 फरवरी को एक्सचेंज4मीडिया (e4m) की ओर से एक खास हाइब्रिड कस्टम राउंडटेबल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के जाने-माने मार्केटिंग और मीडिया एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।

10-February-2026

‘Tribes Communications’ ने ‘TRIOOH’ में स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का किया ऐलान

इस साझेदारी का मकसद दोनों संगठनों की ग्रोथ को गति देना और क्लाइंट्स को ज्यादा स्केल, इनोवेशन और प्रभावशाली ओम्नी-चैनल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराना है।

06-February-2026

e4m RetailEX अवॉर्ड्स: कल होगी जूरी मीट, रिटेल मार्केटिंग के शानदार कामों को मिलेगी पहचान

इन अवॉर्ड्स का मकसद रिटेल मार्केटिंग की दुनिया में हो रहे नए प्रयोगों, बेहतरीन आइडियाज और असरदार कैंपेन को पहचान देना है।

03-February-2026

‘Chrome DM’ ने 18वें वर्ष में प्रवेश का जश्न मनाया, कई दिग्गज हुए शामिल

नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों से आए मेहमानों की मौजूदगी ने इसे एक वैश्विक आयोजन बना दिया।

23-December-2025


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

4 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

4 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

4 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

5 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

16 hours ago