होम / एडमिशन-जॉब्स / एडिटर समेत कई पदों के लिए वैकेंसी, करें आवेदन
एडिटर समेत कई पदों के लिए वैकेंसी, करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई रखी गई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उत्तराखंड में एडिटर, प्रूफ रीडर एवं ट्रांसलेटर पदों के पैनल के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2019 रखी गई है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा विभाग के अनुसार ही मान्य होगी। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में विभाग के नियमानुसार छूट दी जायेगी।
एडिटर/प्रूफ रीडर पद के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि/पशु विज्ञान/मत्स्य/जैविक विज्ञान/पशु चिकित्सा विज्ञान/गृह विज्ञान/कृषि इंजीनियरिंग में एमएसी या एमए की डिग्री के साथ ही काम करने का अनुभव होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को विभाग के नियमानुसार मानदेय दिया जाएगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स एडिटर वैकेंसी गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर यूनिवर्सिटी