होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रसार भारती में JOBS, निकाली इस पद के लिए वैकेंसी
प्रसार भारती में JOBS, निकाली इस पद के लिए वैकेंसी
प्रसार भारती ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रसार भारती ने निजी सचिव पदों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। ये भर्ती 12 निजी सचिव पदों के लिए हैं।
अधिसूचना के मुताबिक, चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति नई दिल्ली में होगी। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर,2018 है।
पात्रता मापदंड-
- केंद्र सरकार के नियम/मानदंड/प्रक्रिया/वेतनमानों को मानने वाले केंद्र सरकार और स्वायत्त संगठनों के अधिकारी
- मूल कैडर/विभाग में नियमित रूप से काम करने वाले उम्मीदवार जिनकी पेबैंड-2 (9300-34800+4600) में तीन साल की नौकरी हो गई हो और निजी सचिव या व्यक्तिगत सहायक के रूप में काम किया हो।
- मूल कैडर/विभाग में नियमित रूप से काम करने वाले उम्मीदवार जिनकी पेबैंड-2 (9300-34800+4200) में आठ साल की नौकरी हो गई हो और निजी सचिव या व्यक्तिगत सहायक के रूप में काम किया हो।
उम्र सीमा-
इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों की उम्र 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इस तरह करें आवेदन-
इच्छुक अधिकारी अपने आवेदन तय प्रक्रिया के तहत इन दस्तावेज के साथ भेज सकते हैं :
- प्रमाणित प्रतिलिपियां और पिछले पांच साल की पूर्ण भरी हुई वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (APAR/CR Dossier)
- ईमानदारी प्रमाणपत्र (Integrity Certificate)
- सतर्कता अनापत्ति प्रमाण पत्र (Vigilance Clearance)
- पिछले दस सालों में अगर कोई छोटा/बड़ा जुर्माना लगा हो, तो उसकी जानकारी
आवेदन पत्र भेजने का पता-
Deputy Director (PBRB),
Prasar Bharati Secretariat,
Prasar Bharati House, Copernicus Marg, New Delhi
अधिक जानकारी के लिए प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें-
टैग्स जॉब्स प्रसार भारती नौकरी