होम / एडमिशन-जॉब्स / IIMC में कई पदों पर वैकेंसी, होंगे वॉक इन इंटरव्यू

IIMC में कई पदों पर वैकेंसी, होंगे वॉक इन इंटरव्यू

विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए शैक्षिक योग्यता व अन्य मानदंड अलग-अलग हैं

पंकज शर्मा 6 years ago

देश के प्रतिष्ठित मास कम्युनिकेशन शिक्षण संस्थान ‘इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) में कई पदों पर वैकेंसी है। इसके लिए IIMC की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए वॉक इन इंटरव्यू होंगे। IIMC द्वारा जिन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं, उनमें ऑफिस असिस्टेंट के आठ पद, अकाउंट असिस्टेंट का एक पद, लाइब्रेरी असिस्टेंट के दो पद और टेक्निकल असिस्टेंट के तीन पद शामिल हैं। इसके अलावा विडियो एडिटर और वेब कंटेंट मैनेजर के एक-एक पद के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता व नियुक्ति के मानदंड अलग-अलग हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए 11 जुलाई को सुबह 11.30 बजे से आईआईएमसी मुख्यालय, अरुणा आसफ अली मार्ग, जेएनयू कैंपस, नई दिल्ली-10067 पर वॉक इन इंटरव्यू होंगे। आवेदकों को सुबह दस बजे रिसेप्शन पर पहुंचकर रिपोर्ट करना होगा।

बताया जाता है कि वेब कंटेंट मैनेजर को तीस हजार रुपए, विडियो एडिटर को तीस हजार रुपए, टेक्निकल असिस्टेंट (ऑडियो विजुअल) को तीस हजार रुपए, टेक्निकल असिस्टेंट (साउंड रिकॉर्डिंग) को तीस हजार रुपए, टेक्निकल असिस्टेंट (आईटी) को तीस हजार रुपए, लाइब्रेरी असिस्टेंट को 25 हजार रुपए और अकाउंट असिस्टेंट को 25 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा।

इस बारे में ज्यादा जानकारी इस लिंक पर क्लिक कर ली जा सकती है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स आईआईएमसी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन मीडिया जॉब्स भारतीय जनसंचार संस्थान
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

3 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

1 week ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago