होम / एडमिशन-जॉब्स / IIMC को है DG की तलाश, 19 जुलाई है आखिरी तारीख
IIMC को है DG की तलाश, 19 जुलाई है आखिरी तारीख
देश का प्रतिष्ठित मास कम्युनिकेशन शिक्षण संस्थान है आईआईएमसी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश के प्रतिष्ठित मास कम्युनिकेशन शिक्षण संस्थान ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) ने महानिदेशक पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई ऱखी गई है। फिलहाल, भारतीय सूचना सेवा (IIS) के वरिष्ठ अधिकारी कुलदीप सिंह धतवालिया को आईआईएमसी के महानिदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार केजी सुरेश का कार्यकाल पूरा होने के बाद से ये पद रिक्त चल रहा था।
इस बारे में नियम-शर्तों व अन्य जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं-
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स आईआईएमसी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन भारतीय जनसंचार संस्थान