होम / अखबारी आईना / दैनिक जागरण से बातचीत में बोले पीएम मोदी, दिल जीतने के लिए काम करता हूं

दैनिक जागरण से बातचीत में बोले पीएम मोदी, दिल जीतने के लिए काम करता हूं

पीएम नरेन्द्र मोदी फिर से हर वर्ग के लिए विकास के नए अवसर देने नए बजट में नई कल्याणकारी योजनाएं लाने का इरादा जताया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

दैनिक जागरण के राजनीतिक संपादक आशुतोष झा के साथ पीएम मोदी ने ख़ास बातचीत की है। उन्होंने हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखी है। उन्होंने कहा, 'एक राजनीतिक वर्ग था जो कि ये कहता था कि राष्ट्रीय स्तर पर तो भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं है, लेकिन राज्यों में पार्टी को उतना समर्थन नहीं मिल रहा। जो परिणाम आए, उससे वह मिथक भी टूट गया है। हमने तीन राज्यों में तो सरकार बनाई ही है, तेलंगाना में भी भाजपा के वोट प्रतिशत में रिकार्ड वृद्धि हुई है। ये दिखाता है 2024 के चुनाव में भाजपा एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।'

एकजुट विपक्ष के मसले पर उन्होंने कहा,  'ये धारणा भी विपक्षी गठबंधन की बनाई हुई है कि ये चुनाव सिर्फ कांग्रेस के विरुद्ध थे, जबकि हकीकत कुछ और है। ये नए-नए प्रयोग करते रहते हैं । इस चुनाव में भी इन्होंने ऐसा करने की कोशिश की। इन्होंने हर सीट पर ऐसे उम्मीदवार उतारे और ऐसे दलों को सपोर्ट किया, जिससे भाजपा को मिलने वाले वोटों का विभाजन हो सके। भाजपा के सामने ये आइएनडीआइए गठबंधन तो था ही एक नई प्रकार की रणनीति और एक नया प्रयोग भी था।'

राम मंदिर निर्माण के बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो पीएम ने कहा, 'खुशी सिर्फ मोदी की नहीं है। ये हिंदुस्तान के 140 करोड़ हृदयों की खुशी, मन के संतोष का अवसर है। मेरे लिए 22 जनवरी का ये अवसर 'हर घर अयोध्या, हर घर राम' आने का है।'

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कलाकारों के हित में जाने-माने अभिनेता शैलेष लोढ़ा ने उठाई ये बात

‘गवर्नेंस नाउ’ (Governance Now) के एमडी कैलाशनाथ अधिकारी के साथ बातचीत में शैलेष लोढ़ा ने रखी अपनी राय

18-August-2020

जल्द बंद हो सकता है अंग्रेजी का टैबलॉयड अखबार Mail Today!

‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह के अंग्रेजी भाषा के टैबलॉयड अखबार ‘मेल टुडे’ (Mail Today) के बारे में एक बड़ी खबर है।

07-August-2020

राष्ट्रिय राष्ट्रवादी पार्टी गत चार वर्षों से दिल्ली सरकार

राष्ट्रिय राष्ट्रवादी पार्टी गत चार वर्षों से दिल्ली सरकार

18-October-2019

आज इन बड़ी खबरों को फ्रंट पेज पर रखा हिंदी अखबारों ने

विज्ञापनों की अधिकता के कारण भी पहले पेज पर लगने से रह गईं कई बड़ी खबरें

25-July-2019

किन बड़ी खबरों के नाम रहा आज के अखबारों का फ्रंट पेज, पढ़ें यहां

आज भी कई अखबारों ने जैकेट विज्ञापन के कारण तीसरे पन्ने को बनाया है फ्रंट पेज

24-July-2019


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

7 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

8 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

8 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

8 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

20 hours ago