होम / एडमिशन-जॉब्स / इस न्यूज चैनल को चाहिए पत्रकार, फ्रेशर्स के लिए भी मौका...
इस न्यूज चैनल को चाहिए पत्रकार, फ्रेशर्स के लिए भी मौका...
पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए न्यूज चैनल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए न्यूज चैनल ‘हिंदी ख़बर’ में काम करने का अच्छा मौका है। दरअसल, चैनल के डिजिटल वेंचर को ट्रेनी और इंटर्न की तलाश है। इन पदों के लिए आवेदन ऐसे व्यक्ति ही करें, जिनमें कुछ नया सीखने की ललक हो। हिंदी और हिंदी टाइपिंग का ज्ञान हो। खबरों की समझ हो और नाइट शिफ्ट करने से न कतराएं। फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं।
इसके अलावा चैनल की आउटपुट डेस्क के लिए भी पत्रकारों की जरूरत है। इसके लिए आवेदक को एक से दो साल का अनुभव होना चाहिए। इच्छुक व्यक्ति अपना रिज्यूमे hr@hindikhabar.com पर भेज सकते हैं।
टैग्स ‘हिंदी ख़बर’