होम / एडमिशन-जॉब्स / Anchors की तलाश में ऑडिशन के लिए अब इस यूनिवर्सिटी में जाएगी Zee Media की टीम
Anchors की तलाश में ऑडिशन के लिए अब इस यूनिवर्सिटी में जाएगी Zee Media की टीम
न्यूज एंकरिंग के लिए नए चेहरों की तलाश में ‘जी मीडिया’ की टीम लगातार जुटी हुई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने अपडेट रिज्युमे के साथ इस ऑडिशन में शामिल हो सकते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
न्यूज एंकरिंग के लिए नए चेहरों की तलाश में ‘जी मीडिया’ की टीम लगातार जुटी हुई है। इसी कवायद के तहत अब ‘जी मीडिया’ की टीम दो अप्रैल 2022 को कोलकाता की ‘एडमास यूनिवर्सिटी’ (Adamas University) में आएगी।
यहां पर यह टीम ‘ANCHOR QUEST’ के तहत एंकर बनने के इच्छुक युवाओं का ऑडिशन लेगी। ऑडिशन सुबह दस बजे से शुरू होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने अपडेट रिज्युमे के साथ इस ऑडिशन में शामिल हो सकते हैं।
इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स जी मीडिया न्यूज एंकर कैंपस प्लेसमेंट ऑडिशन एंकर क्वेस्ट एडमास यूनिवर्सिटी