होम / ब्रैंड स्पीक्स / बड़े ब्रैंड्स को लेकर शशि थरूर के ट्वीट पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कुछ यूं किया ‘पलटवार’
बड़े ब्रैंड्स को लेकर शशि थरूर के ट्वीट पर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कुछ यूं किया ‘पलटवार’
टीआरपी से छेड़छाड़ मामले में पारले का उदाहरण देते हुए कांग्रेसी सांसद ने कई बड़े ब्रैंड्स को फटकार लगाई थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
बीजेपी सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर उनके बयान को लेकर पलटवार किया है, जिन्होंने अपने ट्वीट में प्रमुख ब्रैंड्स पर विज्ञापनों के माध्यम से नफरत को बढ़ावा देने को लेकर निंदा की थी। थरूर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने उनसे इस तरह के मामले पर अपना फैसला न देने के लिए कहा जो पहले से ही सूचना प्रौद्योगिकी को लेकर बनी संसद की स्थायी समिति की जांच के अधीन है और जिसके वह चेयरमैन हैं।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने ट्वीट में रेमंड्स, मुथूट ग्रुप, जियो, मैक्स भूपा, केंट, एयर इंडिया, स्टार हेल्थ, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस, निसान, डाबर, महिंद्रा, अमेजॉन, सैमसंग, सोनी, मारुति, नेरोलक और टोयोटा की तुलना पारले के साथ की थी, जिसने उग्र सामग्री को बढ़ावा दे रहे न्यूज चैनल्स को सपोर्ट न करने का फैसला लिया था।
You have donned the hat of judge jury and executioner @ShashiTharoor !!!
— Col Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) October 19, 2020
That too on the subject under scrutiny of Parliamentary ‘Standing Committee of IT’ of which you happen to be the chairman.
Why have members, witnesses and experts then? https://t.co/RoB8RzVL6D
गौरतलब है कि पिछले दिनों मुंबई पुलिस ने एक ऐसे रैकेट का खुलासा करने का दावा किया था, जिसमें कुछ टीवी न्यूज चैनल्स टीआरपी में हेरफेर कर रहे थे। इस खुलासे के बाद ‘डॉलर’, ‘अमूल’, ‘बजाज’ और ‘पारले’ आदि ब्रैंड्स ने इन चैनल्स को अपने विज्ञापन न देने का फैसला किया था।
टैग्स राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रिपब्लिक टीवी शशि थरूर अमूल टीआरपी घोटाला पारले