होम / एडमिशन-जॉब्स / Inshorts में वैकेंसी, इस तरह कर सकते हैं अप्लाई

Inshorts में वैकेंसी, इस तरह कर सकते हैं अप्लाई

नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए न्यूज ऐप ‘इनशॉर्ट्स’ में काम करने का बहुत ही अच्छा अवसर है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए बहुत ही अच्छा अवसर है। दरअसल, न्यूज ऐप ‘इनशॉर्ट्स’ (Inshorts) को अपने यहां राइटर्स और प्रूफ रीडर्स की जरूरत है। इसके लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये पद नोएडा के लिए हैं।

राइटर्स  के पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों को खबर को 60 शब्दों में समेटना आना चाहिए। वहीं, प्रूफरीडर्स को लिखे गए शॉर्ट में व्याकरण और वर्तनी की जांच करना और किसी शॉर्ट में लिखे गए सभी तथ्यों को जांचने के साथ ही गलतियां पकड़ना और उन्हें सुधारने का काम करना आना चाहिए। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कोई शॉर्ट दोहराया न जाए।

दोनों पदों के लिए जरूरी योग्यता के तहत आवेदकों की व्याकरण सहित हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए (लिंग, वचन जैसे हिस्सों पर अटकते न हों)। भाषा गूढ़ नहीं, बल्कि आम बोलचाल वाली हो, जो पढ़ने वालों को आसानी से समझ आए। करेंट अफेयर्स से अच्छी तरह परिचित हों। खबरों के काम की गंभीरता को समझते हों। मीडिया में एक से पांच साल काम करने का अनुभव हो।

अगर आप ऊपर लिखी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं तो इस फॉर्मैट में hindiopenings@inshorts.com पर ईमेल करें। सब्जेक्ट लाइन: 'कॉलेज/अनुभव/मौजूदा कंपनी' के फॉर्मैट में लिखें। मेल: 60 शब्दों में अपना प्रोफाइल लिखें। नोट: अपना अपडेट किया हुआ रिज्युमे अटैच करना न भूलें। बिना रिज्युमे वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।


टैग्स नौकरी इनशॉर्ट्स मीडिया जॉब्स मीडिया जॉब प्रूफ रीडर राइटर्स
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

4 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

4 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

1 week ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

9 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

8 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

13 minutes ago