होम / ब्रैंड स्पीक्स / E4m Red Carpet Awards: एंट्रीज भरने की समय सीमा बढ़ी
e4m Red Carpet Awards: एंट्रीज भरने की समय सीमा बढ़ी
इस आयोजन को मिल रही जबर्दस्त प्रतिक्रिया, अवॉर्ड समारोह जुलाई में आयोजित किया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘एक्सचेंज4मीडिया रेड कार्पेट एक्सपेरिमेंटल मार्केटिंग अवॉर्ड्स’ (exchange4media Red Carpet Experiential Marketing Awards) के दूसरे एडिशन के तहत एंट्रीज भरने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब 30 जून 2023 तक एंट्रीज भेजी जा सकती हैं। बता दें कि इस आयोजन को जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अवॉर्ड समारोह जुलाई में आयोजित किया जाएगा।
जैसा कि हम जानते हैं कि एक्सपेरिमेंटल मार्केटिंग में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। आम धारणा है कि यह मार्केटर्स और कस्टमर्स के साथ बातचीत करने, उनका विश्वास जीतने व उनके साथ सकारात्मक जुड़ाव बनाने का एक बेहतर मौका प्रदान करता है।
रेड कार्पेट एक्सपेरिमेंटल मार्केटिंग समिट एंड अवार्ड्स इवेंट और MICE (Meetings, Incentives, Conferences and Exhibitions) इंडस्ट्री स्पेस में क्रिएटिविटी, इनोवेशन और इफेक्टिवनेस को सम्मानित करने की एक पहल है। इंडस्ट्री में इन अवॉर्ड्स ने अपनी एक खास पहचान बनाई है। जहां तक ब्रैंड्स का संबंध है, एक्सपेरिमेंटल मार्केटिंग ऐसे रास्ते खोलती है जो पहले मार्केटर्स के लिए सीमित थे। डिजिटल मीडिया जैसे वीडियो और ईमेल मार्केटिंग मार्केटर्स को एक ब्रैंड को स्थापित करने में मदद करने का अवसर देते हैं।
इस साल जूरी में Virat Khullar, Group Head Marketing, Hyundai, Rajan Amba, India Head, Jaguar, Sheena Kapoor, Head–Marketing, Corp Comm & CSR, ICICI Lombard, Dr. Anurag Batra, Chairman & Editor-in-Chief, exchange4media & BW BusinessWorld, Abhinav Narula, VP Marketing, MakeMyTrip, Imran Qadri, Head - Marketing & PR, Asia Emerging Markets & India, Harley Davidson, Deepika Warrier, CMO, Diageo, Varun Kohli, CEO, Bharat Express, Parthip Thyagarajan, Co-Founder & CEO, Wedding Sutra, Ashish Tiwari, CMO, Home Credit India, Vidhu Sagar, Managing Director - India, Entravision, Sushmita Nag, CMO, Fenesta, Himanshu Khanna, CMO, Raymond Limited, Vivek Malhotra, Group CMO & COO Consumer Revenue, India Today Group, Vishal Mathur, Head of Sales-South Asia, PT.Telkomsat Satellit, Indonesia, Bhuvana Subramanyan, Independent Marketing Consultant, Deepali Naair, Group CMO, CK Birla Group, Ashish Kaul, CMO, Hero Realty, Amitabh Khona, Communication Consultant and Janardan Pandey, Founder, Nett Value Media जैसे जाने-माने नाम शामिल रहे।
रेड कार्पेट एक्सपेरिमेंटल मार्केटिंग अवॉर्ड्स में पांच कैटेगरी-Online Experience Awards, Experiential Marketing Awards, Experiential Celebration Awards, Born For Stage & Limelight Awards plus Social and Venue Awards शामिल हैं। इस आयोजन के दूसरे एडिशन के तहत विभिन्न श्रेणियों में अब तक 250 से ज्यादा एंट्रीज प्राप्त हो चुकी हैं। रेड कार्पेट एक्सपेरिमेंटल मार्केटिंग अवॉर्ड्स के दूसरे एडिशन के विजेताओं का चुनाव करने के लिए जून के आखिर में जूरी मीट का आयोजन किया जाएगा। अवॉर्ड समारोह जुलाई 2023 में होगा।
इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
टैग्स एक्सपेरिमेंटल मार्केटिंग रेड कार्पेट इवेंट मार्केटिंग