होम / एडमिशन-जॉब्स / इस न्यूज चैनल में एंकर समेत कई पदों पर वैकेंसी, सात दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई
इस न्यूज चैनल में एंकर समेत कई पदों पर वैकेंसी, सात दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई
जिन पदों पर वैकेंसी है, उनमें एक इनपुट हेड, तीन इनपुट प्रड्यूसर, दो ग्राफिक्स आर्टिस्ट, दो रनडाउन प्रड्यूसर, दो स्क्रिप्ट राइटर, तीन टिकर प्रड्यूसर, दो एंकर और दो ऑनलाइन एडिटर शामिल हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए ‘हिन्दी खबर’ (Hindi Khabar) से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है। दरअसल, चैनल को विभिन्न पदों पर योग्य एवं अनुभवी कैंडिडेट्स की जरूरत है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
यह सभी वैकेंसी चैनल के नोएडा (उत्तर प्रदेश) स्थित मुख्यालय के लिए हैं। जिन पदों पर वैकेंसी है, उनमें एक इनपुट हेड, तीन इनपुट प्रड्यूसर, दो ग्राफिक्स आर्टिस्ट, दो रनडाउन प्रड्यूसर, दो स्क्रिप्ट राइटर, तीन टिकर प्रड्यूसर, दो एंकर और दो ऑनलाइन एडिटर शामिल हैं।
इन पदों पर कार्य करने के इच्छुक पत्रकार सात दिसंबर 2022 तक hr@HindiKhabar.com पर रिज्युमे भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं। इसके अलावा इच्छुक आवेदक वॉक इन इंटरव्यू के लिए नोएडा में ‘हिन्दी खबर’ के जी-9, सेक्टर-63 स्थित कार्यालय में भी आ सकते हैं।
टैग्स जॉब्स जॉब नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स हिन्दी खबर अतुल अग्रवाल