होम / एडमिशन-जॉब्स / दैनिक जागरण Inext से जुड़ने का शानदार मौका, इन पदों पर है वैकेंसी

दैनिक जागरण inext से जुड़ने का शानदार मौका, इन पदों पर है वैकेंसी

नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए ‘जागरण प्रकाशन लिमिटेड’ (Jagran Prakashan Limited) के नेतृत्व में प्रकाशित होने वाले अखबार ‘आईनेक्स्ट’ (inext) से जुड़ने का अच्छा मौका है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए ‘जागरण प्रकाशन लिमिटेड’ (Jagran Prakashan Limited) के नेतृत्व में प्रकाशित होने वाले अखबार ‘आईनेक्स्ट’ (inext) से जुड़ने का अच्छा मौका है। दरअसल, इस द्विभाषी अखबार को सेंट्रल डेस्क पर डिप्टी न्यूज एडिटर और फीचर डेस्क पर महिला चीफ सब एडिटर की जरूरत है। ये पद कानपुर के लिए हैं। अखबार की ओर से इन पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सेंट्रल डेस्क पर डिप्टी न्यूज एडिटर को अखबार के 12 एडिशंस के लिए तमाम न्यूज कंटेंट और कैंपेन्स को संभालने, उनकी प्लानिंग करने और उन्हें तैयार करने में असिस्टेंट एडिटर का सपोर्ट करना होगा। इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदक की अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए और 10 से 12 साल का कार्यानुभव होना चाहिए।  

इसके अलावा अखबार को फीचर डेस्क के लिए महिला चीफ सब एडिटर की तलाश है। इस पद पर चुनी गई आवेदक को अखबार के 12 एडिशंस के लिए तमाम न्यूज कंटेंट और कैंपेन्स को संभालने, उनकी प्लानिंग करने और उन्हें तैयार करने में असिस्टेंट एडिटर का सपोर्ट करना होगा। इस पद पर काम करने की इच्छुक आवेदक को हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। आवेदक के पास किसी अंग्रेजी अखबार, मैगजीन अथवा लाइफस्टाइल पोर्ट्ल्स में काम करने का आठ साल का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही फीचर स्टोरीज के लिए बेहतरीन डिजाइन व लेआउट की अच्छी समझ होनी चाहिए।

इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए 7317396863 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा अपना अपडेटेड रिज्युमे neha.kapoor@inext.co.in पर भेज सकते हैं।


टैग्स दैनिक जागरण जॉब्स नौकरी वैकेंसी आईनेक्स्ट मीडिया जॉब्स डिप्टी न्यूज एडिटर सेंट्रल डेस्क चीफ सब एडिटर
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

2 days ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

2 days ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

5 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago