होम / ब्रैंड स्पीक्स / ‘Banijay Asia’ और ‘Endemol Shine India’ ने अपनी लीडरशिप टीम को कुछ यूं दी और मजबूती
‘Banijay Asia’ और ‘Endemol Shine India’ ने अपनी लीडरशिप टीम को कुछ यूं दी और मजबूती
कुछ महीनों पूर्व ही बनिजय द्वारा एंडेमोल शाइन इंडिया का अधिग्रहण करने के बाद दीपक धर के नेतृत्व में दोनों व्यवसायों को और मजबूती देने के उद्देश्य से यह स्ट्रैटेजिक कदम उठाया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘बनिजय एशिया’ (Banijay Asia) और ‘एंडेमोल शाइन इंडिया’ (Endemol Shine India) ने भारतीय और एशियाई एंटरटेनमेंट क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टीम के पुनर्गठन की घोषणा की है। कुछ महीनों पूर्व ही बनिजय द्वारा एंडेमोल शाइन इंडिया का अधिग्रहण करने के बाद दीपक धर के नेतृत्व में दोनों व्यवसायों को और मजबूती देने के उद्देश्य से यह स्ट्रैटेजिक कदम उठाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों संस्थाओं के बीच अधिक तालमेल बढ़ाने के लिए समूह के पांच प्रमुख एंप्लॉयीज को महत्वपूर्ण लीडरशिप भूमिकाओं में स्थानांतरित किया गया है, जो दोनों कंपनियों (बैनिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया) को विकास के नए पथ पर ले जाएंगे।
इसके तहत ऋषि नेगी को ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, मृणालिनी जैन को ग्रुप चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर, श्याम राठी को ग्रुप चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर, ललित शर्मा को लीगल हेड और फियोना मचाडो (Fiona Machado) को एचआर हेड के तौर पर नई और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
इस बारे में ‘बनिजय एशिया’ और ‘एंडेमोल शाइन इंडिया’ के फाउंडर और ग्रुप सीईओ दीपक धर का कहना है, ‘हमारा उद्देश्य हमेशा बेहतरीन कंटेंट बनाना रहा है जो पूरे भारत और उसके बाहर के दर्शकों को आकर्षित करे। इस स्ट्रैटेजिक पुनर्गठन के साथ हम इस दिशा में अग्रणी बनने की अपनी प्रतिबद्धता की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा रहे हैं। इस कोर टीम के पास काफी अनुभव और विशेषज्ञता है और हम साथ मिलकर समूह को विकास के अगले चरण में ले जाएंगे।’
टैग्स ग्लोबल एंटरटेनमेंट कंपनी बनिजय कंटेंट प्रॉडक्शन कंपनी बनिजय एशिया एंडेमोल शाइन इंडिया दीपक धर