होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों के लिए India Today ग्रुप में नौकरी का सुनहरा मौका
पत्रकारों के लिए India Today ग्रुप में नौकरी का सुनहरा मौका
नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए ‘इंडिया टुडे’ (India Today) ग्रुप से जुड़ने का बहुत ही अच्छा मौका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए ‘इंडिया टुडे’ (India Today) ग्रुप से जुड़ने का बहुत ही अच्छा मौका है। दरअसल, ग्रुप ने अपने चैनल ‘न्यूज तक’ (News Tak) और ‘यूपी तक मोबाइल चैनल’ (UP Tak Mobile Channel) के लिए एंकर, क्लस्टर हेड और जूनियर एडिटर के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं।
एंकर के लिए आवेदक के पास आठ से दस साल का अनुभव होना चाहिए। क्लस्टर हेड पद के लिए आवेदक के पास संबंधित फील्ड का 10 से 15 साल और जूनियर एडिटर के लिए आठ से 10 साल का अनुभव होना चाहिए।
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आवेदकों के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होने के साथ ही पत्रकारिता में डिप्लोमा होना चाहिए। ये सभी नियुक्तियां नोएडा के मीडियाप्लेक्स के लिए हैं। इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदन अपना रिज्युमे gaur.sachin@aajtak.com पर भेज सकते हैं।
इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स इंडिया टुडे नौकरी मीडिया जॉब्स