होम / एडमिशन-जॉब्स / सोशल मीडिया सेल में इन पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
सोशल मीडिया सेल में इन पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
आजकल सोशल मीडिया का दौर है। सभी लोग इसके साथ कदमताल मिलाते...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
आजकल सोशल मीडिया का दौर है। इसी को देखते हुए गुरबानी, सिखों का इतिहास, संस्कृति और गुरुद्वारे के कार्यक्रमों का प्रमोशन करने के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (DSGMC) एक सोशल मीडिया सेल बनाने जा रही है।
इस इनहाउस सोशल मीडिया सेल के लिए कमेटी को स्टाफ की जरूरत है। इसके लिए कमेटी की ओर से डिजिटल मीडिया टीम के लिए एक हेड और पांच मेंबर्स के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सभी पद नियमित और स्थायी हैं।
गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 26 मार्च 2019 को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ इंटरव्यू के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, गुरु गोबिंद सिंह भवन, गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब, नई दिल्ली पर उपस्थित हो सकते हैं।
इसके अलावा आवेदक अपना रिज्यूमे info@dsgmc.in पर भी भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए विज्ञापन को देखें-
टैग्स मीडिया जॉब्स दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी सोशल मीडिया सेल