होम / एडमिशन-जॉब्स / Times Group दे रहा है पत्रकारों को नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन
Times Group दे रहा है पत्रकारों को नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए देश के बड़े मीडिया समूहों में शुमार ‘टाइम्स समूह’ (The Times Group) से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए देश के बड़े मीडिया समूहों में शुमार ‘टाइम्स समूह’ (The Times Group) से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है। दरअसल, इस ग्रुप को अपने अंग्रेजी अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ (Times of India) के एडिटोरियल विभाग में पत्रकारों की जरूरत है।
इसके तहत असिस्टेंट एडिटर, कॉरेसपॉन्डेंट/सीनियर कॉरेसपॉन्डेंट, कॉपी एडिटर/सीनियर कॉपी एडिटर पदों के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता अथवा अनुभव की बात करें तो असिस्टेंट एडिटर पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता में डिग्री अथवा डिप्लोमा होना चाहिए। मीडिया में कम से कम 10 से 15 साल का अनुभव होना चाहिए। स्टोरी एडिटिंग अथवा री-राइटिंग का अनुभव होना चाहिए।
कॉरेसपॉन्डेंट/सीनियर कॉरेसपॉन्डेंट पद के लिए इच्छुक आवेदकों के पास ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता में डिग्री अथवा डिप्लोमा होना चाहिए। मीडिया में कम से कम दो से पांच साल का अनुभव होना चाहिए।
इसके अलावा कॉपी एडिटर/सीनियर कॉपी एडिटर के लिए ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता में डिग्री अथवा डिप्लोमा होना चाहिए। मीडिया में कम से कम तीन से पांच साल का अनुभव होना चाहिए। स्टोरी एडिटिंग अथवा री-राइटिंग का अनुभव होना चाहिए।
इन पदों पर नौकरी के इच्छुक पत्रकार अपना रिज्युमे talent.bccl@timesgroup.com पर भेज सकते हैं। सब्जेक्ट लाइन में पद अथवा शहर के नाम का उल्लेख करना न भूलें। इसके अलावा https://careers.timesgroup.com/cw/bccl/jobs पर सीधे अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2021 है। शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को ही आगे बातचीत के लिए बुलाया जाएगा।
इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप