होम / एडमिशन-जॉब्स / नौकरी तलाश रहे पत्रकारों के लिए सुनहरा अवसर
नौकरी तलाश रहे पत्रकारों के लिए सुनहरा अवसर
नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए सुनहरा अवसर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल, न्यूज एजेंसी ‘आईएएनएस’ (IANS) हिंदी को अपने यहां पत्रकारों की जरूरत है। इसके लिए एजेंसी की ओर से उपसंपादक (वाणिज्य) और उपसंपादक (अंतर्राष्ट्रीय मामले) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन भेजते समय सब्जेक्ट में वाणिज्य अथवा अंतर्राष्ट्रीय मामले लिखें। इसके अलावा मेल में अपनी रुचि के विषय में और वर्तमान सीटीसी एवं अपेक्षित सीटीसी के बारे में जरूर उल्लेख करें।
बताया जाता है कि चुने गए अभ्यर्थियों को लिखित टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा। केवल चयनित आवेदकों को ही ईमेल से सूचना दी जाएगी। इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदकों की खबरों की समझ और भाषा पर पकड़ अच्छी होनी चाहिए। अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद में दक्षता के साथ-साथ हिंदी टाइपिंग स्पीड कम से कम 50 शब्द प्रति मिनट की होनी चाहिए। इच्छुक आवेदक jobianshindi@gmail.com पर अपना रिज्यूमे भेज सकते हैं।
टैग्स नौकरी आईएएनएस