होम / एडमिशन-जॉब्स / दैनिक जागरण को बड़ी संख्या में चाहिए पत्रकार, जल्द करें आवेदन
दैनिक जागरण को बड़ी संख्या में चाहिए पत्रकार, जल्द करें आवेदन
इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदक अपना रिज्युमे आठ अगस्त तक भेज सकते हैं। आवेदन भेजते समय सब्जेक्ट लाइन में पद का नाम जरूर लिखें
पंकज शर्मा 6 years ago
हिंदी के प्रमुख अखबार ‘दैनिक जागरण’ में काम करने का पत्रकारों के लिए काफी अच्छा अवसर है। दरअसल, दैनिक जागरण को बिहार में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मियों की जरूरत है। इसके लिए अखबार ने विज्ञापन भी प्रकाशित किया है।
पदों की बात करें तो अखबार को जूनियर से लेकर चीफ रिपोर्टर के साथ ही चीफ डिजायनर और फोटोग्राफर भी चाहिए। ये पद पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया यूनिट्स के लिए निकाले गए हैं। इन पदों के लिए आठ अगस्त तक अपना रिज्युमे career@jagran.com पर भेजा जा सकता है। जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, सब्जेक्ट लाइन में उसका नाम जरूर लिखें।
पद और अनुभव आदि के बारे में विस्तृत जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स दैनिक जागरण मीडिया जॉब्स