होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों के लिए ‘Reporter Ji’ में नौकरी का मौका, इन पदों पर है वैकेंसी
पत्रकारों के लिए ‘Reporter Ji’ में नौकरी का मौका, इन पदों पर है वैकेंसी
यदि आप पत्रकार हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
यदि आप पत्रकार हैं और नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। दरअसल, ‘श्रेयमन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (shareymann media pvt ltd) कंपनी के बैनर तले दिल्ली से सटे गुरुग्राम से चल रहे नेशनल डिजिटल न्यूज चैनल ‘रिपोर्टर जी’ (Reporter Ji) में कई पदों पर वैकेंसी है।
इसके तहत एंकर के तीन पद और और कंटेंट राइटर के तीन से चार पदों के अलावा यहां डिजिटल टीम को हैंडल करने के लिए दो पदों पर नियुक्ति की जानी है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदकों के पास एक साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए।
इसके अलावा ‘रिपोर्टर जी’ जल्द कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ट्रैवल शो (Travel Show) और नॉर्थ इंडिया बेस्ट कैंपस डायरी शो (North India Based Show Campus Diary) भी शुरू करने जा रहा है। इन दोनों शोज के लिए अनुभवी एंकर आवेदन कर सकते हैं। खासतौर पर वे एंकर जो लंबे समय के लिए घर से दूर रहकर काम कर सकते हों।
इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे reporterji.in@gmail.com पर भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स जॉब नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स डिजिटल न्यूज चैनल भर्ती हायरिंग डिजिटल चैनल श्रेयमन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड रिपोर्टर जी