होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘Zee Media’ के इस चैनल में कई पदों पर वैकेंसी, यहां देखें विज्ञापन
‘Zee Media’ के इस चैनल में कई पदों पर वैकेंसी, यहां देखें विज्ञापन
यदि आप मीडिया में काम कर रहे हैं और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
यदि आप मीडिया में काम कर रहे हैं और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। दरअसल, ‘जी मीडिया’ के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी भारत’ (Zee Bharat) में पत्रकारों के लिए कई पदों पर वैकेंसी है।
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, यहां असाइनमेंट डेस्क, प्रॉडक्शन, प्रोग्रामिंग और आउटपुट डेस्क समेत कई डिपार्टमेंट्स में एसोसिएट प्रड्यूसर/प्रड्यूसर की जरूरत है। इसके अलावा चैनल को पॉलिटिकल करेसपॉन्डेंट, ग्राफिक डिजायनर, वीडियो एडिटर और कैमरामैन भी चाहिए।
इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक आवेदकों के पास संबंधित डोमेन में काम करने का दो साल से आठ साल का अनुभव होना चाहिए।
हिंदी पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। विभिन्न प्रकार के कंटेंट को हैंडल करने की काबिलियत होनी चाहिए। न्यूज की अच्छी समझ होनी चाहिए औऱ समसामियक घटनाओं की जानकारी होनी चाहिए।
इच्छुक आवेदक यहां क्लिक कर अप्लाई कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स