होम / एडमिशन-जॉब्स / बनना चाहते हैं NBT के न्यूज रूम का हिस्सा, तो यहां करें आवेदन…

बनना चाहते हैं NBT के न्यूज रूम का हिस्सा, तो यहां करें आवेदन…

अगर आप हिंदी दैनिक ‘नवभारत टाइम्स’ (एनबीटी) के न्यूज रूम का हिस्सा बनना चाहते हैं...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 

अगर आप हिंदी दैनिक ‘नवभारत टाइम्स’ (एनबीटी) के न्यूज रूम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। ‘नवभारत टाइम्स’ में चीफ कॉपी एडिटर और रिपोर्टर पद के लिए वैकेंसी हैं। यह वैकेंसी मुंबई के लिए है। आपमें अगर समाचारों की समझ और उन्हें आकर्षक रूप से पेश करने की क्षमता है और एनबीटी की शर्तों पर खुद को खरा पाते हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। 

चीफ कॉपी एडिटर: योग्यता/जिम्मेदारी 

चीफ कॉपी एडिटर के पद के लिए पत्रकारिता में डिग्री/डिप्लोमा और प्रिंट मीडिया में 5 वर्ष से ज्यादा का अनुभव होना जरूरी है। स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की अच्छी समझ और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद की क्षमता होनी चाहिए। समाचारों का संपादन, पुन: लेखन, अनुवाद और रोचक शीर्षक लिखना, रिपोर्टरों के समाचारों में वैल्यू एडिशन करना, स्पेशल रिपोर्ट्स और पैकेज स्टोरीज की योजना बनाना, समाचारों के साथ उपयुक्र फोटोग्राफ्स का चयन और उनके रोचक कैप्शन लिखना, पेज बनाना, संपादकीय विभाग के विभिन्न कार्य और अखबार के अन्य केंद्रों से संयोजन करना आना चाहिए। अखबार में कोई भीगलती न जाने देने की जिम्मेदारी होगी।

रिपोर्टर: योग्यता/जिम्मेदारी 

रिपोर्टर के पद के लिए पत्रकारिता में डिग्री/डिप्लोमा और प्रिंट मीडिया में 2 वर्ष से ज्यादा का अनुभव होना जरूरी है। रिपोर्टर को अपनी बीट की रूटीन और एक्सक्लूसिव खबरें कवर करनी होंगी और खबरों की पड़ताल भी करनी होगी। समाचारों के लिए विभिन्न पब्लिक फोरम, प्रेस कॉन्फ्रेंस और अन्य कार्यक्रम अटेंड करने होंगे, आसान, साफ-सुथरी और बिना गलतियों की कॉपी लिखनी होगी, फीचर स्टोरी, ट्रेंड स्टोरी और इंटरव्यू लिखने होंगे और न्यूज डेस्क, डिजाइनरों और फोटोग्राफरों के साथ मिलकर काम करना होगा।

यूं करें आवेदन

यदि आपको लगता है कि आप इन पदों के लिए योग्य हैं, तो 25 नवंबर, 2018 तक आवेदन करें। सब्जेक्ट में Navbharat Times_Chief Copy Editor_ Mumbai या Navbharat Times_Reporter_ Mumbai लिखकर carrers.west@timesgroup.com पर मेल करें। चयन किए गए आवेदकों से संपर्क किया जाएगा। 



टैग्स जॉब्स नवभारत टाइम्स
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

6 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago