चैतन्य सिंगमसेट्टी को मैरियट की हैदराबाद प्रॉपर्टीज में नई जिम्मेदारी

हैदराबाद मैरियट और कोर्टयार्ड बाय मैरियट हैदराबाद ने चैतन्य सिंगमसेट्टी को डायरेक्टर ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग नियुक्त किया है। उनके पास हॉस्पिटैलिटी सेल्स में 10 वर्षों से अधिक अनुभव है।

Last Modified:
Wednesday, 21 October, 2026
marriott


हैदराबाद मैरियट होटल एंड कन्वेंशन सेंटर (Hyderabad Marriott Hotel and Convention Centre) और कोर्टयार्ड बाय मैरियट हैदराबाद (Courtyard by Marriott Hyderabad) ने चैतन्य सिंगमसेट्टी को डायरेक्टर ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग नियुक्त किया है।

हॉस्पिटैलिटी सेल्स, एमआईसीई (MICE), ग्रुप बिजनेस और कॉरपोरेट अकाउंट्स में उनके पास 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने मैरियट और एकॉर (Accor) की प्रीमियम प्रॉपर्टीज के साथ काम किया है।

नई भूमिका में चैतन्य दोनों प्रॉपर्टीज की कॉरपोरेट, एमआईसीई, ग्रुप और इवेंट्स से जुड़ी सेल्स रणनीति संभालेंगे। उनका फोकस रेवेन्यू बढ़ाने, बाजार हिस्सेदारी मजबूत करने और नए कारोबारी अवसर तलाशने पर रहेगा। वह प्रमुख कॉरपोरेट अकाउंट्स, ट्रैवल पार्टनर्स और इवेंट प्लानर्स के साथ काम करेंगे, ताकि दोनों प्रॉपर्टीज की व्यावसायिक स्थिति मजबूत हो और हैदराबाद के बाजार में उनकी पहुंच बढ़े।

अपने करियर के दौरान चैतन्य द वेस्टिन हैदराबाद माइंडस्पेस (The Westin Hyderabad Mindspace) और नोवोटेल एवं हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (Novotel & Hyderabad International Convention Centre) में सेल्स लीडरशिप की भूमिकाएं निभा चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जिंजर होटल्स (Ginger Hotels) से की थी।

उनके अनुभव में एमआईसीई और ग्रुप सेल्स, कॉरपोरेट अकाउंट्स, रेवेन्यू मैनेजमेंट, रणनीतिक साझेदारियां और कॉन्फ्रेंस बिडिंग शामिल हैं। द वेस्टिन हैदराबाद माइंडस्पेस में उन्होंने एचआईसीसी (HICC) और हाइटेक्स (HITEX) के साथ रणनीतिक साझेदारियां विकसित कीं। इससे शहर में होने वाले बड़े सम्मेलनों और उनसे जुड़े अतिरिक्त कारोबार के अवसर हासिल करने में मदद मिली।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

जयंत प्रसाद बने मिंत्रा में सीनियर डायरेक्टर–ब्रांड मैनेजमेंट

जयंत प्रसाद ने मिंत्रा में सीनियर डायरेक्टर–ब्रांड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली है। वह निजी लेबल और लाइसेंस प्राप्त वेस्टर्न वियर तथा स्पोर्ट्स परिधान ब्रांड्स की खरीद और डिजाइन देखेंगे।

Last Modified:
Wednesday, 21 October, 2026
muntra

जयंत प्रसाद (Jayant Prasad) ने मिंत्रा (Myntra) में सीनियर डायरेक्टर–ब्रांड मैनेजमेंट की नई जिम्मेदारी संभाली है। उनके पास ब्रांड स्ट्रैटेजी, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, मर्चेंडाइजिंग, सेल्स ऑपरेशंस और अपैरल बिजनेस मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

प्रसाद ने अक्टूबर 2025 में मिंत्रा के साथ अपनी नई भूमिका शुरू की। यहां वह प्राइवेट लेबल और लाइसेंस प्राप्त वेस्टर्न वियर तथा स्पोर्ट्स अपैरल ब्रांड्स के लिए खरीद और डिजाइन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनका काम कई सेगमेंट और अलग-अलग अवसरों के लिए प्रोडक्ट्स से जुड़ा है।

उनकी भूमिका में डायरेक्ट खरीद और मार्केटप्लेस मॉडल के बीच संतुलन बनाना शामिल है। इसके साथ ही डेटा-बेस्ड मर्चेंडाइजिंग के जरिए कंज्यूमर ट्रेंड्स को बेहतर प्रोडक्ट असॉर्टमेंट में बदलने पर भी उनका फोकस है।

मिंत्रा से पहले प्रसाद ने अरविंद फैशंस लिमिटेड (Arvind Fashions Limited) में करीब चार साल तक काम किया। यहां उन्होंने यूएस पोलो एसोसिएशन (US Polo Assn) के लिए डायरेक्टर ऑफ सेल्स ऑपरेशंस और यूएसपीए डेनिम तथा किड्स वियर के लिए बिजनेस हेड की जिम्मेदारी संभाली।

इस दौरान उन्होंने सेल्स चैनल्स, रेवेन्यू और प्रॉफिटेबिलिटी, सीजनल इन्वेंट्री प्लानिंग और प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी का मैनेजमेंट किया। बिजनेस हेड के रूप में उन्होंने 700 करोड़ रुपये के रिपोर्टेड पीएंडएल वाले कारोबार का नेतृत्व किया।

उनकी जिम्मेदारियों में प्रोडक्ट डेवलपमेंट, चैनल बजट और सेल्स परफॉर्मेंस के साथ डिस्काउंट और प्रोडक्ट कॉस्ट जैसे प्रमुख परफॉर्मेंस इंडिकेटर्स की निगरानी भी शामिल रही।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

ज्योति अरोड़ा की हिंदवेयर में वापसी : संभाली नेशनल हेड की जिम्मेदारी

ज्योति अरोड़ा ने हिंदवेयर लिमिटेड में दोबारा वापसी की है। वह नेशनल हेड–कमर्शियल एंड स्ट्रैटेजिक सेगमेंट्स की जिम्मेदारी संभालेंगी। इससे पहले वह ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज में असिस्टेंट जनरल मैनेजर थीं।

Last Modified:
Saturday, 17 October, 2026
jyoti

ज्योति अरोड़ा (Jyoti Arora) ने हिंदवेयर लिमिटेड (Hindware Limited) में दोबारा वापसी की है। उन्होंने कंपनी में नेशनल हेड–कमर्शियल एंड स्ट्रैटेजिक सेगमेंट्स की जिम्मेदारी संभाली है। यह हिंदवेयर के साथ उनका दूसरा कार्यकाल है।

ज्योति अरोड़ा ने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा की। उन्हें बी2बी सेल्स और टीम लीडरशिप के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उनके अनुभव में स्ट्रैटेजिक प्लानिंग, मार्केट एनालिसिस और बिजनेस रिलेशनशिप मैनेजमेंट जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

हिंदवेयर में दोबारा शामिल होने से पहले ज्योति अरोड़ा ने ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Greenlam Industries Limited) में दो वर्षों से अधिक समय तक काम किया। वहां वह सबसे हाल में असिस्टेंट जनरल मैनेजर–प्रोजेक्ट सेल्स एंड स्पेसिफिकेशंस के पद पर कार्यरत थीं।

इससे पहले ज्योति अरोड़ा 2016 से 2021 तक करीब पांच वर्षों तक हिंदवेयर के साथ जुड़ी रही थीं। इसके बाद उन्होंने ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज का रुख किया और अब हिंदवेयर में अपनी दूसरी पारी शुरू की है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मेघना छेत्री ने एंटरप्रिन्योरशिप की दुनिया में रखा कदम, लॉन्च किया Amã Foods

मेघालय के शिलॉन्ग में पंजीकृत यह ब्रैंड भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग वाले कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने पर फोकस करेगा। ब्रैंड की टैगलाइन ‘The Origin of Purity’ है।

Last Modified:
Friday, 16 October, 2026
Meghna

डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुकीं मेघना छेत्री ने उद्यमिता की दुनिया में कदम रखते हुए Amã Foods की शुरुआत की है। मेघालय के शिलॉन्ग में पंजीकृत यह ब्रैंड भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग वाले कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने पर फोकस करेगा। ब्रैंड की टैगलाइन ‘The Origin of Purity’ है। इसका कॉर्पोरेट ऑफिस मुंबई के लोअर परेल में स्थित है।

मेघना छेत्री को आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ अपने काम के लिए जाना जाता है। उनके करीब 15 साल के करियर में एक्सेंचर और कॉग्निजेंट जैसी कंपनियों में काम करने का अनुभव भी शामिल है।

Amã Foods की शुरुआती उत्पाद श्रृंखला में मेघालय की जैंतिया पहाड़ियों की लाकाडोंग हल्दी और मणिपुर का चाक-हाओ काला चावल शामिल हैं। इसके अलावा मखाना और प्रीमियम चाय भी इस श्रृंखला का हिस्सा हैं। इन उत्पादों को उनके मूल क्षेत्रों में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) से सीधे प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है।

ब्रैंड के मुताबिक, प्रत्येक बैच की प्रयोगशाला में जांच की जाएगी। साथ ही, जिन उत्पादों के लिए ब्रैंड के पास अधिकृत उपयोगकर्ता के अधिकार हैं, उनके नाम के साथ ही जीआई पहचान का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका उद्देश्य उत्पादों की गुणवत्ता के साथ उनकी भौगोलिक और पारंपरिक पहचान को भी बनाए रखना है।

मेघना छेत्री का कहना है कि उन्होंने शिलॉन्ग में रहते हुए देखा कि जैंतिया पहाड़ियों की लाकाडोंग हल्दी जैसे विशिष्ट उत्पाद कई बार बिना किसी पहचान के दूसरे बाजारों तक पहुंचते हैं। इससे किसानों को उनके उत्पादों की खासियत के अनुरूप कीमत नहीं मिल पाती। Amã Foods के जरिए वह किसानों से सीधे खरीदारी कर उत्पादों की मूल पहचान बनाए रखने और उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में काम करना चाहती हैं।

ब्रैंड की योजना अप्रैल 2027 से हर महीने दो नए जीआई टैग वाले उत्पाद जोड़ने की है। इसके तहत अप्रैल 2028 तक उत्पादों की संख्या 30 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रस्तावित उत्पादों में नागा मिर्च, कश्मीर केसर, सुंदरबन शहद, बयाडगी मिर्च, कूर्ग हरी इलायची, सिक्किम बड़ी इलायची, मालाबार काली मिर्च और कोरापुट कालाजीरा चावल शामिल हैं।

फिलहाल ब्रैंड इंस्टाग्राम पर @amaorigin के जरिए प्री-ऑर्डर ले रहा है। दिसंबर 2026 में Amazon, Flipkart और अपनी वेबसाइट amaorigins.com के जरिए देशभर में उत्पादों की उपलब्धता शुरू करने की योजना है।

Amã Foods की आपूर्ति व्यवस्था मेघालय, मणिपुर और दार्जिलिंग के किसान उत्पादक संगठनों के साथ लिखित समझौतों पर आधारित है। इन संगठनों के पास फसल के भंडारण और हर महीने उत्पाद भेजने की व्यवस्था होगी। ब्रैंड का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कृषि उत्पादों को उनकी मूल पहचान के साथ ग्राहकों तक पहुंचाना और किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में काम करना है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मयंक जैन बने मैजिकब्रिक्स के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी

मैजिकब्रिक्स ने मयंक जैन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। कारदेखो से आए जैन डिजिटल, मीडिया, प्रौद्योगिकी और उपभोक्ता कारोबार में दो दशक से अधिक नेतृत्व अनुभव रखते हैं।

Last Modified:
Friday, 16 October, 2026
mayankjain

मैजिकब्रिक्स (Magicbricks) ने मयंक जैन (Mayank Jain) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो गई है।

मयंक जैन कार-देखो (CarDekho) से मैजिकब्रिक्स में आए हैं, जहां वह पांच वर्षों से अधिक समय तक ऑटो क्लासीफाइड्स कारोबार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे। उन्हें डिजिटल, मीडिया, प्रौद्योगिकी और उपभोक्ता कारोबार में दो दशकों से अधिक समय का नेतृत्व अनुभव है।

कार-देखो ग्रुप में शामिल होने से पहले मयंक जैन नेटवर्क18 (Network18) में हिंदी समाचार समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। इस भूमिका में उन्होंने सात समाचार चैनलों के समूह का नेतृत्व किया, जिसमें न्यूज18 इंडिया (News18 India) भी शामिल था।

मयंक जैन डिज्नी स्टार (Disney Star), बीटी ग्रुप (BT Group), सैमसंग (Samsung) और एचटी मीडिया (HT Media) में भी वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर काम कर चुके हैं।

नई जिम्मेदारी में मयंक जैन मैजिकब्रिक्स के नोएडा कार्यालय से काम करेंगे। वह टाइम्स ग्रुप (The Times Group) के कार्यकारी निदेशक और समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन. सुब्रमणियन (N. Subramanian) को रिपोर्ट करेंगे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

ईनाडु टेलीविजन में काव्या भारती बनीं हेड-डिजिटल ग्रोथ

काव्या भारती को ईनाडु टेलीविजन में हेड-डिजिटल ग्रोथ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह बालाजी टेलीफिल्म्स में ब्रांड रेवेन्यूज और पार्टनरशिप्स की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

Last Modified:
Thursday, 15 October, 2026
kaavyabharti

काव्या भारती (Kavya Bharti) को ईनाडु टेलीविजन (Eenadu Television) में हेड-डिजिटल ग्रोथ (Head-Digital Growth) नियुक्त किया गया है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा की।

काव्या ने अपनी पोस्ट में कहा कि वह ईनाडु टेलीविजन प्राइवेट लिमिटेड में डिजिटल ग्रोथ की प्रमुख के तौर पर नई जिम्मेदारी शुरू करने को लेकर खुश हैं।

ईनाडु टेलीविजन से पहले काव्या भारती बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) के साथ काम कर रही थीं, जहां वह हेड-ब्रांड रेवेन्यूज एंड पार्टनरशिप्स (Head-Brand Revenues & Partnerships) के पद पर थीं। उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स में करीब दो साल तक काम किया।

इससे पहले काव्या भारती आहा (aha) और हेलो एफएम 106.4 (Hello FM 106.4) के साथ भी काम कर चुकी हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

नुवाह ने बरखा सिंह को बनाया चीफ क्रिएटिव ऑफिसर

ऑनलाइन-फर्स्ट महिलाओं के फुटवियर ब्रांड नुवाह ने बरखा सिंह को चीफ क्रिएटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। वह प्रोडक्ट डिजाइन, ब्रांड कम्युनिकेशन और विजुअल स्टोरीटेलिंग सहित क्रिएटिव दिशा संभालेंगी।

Last Modified:
Tuesday, 13 October, 2026
nuvah

ऑनलाइन-फर्स्ट महिलाओं के फुटवियर ब्रांड नुवाह (Nuvah) ने बरखा सिंह (Barkha Singh) को चीफ क्रिएटिव ऑफिसर नियुक्त किया है। नई भूमिका में वह कंपनी की फाउंडर और सीईओ अवनी जैन (Avni Jain) के साथ मिलकर ब्रांड की बदलती क्रिएटिव पहचान को आकार देंगी।

कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बरखा की जिम्मेदारियों में प्रोडक्ट डिजाइन, ब्रांड कम्युनिकेशन, विजुअल स्टोरीटेलिंग और कल्चरल एक्सप्रेशन जैसे क्षेत्र शामिल होंगे। वह नुवाह की क्रिएटिव दिशा को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

फिल्म, टेलीविजन और ओटीटी में बरखा सिंह ने ‘क्रिमिनल जस्टिस’ (Criminal Justice), ‘मसाबा मसाबा’ (Masaba Masaba), ‘इंजीनियरिंग गर्ल्स’ (Engineering Girls), ‘प्लीज फाइंड अटैच्ड’ (Please Find Attached) और ‘लफंगे’ (Lafangey) जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

अभिनय के अलावा बरखा डिजिटल क्रिएटर के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनके कंटेंट में फैशन, ट्रैवल और लाइफस्टाइल प्रमुख विषय रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में उनके अनुभव ने उन्हें स्क्रीन से आगे एक व्यापक क्रिएटिव पहचान दी है।

नुवाह की फाउंडर और सीईओ अवनी जैन ने कहा कि कंपनी की शुरुआत का उद्देश्य महिलाओं के सामने लंबे समय से मौजूद उस समझौते को चुनौती देना था, जिसमें अच्छा दिखने के लिए असहजता स्वीकार करनी पड़ती है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

नेटफ्लिक्स इंडिया में इस बड़े पद पर जल्द जुड़ सकते हैं कपिल सूरी

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह 15 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स में डायरेक्टर, बिजनेस डेवलपमेंट - इंडिया की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Last Modified:
Tuesday, 13 October, 2026
kapilsuri

कपिल सूरी 15 अक्टूबर 2026 से नेटफ्लिक्स (Netflix) में डायरेक्टर, बिजनेस डेवलपमेंट - इंडिया (Director, Business Development - India) की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह अमेजन (Amazon) से नेटफ्लिक्स में शामिल होंगे, जहां वह मोबाइल बिजनेस डेवलपमेंट और ओटीटी व टेलीकॉम पार्टनरशिप से जुड़े रहे हैं। ई4एम (e4m) को उच्च पदस्थ सूत्रों ने इस नियुक्ति की पुष्टि की है।

सूरी के पास मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने टेलीविजन ब्रॉडकास्टिंग, कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन, डिजिटल प्लेटफॉर्म, सब्सक्रिप्शन बिजनेस और स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के क्षेत्र में काम किया है।

उन्होंने मार्च 2022 में अमेजन के साथ प्रिंसिपल - मोबाइल बिजनेस डेवलपमेंट (Principal - Mobile Business Development) के रूप में करियर शुरू किया था। यहां उनकी जिम्मेदारी ओटीटी और टेलीकॉम इकोसिस्टम में बिजनेस डेवलपमेंट और पार्टनरशिप पर केंद्रित थी।

अमेजन से पहले सूरी ने इंडिया कास्ट मीडिया (IndiaCast Media) में करीब नौ साल काम किया। अप्रैल 2013 से मार्च 2022 तक वह एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट - डीटीएच एंड टेलीकॉम पार्टनरशिप (Associate Vice President - DTH & Telecom Partnership) रहे। इस दौरान उन्होंने रणनीतिक साझेदारियों के जरिए 57 टेलीविजन चैनलों और वायकॉम18 (Viacom18) के ओटीटी एप्लिकेशन के डिस्ट्रीब्यूशन, विजिबिलिटी और सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाली।

इससे पहले सूरी ने द वॉल्ट डिज्नी कंपनी इंडिया (The Walt Disney Company India) में आठ साल से अधिक समय तक काम किया। जनवरी 2005 से मार्च 2013 के बीच वह एसोसिएट डायरेक्टर - पे टीवी डिस्ट्रीब्यूशन (Associate Director - Pay TV Distribution) रहे। डिज्नी इंडिया की शुरुआती टीम का हिस्सा रहते हुए उन्होंने भारतीय बाजार में कंपनी के टेलीविजन ब्रांड्स को स्थापित करने और उनका विस्तार करने में योगदान दिया। इसमें खासतौर पर बच्चों के मनोरंजन सेगमेंट पर उनका फोकस रहा।

सूरी 2003 से 2004 के बीच सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट (Sony Pictures Entertainment) में एरिया मैनेजर - पे टीवी (Area Manager - Pay TV) के पद पर भी काम कर चुके हैं। यहां उन्होंने सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू और स्पोर्ट्स राइट्स के मुद्रीकरण से जुड़े काम संभाले।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2001 में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) से मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने कंपनी के पे टीवी बिजनेस में काम किया और सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू बढ़ाने पर ध्यान दिया। सूरी ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (BIMTECH) से बिजनेस मैनेजमेंट और मार्केटिंग में एमबीए किया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

e4m Media Ace Awards के 10वें संस्करण का ऐलान, राजेश जेजुरिकर संभालेंगे जूरी की कमान

मीडिया और विज्ञापन जगत के प्रतिष्ठित अवॉर्ड e4m Media Ace Awards का 10वां संस्करण इस साल आयोजित किया जाएगा।

Last Modified:
Saturday, 10 October, 2026
e4mMediaAce652

मीडिया और विज्ञापन जगत के प्रतिष्ठित अवॉर्ड e4m Media Ace Awards का 10वां संस्करण इस साल आयोजित किया जाएगा। इन अवॉर्ड्स का मकसद भारतीय मीडिया एजेंसियों और उनके प्रोफेशनल्स के बेहतरीन काम, रचनात्मकता और मीडिया व विज्ञापन उद्योग में उनके योगदान को पहचान देना और सम्मानित करना है।

आज मीडिया जगत तेजी से बदल रहा है। अलग-अलग माध्यमों का आपस में जुड़ाव बढ़ रहा है और कंपनियां दर्शकों व उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर रणनीतियां बना रही हैं। ऐसे में मीडिया एजेंसियों की भूमिका पहले से ज्यादा अहम हो गई है।

राजेश जेजुरिकर करेंगे जूरी की अगुवाई

इस साल अवॉर्ड्स की जूरी की अध्यक्षता महिंद्रा ग्रुप के ऑटो और फार्म सेक्टर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं सीईओ राजेश जेजुरिकर करेंगे। वहीं, BWबिजनेसवर्ल्ड और एक्सचेंज4मीडिया के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा को-जूरी चेयर की भूमिका निभाएंगे।

जूरी में मीडिया जगत की कई जानी-मानी हस्तियां, इंडस्ट्री के प्रमुख लोग और विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

भारतीय मीडिया जगत में बदलाव लाने वालों को मिलेगा सम्मान

e4m Media Ace Awards का यह संस्करण सिर्फ उपलब्धियों को सम्मानित करने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य भारतीय मीडिया जगत में वर्षों के दौरान आए बदलावों को भी सामने लाना है।

इन अवॉर्ड्स के जरिए उन प्रमुख लोगों, बदलाव लाने वालों, नए प्रयोग करने वालों और टीमों को पहचान दी जाएगी, जो अपनी रणनीतिक सोच और मार्केटिंग की समझ से विज्ञापन और मीडिया उद्योग के भविष्य को आकार दे रहे हैं।

तीन कैटेगरीज में चुने जाएंगे विजेता

इन अवॉर्ड्स के विजेताओं का चयन प्रतिष्ठित जूरी करेगी। अवॉर्ड्स को तीन प्रमुख कैटेगरीज में बांटा गया है:

  1. एजेंसियां (Agencies): मीडिया एजेंसियों के काम और उपलब्धियों के लिए।
  2. विशेषज्ञ एजेंसियां (Specialist Agencies): विशेष क्षेत्रों में काम करने वाली एजेंसियों के लिए।
  3. मीडिया जगत के प्रोफेशनल्स (People): इंडस्ट्री में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों के लिए।

अवॉर्ड्स का उद्देश्य मीडिया और विज्ञापन उद्योग में उत्कृष्ट काम, नई सोच और प्रभावशाली योगदान को पहचान देना है।

अवॉर्ड्स से जुड़ी अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://e4mevents.com/media-ace-2026/ पर उपलब्ध है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

ऋषि बलेनी बने Rolls-Royce के वाइस प्रेसिडेंट- ग्रुप स्ट्रैटेजिक इंटेलिजेंस

ऋषि बलेनी को रोल्स-रॉयस में वाइस प्रेसिडेंट- ग्रुप स्ट्रैटेजिक इंटेलिजेंस नियुक्त किया गया है। नई भूमिका में वह स्ट्रैटेजिक, मार्केट और प्रतिस्पर्धी इंटेलिजेंस गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे।

Last Modified:
Friday, 09 October, 2026
rishi

ऋषि बलेनी (Rishi Baleni) को रोल्स-रॉयस (Rolls-Royce) में वाइस प्रेसिडेंट – ग्रुप स्ट्रैटेजिक इंटेलिजेंस (Vice President – Group Strategic Intelligence) नियुक्त किया गया है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा की।

ऋषि ने बताया कि पावर सिस्टम्स डिविजन में चार साल से अधिक समय तक मार्केट इंटेलिजेंस (Market Intelligence) का नेतृत्व करने के बाद वह नई जिम्मेदारी संभालने को लेकर उत्साहित हैं। नई भूमिका में वह रोल्स-रॉयस ग्रुप की स्ट्रैटेजिक इंटेलिजेंस टीम (Strategic Intelligence Team) का नेतृत्व करेंगे।

वह ग्रुप की स्ट्रैटेजिक, मार्केट और प्रतिस्पर्धी इंटेलिजेंस (Strategic, Market and Competitive Intelligence) से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही सिविल एयरोस्पेस, डिफेंस, पावर सिस्टम्स और एसएमआर डिविजनों में लाभदायक ग्रोथ को सपोर्ट करने पर काम करेंगे।

इससे पहले ऋषि बलेनी रोल्स-रॉयस पावर सिस्टम्स एजी (Rolls-Royce Power Systems AG) में डायरेक्टर – मार्केट एंड कॉम्पिटिटिव इंटेलिजेंस (Director – Market and Competitive Intelligence) के पद पर कार्यरत थे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

विराट खन्ना बने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट- मार्केटिंग एंड इनोवेशन

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने विराट खन्ना को वाइस प्रेसिडेंट - मार्केटिंग एंड इनोवेशन, बेवरेजेज नियुक्त किया है। वह पैकेज्ड बेवरेजेज की रणनीति और टाटा अग्नि की ग्रोथ की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Last Modified:
Thursday, 08 October, 2026
viratkhanna

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) ने विराट खन्ना को वाइस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग एंड इनोवेशन, बेवरेजेज (Vice President – Marketing & Innovation, Beverages) नियुक्त किया है। नई भूमिका में खन्ना कंपनी के पैकेज्ड बेवरेजेज पोर्टफोलियो की मार्केटिंग और इनोवेशन से जुड़ी रणनीति संभालेंगे। इसके साथ ही वह टाटा अग्नि (Tata Agni) की ग्रोथ की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

विराट खन्ना ने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा की। उन्होंने इसे डाबर इंडिया (Dabur India) के साथ पांच साल से अधिक समय बिताने के बाद स्किनकेयर से बेवरेजेज कैटेगरी में बदलाव बताया।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स से जुड़ने से पहले खन्ना पांच साल से अधिक समय तक डाबर इंडिया में रहे। वह हाल में हेड ऑफ मार्केटिंग – स्किन केयर (Head of Marketing – Skin Care) के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने जून 2021 में डाबर के साथ कैटेगरी हेड – हेयर केयर, वाटिका (Category Head – Hair Care, Vatika) के तौर पर शुरुआत की थी। मार्च 2023 में उन्होंने स्किनकेयर कारोबार की जिम्मेदारी संभाली।

डाबर से पहले विराट खन्ना द मॉम्स कंपनी (The Moms Co) में हेड ऑफ मार्केटिंग (Head of Marketing) थे, जहां उन्होंने अगस्त 2020 से जून 2021 तक काम किया। इससे पहले उन्होंने फिलिप्स (Philips) में करीब तीन साल तक कैटेगरी मार्केटिंग मैनेजर – मेल ग्रूमिंग एंड इनोवेशन (Category Marketing Manager – Male Grooming & Innovation) की भूमिका निभाई।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए