होम / एडमिशन-जॉब्स / सलाहकार संपादक पद के लिए वैकेंसी, दो अप्रैल तक करें अप्लाई
सलाहकार संपादक पद के लिए वैकेंसी, दो अप्रैल तक करें अप्लाई
ये जॉब किसी मीडिया संस्थान में नहीं है, लेकिन काम संपादन...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
ये जॉब किसी मीडिया संस्थान में नहीं है, लेकिन काम संपादन का ही है। नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NRDC) भारत सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्रालय से जुड़ा है। NRDC को अपनी 2 पत्रिकाओं के लिए सलाहकार संपादक की जरूरत है, जिसके लिए 2 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं।
NRDC दो पत्रिकाएं निकालती है। एक अंग्रेजी में ‘इन्वेंशन इंटेलिजेंस’ और दूसरी हिंदी में है ‘आविष्कार’। अंग्रेजी वाली दो महीने में एक बार पब्लिश होती है और हिंदी वाली हर महीने। ये दोनों ही पत्रिकाएं दिल्ली से निकलती हैं।
चूंकि दोनों ही पत्रिकाएं साइंस से जुड़ी हैं, इसलिए आवेदकों से किसी साइंस मैगजीन या जर्नल के संपादन का दस साल का अनुभव मांगा गया है, साथ ही साइंस या इंजीनियरिंग में ही स्नातक होना जरूरी है। इच्छुक आवेदक 2 अप्रैल तक jobs@nrdc.in पर अपना आवेदन भेज सकते हैं। छह अप्रैल को इस पद के लिए इंटरव्यू होगा। मानदेय 30 से 40 हजार रुपए महीने होगा।
टैग्स मीडिया जॉब्स सलाहकार संपादक