होम / एडमिशन-जॉब्स / ZEE समूह को पत्रकारों की जरूरत, मांगे आवेदन
ZEE समूह को पत्रकारों की जरूरत, मांगे आवेदन
क्षेत्रीय भाषा के पत्रकारों के लिए ZEE मीडिया समूह में काम करने का...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
क्षेत्रीय भाषा के पत्रकारों के लिए ZEE मीडिया समूह में काम करने का बेहतरीन मौका है। दरअसल, इस मीडिया समूह को मराठी, कन्नड़. मलयालम, तमिल, तेलुगू और बांग्ला भाषा के पत्रकारों की जरूरत है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं।
इन पदों के लिए आवेदक के पास ग्रेजुएट अथवा पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होना आवश्यक है। मास कम्युनिकेशन वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिस भाषा के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की सभ्यता व संस्कृति की समझ के साथ आवेदक को संबंधित भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
इच्छुक आवेदक sanju.raju@zeemedia.esselgroup.com अथवा sijo.john@zeemedia.esselgroup,com पर अपना रिज्यूमे भेज सकते हैं।
टैग्स जॉब नौकरी ZEE समूह