होम / एडमिशन-जॉब्स / संपादक पद के लिए वैकेंसी, 15 जून तक करें आवेदन
संपादक पद के लिए वैकेंसी, 15 जून तक करें आवेदन
वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी इस पद पर नियुक्ति
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) के उद्य़म ‘नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉरपोरेशन’ (NRDC) में एडिटर पद के लिए एक वैकेंसी है। इसके लिए वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। यह पद दिल्ली के लिए है। इस पद के लिए अधिकतम आयुसीमा 35 वर्ष है और इस पद पर पेस्केल 50000-160000/-प्रतिमाह है। इस पद के लिए 15 जून 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस पद के लिए आवश्यक योग्यता की बात करें तो आवेदक के पास किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान/इंजीनियरिंग में डिग्री के साथ ही साइंस कम्युनिकेशन/जर्नलिज्म में डिग्री अथवा डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा साइंटिफिक /एकैडमिक/ मीडिया संस्थान में काम करने का तीन से पांच साल का अनुभव होना चाहिए। इसमें पीएसयू अथवा गवर्नमेंट सेक्टर में कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए।
इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ले सकते हैं-
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स नौकरी मीडिया जॉब्स डीएसआईआर नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉरपोरेशन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय वॉक इन इंटरव्यू