होम / एडमिशन-जॉब्स / टीवी9 भारतवर्ष में वैकेंसी
टीवी9 भारतवर्ष में वैकेंसी
इन पदों पर नियुक्ति के लिए इच्छुक आवेदक कर सकते हैं आवेदन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘टीवी9 भारतवर्ष’ चैनल में नोएडा के लिए सोशल मीडिया मैनेजर और एसोसिएट प्रड्यूसर (सोशल मीडिया) के पदों पर वैकेंसी है। सोशल मीडिया मैनेजर की बात करें तो आवेदक के पास पांच से सात साल का अनुभव होना चाहिए। आवेदक को यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। उसे टीवी चैनल की यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीमिंग को संभालना भी आना चाहिए। आवेदक को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीवी फीड/विडियो को अपलोड करने के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। चुने गए आवेदक को 55 से 60 हजार रुपए के बीच सैलरी दी जाएगी।
वहीं, एसोसिएट प्रड्यूसर (सोशल मीडिया) की बात करें तो आवेदक के पास तीन से पांच साल का अनुभव होना जरूरी है। चुने गए आवेदक को टीवी और न्यूज एजेंसियों पर पैनी नजर रखनी होगी और संबंधित विडियोज को तेजी से यूट्यूब पर अपलोड करना होगा। आवेदक को आकर्षक टाइटल्स/डिस्क्रिप्शंस लिखना आना चाहिए। इस पद पर चुने गए आवेदक को 35 से 40 हजार रुपए के बीच सैलरी दी जाएगी। इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदक gaurav.sharma@tv9.com पर अपना रिज्युमे भेज सकते हैं।
टैग्स जॉब्स वैकेंसी मीडिया जॉब्स टीवी9 भारतरवर्ष